Advertisment

Things Parents Should Allow: ऐसी चीजें जो बच्चों को करने देनी चाहिए

author-image
Rajveer Kaur
New Update
parents

पहले की पेरेंटिंग बहुत जादा स्ट्रिक्ट थी। मां बाप और बच्चों के बीच बहुत ज्यादा गैप था। बच्चों के साथ ज्यादा बात नहीं की जाती थी। उनको ज्यादातर चीजों के लिए रुका जाता था ऐसा नहीं करना है, वहां नहीं जा सकते। लेकिन अब पेरेंटिंग के तरीके काफी बदल चुके है। आज हम आप को बताएंगे ऐसी चीजें जो बच्चों को करने से रोकना नहीं चाहिए।

Advertisment

ऐसी चीजें जो बच्चों को करने से रोकना नहीं चाहिए

1. सेक्स एजुकेशन और टैबू टॉपिक के बारे में बताना

सेक्स एजुकेशन ना तो हमें स्कूल में दी जाती है ना ही हमें इसके बारे में हमारे मां-बाप बताते हैं। इस चीज के बारे में बहुत कम बात की जाती है। आज भी हमारे समाज में बच्चों को सही सेक्स एजुकेशन नहीं मिल पा रही है। आप इसकी शुरुआत अपने घर से कर सकते हैं आप अपने बच्चों को इसके बारे में जरूर बताएं और जो हमारे समाज में टैबू टॉपिक्स है उनके बारे में भी जरूर जानकारी दें।

2. दूसरे जेंडर को फ्रेंड बनाना

पहले यह चीज बहुत ज्यादा थी के लड़कों को सिर्फ लड़कों को ही दोस्त बनाना चाहिए और लड़कियों को लड़कियों से दोस्त करनी चाहिए। अगर हम LGBTQ कम्युनिटी की बात करें यह तो बहुत ऊपर की बात है। इसके बारे में तो कोई जिक्र भी नहीं होता था। लेकिन अब थोड़ा समय बदल गया है। फिर भी आप अपने बच्चे को यही चीज बताएं कि अपने से अपोजिट जेंडर  से दोस्ती करने में कोई बुराई नहीं है।

Advertisment

3. रात के समय बाहर जाना

यह चीज अभी भी बहुत सारे भारतीय घरों में अलाउड नहीं है कि आप रात के समय में बाहर जाए खासकर लड़कियों को रात के समय में बाहर जाने से रोका जाता है समझा जाता है कि रात के समय बाहर जाना लड़कियों के लिए सही नहीं है लेकिन यहां पर प्रश्न यह खड़ा होता है कि उनके लिए सही सुरक्षित माहौल किसने पैदा करना है?  इस समाज ने उनके लिए सही माहौल पैदा करना है तो उन्हें बाहर आने देना चाहिए।

4. फ्रेंड्स के साथ घूमने जाना

बहुत से बच्चे अपनी लाइफ को जी ही नहीं पाते क्योंकि उन पर इतनी पाबंदियां लगाई जाती हैं। उन्हें कहीं पर जाने नहीं देते l अगर आप फ्रेंड के साथ कहीं बाहर जा तो आप बहुत सारी चीजें सीखते हो। आप इससे किसी पर निर्भर नहीं होते। आप अपने आप कैसे चीजें मैनेज करनी है उसको सीखते ह  नए-नए एक्सपीरियंस का सामना करते हो इसलिए अपने बच्चों को फ्रेंड्स के साथ घूमने से कभी ना रुके।

5. अपनी मर्जी के कपड़े पहनने देना

आज भी बहुत सी लड़कियां अपनी मर्जी के कपड़े नहीं पहन सकती। घर वाले उन पर रोक-टोक लगाते हैं कि तुमने ऐसे कपड़े नहीं पहनने। आपको अपने बच्चे को जैसा वह चाहता है वह कैसे कपड़े पहनने देने चाहिए क्योंकि आगे उसकी लाइफ है। उसे  अपने तरीके से जीने देना चाहिए।

6. रिलेशनशिप बनाना 

अपने बच्चे को जरूर रिलेशनशिप में जाने की मंजूरी देनी चाहिए इससे वह बहुत कुछ सीखता है। उसे पता लगता है कि कैसे आप किसी रिलेशनशिप को निभा सकते हैं। इसके लिए क्या-क्या चीजें जरूरी है।  उसको दूसरे लोगों को जानने का मौका मिलता है।

7. शादी के पहले सेक्स

जब बच्चे एडल्ट हो जाते हैं तो मां-बाप को इस चीज के लिए कोई एतराज नहीं होना चाहिए। अगर वह किसी के साथ कोई सेक्शुअल रिलेशनशिप बनाते हैं उनमें इतनी समझ आ गई है वह अपना अच्छा बुरा देख सकते हैं। शादी के पहले सेक्स करना किसी भी तरीके से गलत नहीं है यह बिल्कुल नॉर्मल प्रोसेस है।

parents
Advertisment