Advertisment

Speaking Skills : इन टिप्स से सीखे आत्मविश्वास से बोलना

आत्मविश्वास होने से इंसान बड़ी-बड़ी चुनौतियों को आसानी से पार कर जाता है। खासकर कि जब बात बोलने की होती है तब आत्मविश्वास बहुत ही आवश्यक हो जाता है। बोलते समय अपनी ऑडियंस पर अपना प्रभाव बनाना एक आत्मविश्वास से परिपूर्ण इंसान की निशानी होती है।

author-image
Shruti
New Update
speaking

(Image Credit - Freepik)

Tips to speak with confidence : जीवन में आत्मविश्वास होना बहुत ही जरूरी है। आत्मविश्वास होने से इंसान बड़ी-बड़ी चुनौतियों को आसानी से पार कर जाता है। खासकर कि जब बात बोलने की होती है तब आत्मविश्वास बहुत ही आवश्यक हो जाता है। दूसरों को अपनी बातें अच्छे से समझाना, अपनी बातों को सही तरीके से रखना और बोलते समय अपनी ऑडियंस पर अपना प्रभाव बनाना एक आत्मविश्वास से परिपूर्ण इंसान की निशानी होती है। आईए जानते हैं कि कैसे आप आत्मविश्वास से बोल सकते हैं

Advertisment

जानिए आत्मविश्वास से बोलना

1. जो बोलना है वो पहले से प्रिपेयर करें

आपको अपने ऑडियंस के सामने कोई प्रेजेंटेशन देनी है या सिंपली किसी को अपना आईडिया बताना है, यह सारी चीजों में जो भी आपको  बोलना है उसे पहले से ही प्रिपेयर कर लें। अपने विचारों को पहले ही कागज और पेन लेकर लिख लें और आप इसे किस प्रकार से दूसरों के सामने बोलने वाले हैं, उसकी पहले ही प्रेक्टिस कर ले। अच्छी तरीके से रिहर्सल करने के बाद और आप क्या बोलने वाले हैं इसे समझने के बाद, आपके अंदर अपने आप ही आत्मविश्वास आ जाएगा। आप अपनी बातों को आत्मविश्वास से बोल पाएंगे।

Advertisment

2. आई कॉन्टैक्ट मेंटेन रखें

जब भी आप अपनी ऑडियंस के साथ बातें करें तो यह ध्यान रखें कि आप उनसे आई कांटेक्ट मेंटेन रखें। आई कॉन्टेक्ट मेंटेन रखने से आपका आत्मविश्वास झलकता है। अगर आपके सामने एक बड़ी ऑडियंस है तो अलग-अलग लोगों से अलग-अलग समय पर आई कॉन्टेक्ट बनाते रहे। इससे पूरे ऑडियंस के प्रति आपका फोकस दिखाई देगा। यदि आप सिर्फ एक या दो इंसान से भी बात कर रहे हैं, तब भी उनसे बीच-बीच में आई कॉन्टैक्ट बनाते रहें।

3. अच्छा पोस्चर और बॉडी लैंग्वेज मेंटेन करें

Advertisment

जब भी आप बातें करें तब एक अच्छा बॉडी पोस्चर और अच्छी बॉडी लैंग्वेज दिखाना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। बात करते समय हमेशा अपनी पीठ सीधी रखें। अपने कंधों को रिलैक्स रखें। कभी-कभी आप बात करते समय हाथों की मूवमेंट भी कर सकते हैं।

4. अपनी कमियां पहचाने

यदि आप आत्मविश्वास से बोलना चाहते हैं तो सबसे पहले यह जाने की बोलते वक्त आप क्या-क्या गलतियां करते हैं। अपनी कमियों को जानने से आप उसपर अच्छी तरीके से सुधार कर पाएंगे। आप जो भी गलतियां करते हैं उनको पेन और पेपर लेकर लिख ले और अगली बार जब भी आप बोले तो उन गलतियों को ध्यान में रखें।

5. ऑथेंटिक रहें

आत्मविश्वास से बोलने के लिए हमेशा ऑथेंटिक रहे आप जैसे हैं वैसे ही अपने आप को प्रस्तुत करें। किसी और की तरह बनने की कोशिश ना करें। बोलते समय ज्यादा दिखावा ना करें। ऐसे विचार ना रखें जिस पर आप सहमत ना होते हों।बोलते समय आत्मविश्वास झलकने के लिए सबसे पहले आपका ऑथेंटिक और रीयल होना जरूरी है।

Speaking Skills आत्मविश्वास से बोलना
Advertisment