/hindi/media/media_files/ckTrQGHJnTUFZRZFSZ12.png)
Things Women Should Unlearn (Image Credit: Reaching Self)
Things Women Should Unlearn: महिलाएं सदियों से आजादी के लिए संघर्ष कर रही है। यह संघर्ष हर वर्ग और उम्र की महिला के अलग हो सकता है लेकिन खत्म नहीं हुआ है। जब से एक बेटी का जन्म हो जाता है तब से कभी समाज से लड़ाई, कभी परिवार से, कभी ऑफिस में। ऐसा नहीं है जब एक औरत एक सशक्त हो जाती है उसका जीवन आसान हो जाता है लेकिन तब उसे ऐसी सोच के डील करना आ जाता है। उसे अपने हक़ों के प्रति आवाज उठाना आ जाता है। वह नहीं कहना सीख जाती है। उसे अपने विचारों को लोगों के सामने प्रस्तुत करना आ जाता है। इसलिए महिला का सशक्त होना आवश्यक है। आज के इस ब्लॉग में बात करेंगे ऐसी चीजें जो को ग़लत सिखाई गई है लेकिनअब उन्हें सही करने का समय आ गया है -
महिलाओं को जन्म से ग़लत सिखाई गई चीजें लेकिन अब सही करने के जरुरत
सेक्स गलत चीज़ है
लड़कियों को कभी सेक्सुअली अपने आप को एक्स्प्लोर नहीं करने दिया जाता है। शादी से पहले लड़की का सेक्स करना जुर्म माना जाता है। एक मर्द कई सेक्स पार्टनर रख सकती है लेकिन अगर महिला के एक से ज्यादा होने पर उसे स्लट बुलाया जाता है। महिलाओं को अपनी सेक्सुअल हेल्थ पर बात करने की आजादी नहीं दी जाती है। जिस कारण वे अपनी इंटिमेट लाइफ का आनंद नहीं उठा पाती हैं। इसलिए महिलाओं को यह भूलने की जरुरत हैं।परिवार या समाज को पहल देना
महिलाओं को हमेशा सिखाया जाता है कि उन्हें अपने से पहले परिवार को पहल देनी है जैसे घर में खाना सब के बाद खाना है, पिता और पति की हमेशा सेवा करनी है। इसके बाद ऐसा काम नहीं करना जो समाज के हिसाब से न हो। यह भी कहा जाता है अपनी ख़ुशी से पहले अपने परिवार की ख़ुशी देखनी है। यह सोच बिलकुल गलत है महिलाओं को अपने ऊपर पहल देने की जरुरत है फिर अपने परिवारजनों और समाज पर।एक उम्र के बाद शादी
पहले समय में महिलाओं का बाल विवाह कर दिया जाता था लेकिन आज यह चीज़ बहुत कम हो गई है फिर भी महिलाओं के ऊपर एक उम्र के बाद शादी का प्रेशर आने लग जाता है कि अब शादी कर लो इसके बाद कोई पूछेगा भी नहीं। ऐसा कुछ भी नहीं औरत अपनी मर्ज़ी से जब चाहे मर्ज़ी शादी कर सकती है।परिवार की इज्जत तुम्हारे हाथ में
जन्म से परिवार की इज्जत का बोझ लड़की के ऊपर डाल दिया जाता है लड़की अपनी मर्ज़ी कुछ कर ले इनकी इज्जत पर बात आ जाती है। रेप लड़की का होता परिवार की इज्जत पहले चली जाती है किस ने कहा है लड़की की इज्जत योनी में होती इज्जत तो उसकी जानी चाहिए जिसने ऐसा कुकर्म किया है। इसलिए इज्जय जैसी कोई चीज नहीं होती लड़कियों को इसका बोझ उठाने की ज़रूरत नहीं है।पर्फ़ेक्शन
महिलाओं के ऊपर पर्फ़ेक्शन का बोझ डाल दिया जाता है। हर काम तरतीब से होना चाहिए क्यों? वे भी इंसान हैं गलती होना कोई बड़ी बात है सब से होती है लेकिन महिलाओं से हो जाने पर क्यों इतना बड़ा मुद्दा बना दिया जाता है।
कई बार ये चीज़ महिलाओं में तनाव और डिप्रेशन का कारण बन जाती है। इसके साथ गिल्ट में भी चली जाती है। लेकिन आप अपने आप को जैसे है वैसे ही स्वीकार कीजिए। आप अपने तरीक़े बेस्ट है।