Healthy Sex Life के लिए आजमाएं ये तरीके

ब्लॉग: एक हेल्दी सेक्स करना यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखता है। सुरक्षा और जानकारी को ध्यान में रखकर बनाया गया शारीरिक संबंध आपको सेक्स का सुखद अनुभव कराता है।

author-image
Ruma Singh
New Update
Healthy sex life

( Credit Image- File Image)

Try These Methods For Healthy Sex life: रिश्तो में मजबूती बनाए रखने के लिए पार्टनर्स के बीच सेक्स की अहम भूमिका होती है, क्योंकि यह हमारे जीवन की गुणवत्ता का एक अभिन्न अंग होता है। एक हेल्दी सेक्स करना यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखता है। सुरक्षा और जानकारी को ध्यान में रखकर बनाया गया शारीरिक संबंध आपको सेक्स का सुखद अनुभव कराता है। कई बार अनहेल्दी सेक्स के तरीके से यौन संचारित संक्रमण, अनचाही प्रेग्नेंसी सहित कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए आजमाएं ये तरीके

1. प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें 

Advertisment

अपने सेक्स लाइफ को हेल्दी बनाए रखने के लिए प्रोटेक्शन का इस्तेमाल जरूर करें। इसके लिए आप कंडोम का इस्तेमाल कर सकती हैं। आमतौर पर कंडोम से जुड़ी टैबू दिमाग में आती है कि यह सिर्फ पुरुषों के लिए बने हुए हैं लेकिन आजकल महिला कंडोम भी मौजूद है। इसके लिए आप फ्लेवर्ड कंडोम का यूज कर सकती है, जो आपको स्वस्थ यौन जीवन जीने में मदद करता है।

2. सेक्स टॉयज का करें इस्तेमाल 

यह सिर्फ आपको केवल आनंद ही नहीं दे सकता बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर उपयोगी होते हैं। जो आपमें यौन उत्सुकता का पता लगाने का एक शानदार तरीका होता है।

3. ल्यूब का करें यूज

एक स्मूद सेक्स बरकरार रखने के लिए ल्यूब का इस्तेमाल करना बेहतर उपाय होता है, लेकिन इसके इस्तेमाल को लेकर हमारे बीच बहुत मिथ हैं। वास्तव में यह कई तरीकों से कारगर साबित होते हैं। यह जलन, सूखापन को कम करना सहित पेनेट्रेशन को आसान बनता है, इसलिए आप हेल्दी यौन जीवन के लिए ल्यूब का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह कंडोम को फटने से भी रोकता है।

4. पीरियड को ट्रैक करें 

Advertisment

आप अपने पीरियड के बारे में जानकारी रखने के लिए पीरियड ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर सकती हैं। जिससे आप अपने यौन जीवन को सुरक्षित कर अनचाहे गर्भ से बच पाएंगी। यदि आप गर्भधारण करने का सोच रही है तो इसकी मदद से आप अपने फर्टाइल डेट के आसपास नियमित तौर पर सेक्स कर सकती हैं, जिससे प्रेग्नेंसी कंसीव करने की संभावना बढ़ेगी।

5. शरीर का लचीला रहना

हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए शरीर का लचीलापन रखना बहुत जरूरी होता है। यह आपको बेहतरीन यौन जीवन पाने में मदद करता है। इसके लिए आप योगा कर सकती हैं, जो शरीर की फ्लेग्जिबिलिटी को बढ़ाता है। जिससे नई सेक्स पोजीशन ट्राई करने के साथ यौन जीवन को भी बेहतर बना सकते हैं। इससे आपकी सेक्स ड्यूरेशन बढ़ने के साथ सेक्स लाइफ भी इंप्रूव होती है।

Sex Protection sex toys योग परफेक्ट सेक्स लाइफ टिप्स Benefits Of Sex Toys Use Protection सेक्स पीरियड protection