Advertisment

Nature: जानिए प्रकृति के साथ समय कैसे व्यतीत करें

इंसान कई बार कई प्रकार के तनाव से घिरता चला जाता है। और कभी-कभी शरीर का ढंग से ध्यान न रखने पर बीमारियों से घिर सकता है। ऐसे में नेचर यानी की प्रकृति के साथ समय बिताने भर से मन प्रफुल्लित हो जाता है। दिमाग वापस से तरो ताजा हो जाता है

author-image
Shruti
New Update
nature pinterest

(Image Credit - Pinterest)

Ways to spend time in nature: आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में इंसान पूरा समय काम में व्यस्त रहता है। उसे खुद के लिए बहुत ही कम समय मिलता है। साथ ही साथ इससे इंसान कई बार शारीरिक और मानसिक रूप से भी बीमार हो जाता है। कई प्रकार के तनाव से इंसान घिरता चला जाता है। और कभी-कभी शरीर का भी ढंग से ध्यान न रखने पर बीमारियों से घिर सकता है। ऐसे में नेचर यानी की प्रकृति के साथ समय बिताने भर से मन प्रफुल्लित हो जाता है। दिमाग वापस से तरो ताजा हो जाता है और मानसिक स्वास्थ्य तुरंत अच्छा होता है। प्रकृति में समय बिताने से हैप्पी हारमोंस फटाफट बूस्ट होते हैं। साथ ही प्रकृति में चलने फिरने से शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छी बनी रहती है। ऐसे में इंसान को थोड़ा समय निकालकर प्रकृति के साथ समय जरूर बिताना चाहिए। आईए जानते हैं कि प्रकृति के साथ समय कैसे बिताया जाए

Advertisment

जानिए प्रकृति के साथ समय कैसे व्यतीत करें

1. वॉक पर जाएं

आप प्रकृति में सुबह या शाम एक अच्छी वॉक भी ले सकते हैं। वाक शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। साथ ही यह कई प्रकार के बीमारियों से दूर रखने में मददगार है। प्रकृति में चलने से हैप्पी हारमोंस बूस्ट होते हैं और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। आप अपने आसपास के किसी गार्डन या पार्क में वॉक के लिए जा सकते हैं।

Advertisment

2. गार्डेनिंग करें

यदि आपका खुद का बगीचा है और आपने उसमें पौधे लगा रखे हैं तो आप उनके साथ भी समय बिता सकते हैं। आप गार्डनिंग की कई एक्टिविटीज कर सकते हैं। पौधों को पानी दे सकते हैं या कुछ नए पौधे भी लगा सकते हैं। आप चाहे तो पौधों से बातें भी कर सकते हैं। जो कि मन को हल्का करने में मददगार है।

2. हाइकिंग पर जाएं

Advertisment

आप अपनी भाग दौड़ की जिंदगी से थोड़ा समय निकालकर प्रकृति में हाइकिंग के लिए भी जा सकते हैं। यह एक बहुत ही रोचक एक्टिविटी होती है। आप यह अकेले या किसी ग्रुप के साथ भी कर सकते हैं। जरूरी नहीं कि आप कोई प्रोफेशनली पहाड़ चढ़ने ही जाए, बल्कि आप आसपास के छोटे गार्डन या प्रकृति से घिरे हुए जगह पर एक वॉक के लिए भी जा सकते हैं।

4. प्रकृति में अपनी हॉबी करें

यदि आपकी कोई मनपसंद हॉबी है या कोई भी ऐसा काम जो आपको करना बहुत पसंद है। उसे आप घर पर बैठकर करने की जगह प्रकृति में भी जाकर कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आपको चित्रकारी बहुत अच्छी लगती है तो आप अपने आसपास के किसी गार्डन या पार्क में जाकर भी चित्रकारी कर सकते हैं। इससे तुरंत मन प्रसन्न हो जाता है। साथ ही साथ आपकी क्रिएटिविटी दूसरों को भी इंस्पायर करने में मदद करेगी।

Advertisment

5. पिकनिक पर जाएं

अकेले या अपने प्रिय जनों के साथ बाहर प्रकृति से घिरे हुए जगह पर पिकनिक के लिए भी जा सकते हैं। वहां जाकर कुछ फन गेम्स खेल सकते हैं और अपना पसंदीदा खाना बैठकर खा सकते हैं। ऐसा करने से मन बहुत हल्का महसूस करता है और हैप्पी हारमोंस भी बूस्ट होते हैं।

6. बाहर व्यायाम करें

प्रकृति के साथ समय बिताने का एक बहुत अच्छा उपाय है बाहर व्यायाम करना। आप अपने आसपास के गार्डन या पार्क में व्यायाम करने के लिए भी जा सकते हैं। आप बाहर अकेले या अपने प्रिय जनों के साथ योग, जॉगिंग, वॉकिंग इत्यादि जैसे एक्टिविटीज कर सकते हैं। यह आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है।

प्रकृति Nature
Advertisment