Advertisment

Things Women Should Do Before Marriage: शादी से पहले यह चीजें ज़रूरी

author-image
Rajveer Kaur
04 Nov 2022
Things Women Should Do Before Marriage: शादी से पहले यह चीजें ज़रूरी

हमारे समाज में लड़किया जब भी कुछ करने को कहती है उन्हें शादी के बाद करने करने को कह दिया जाता है। क्या लड़कियों की अपनी कोई ज़िन्दगी नहीं है? शादी  में दो लोग सारी जिंदगी एक साथ बताने का वचन करते है। इसका जेंडर, करियर और किसी के सफलता के साथ कोई संबंध नहीं हैं। लेकिन हमारे समाज में किसी इंसान को उसकी शादी के बेस पर जज किया जाता है। उसे ही दुनिया का सबसे खुशहाल और सफल माना जाता है। औरत के लिए यह चीज और भी सख्त है वह जितनी अपनी लाइफ में तरक्की कर ले लेकिन असली सफलता उसकी शादी में ही मानी जाती है। आज हम आप को बताएगे  ऐसी चीज़े जो शादी से पहले करनी जरूरी है। 

Advertisment

Things Women Should Do Before Marriage: शादी से पहले यह चीजें ज़रूरी

सोलो ट्रिप

सोलो ट्रिप एक बार लाइफ़ में बहुत ज़रूरी है। यह आपको बहुत सी चीजों के बारे में बताता है। आप बहुत कुछ इससे सीखते हो जैसे कैसे अकेले चीजों को मैनिज करना है, पैसों को कैसे खर्चना है। यह लाइफ़ में आपको आत्म-निर्भरता की तरफ़ लेकर जाता है। बहुत बार लड़कियों को ट्रिप के नाम पर यह सुनने को मिलता है कि शादी के बाद चले जाना। इस बात की कोई सेन्स नहीं है।

जॉब करना 

जॉब भी बहुत कुछ सिखाती है। इससे आप आत्म-निर्भर बनती है। आप को पैसे कि लिए किसी के ऊपर निर्भर नहीं होना पड़ता है। आप अपने खर्चे खुद उठा सकते है। समाज की तरफ़ से हमेशा लड़कियों को यह कह दिया जाता है कि शादी के बाद तो जॉब छोड़नी पढ़ेगी इसलिए जॉब का क्या फ़ायदा है।इस बात का कोई मतलब नहीं निकलता है।

हायर स्टडी करना 

अगर आपका मन हायर स्टडी के लिए है तो उसे ज़रूर कीजिए। समाज आपको यह बात कहेगा। इतना पढ़कर क्या करोगी, तुमने जॉब थोड़ी ना करनी है, घर का काम ही करना है या फिर तुम्हारी तो शादी ही हो जानी है। इन सब बातों पर ध्यान मत दीजिए क्योंकि लाइफ़ आपकी है और मर्ज़ी भी।

वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर

यह भी बहुत ज़रूरी है। इससे आप को किसी भी चीज़ के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं होना पढ़ेगा। आप अपने खर्चे खुद उठा सकते हो। हमेशा यह बात कह दी जाती है कि शादी के बाद जॉब थोड़ी ना करनी है। तुम्हारा पतितुम्हारे खर्चे उठा लेगा लेकिन पति अपना कम रहा है

Advertisment
Advertisment