Advertisment

Weekend For Working Women: वर्किंग औरतों के लिए वीकेंड बिताने के तरीके

author-image
Monika Pundir
New Update

वीकेंड रेस्ट का समय है, पर कुछ लोगों के लिए बहुत स्ट्रेसफुल हो सकता है, क्योंकि वे समझ नहीं पाते कि उन्हें क्या करना चाहिए। वर्किंग औरतों, माँ और वर्किंग मॉम्स के लिए यह और भी ज़्यादा स्ट्रेसफुल हो सकता है, क्योंकि उनको परिवार, काम और सेल्फ केयर के बीच समय बाँटना पड़ता है। इस ब्लॉग में पढ़ें वीकेंड बिताने के कुछ अच्छे तरीके-

Advertisment

वर्किंग औरतों के लिए वीकेंड बिताने के तरीके:

1. आगे की योजना बनाए 

किसी प्रकार की सूची बनाने का प्रयास करें और अगर आपकी मेमोरी अच्छी है, तो आपको इसे लिखने की भी जरूरत नहीं है। उन सभी चीजों के बारे में सोचें जो आप करना चाहते हैं और उन्हें ऑर्गनाइज़ करने की कोशिश करें, यह सोचते हुए की किस ऑर्डर में उन्हें करना अच्छा होगा। एक प्लान बनाने से आप अपने सारे ज़िम्मेदारियों में समय बात सकते हैं।

Advertisment

आपको वीकेंड के दौरान अगले हफ्ते की भी थोड़ी प्लानिंग करनी चाहिए। इससे आपको मंडे मॉर्निंग ब्लूस कम महसूस होगी।

2. अपने आने वाले सप्ताह को खाली करें

आपको यह शायद पसंद न आए, मगर इसके कुछ फायदे हैं। आप शायद वीकेंड पर काम करने से नफरत करते हो, लेकिन कभी-कभी ऐसा करने से आपको लाभ मिलता है। आप कपड़े समेटने और अपने इनबॉक्स को साफ करने या ग्रोसरी शॉपिंग जैसे कामों को निपटा सकते हैं, जिससे आगे का सप्ताह कम स्ट्रेसफुल होगा।

Advertisment

3. आराम

हम यह नहीं कह रहे हैं कि पूरा दिन बिस्तर पर पड़े रहें, लेकिन पर्याप्त मात्रा में नींद लेना महत्वपूर्ण है। यह सप्ताह के बीच में हुए कम नींद और थकान की भरपाई करेगा। आप एक या दो झपकी में भी ले सकते हैं। अच्छी नींद एक स्वस्थ जीवन के लिए ज़रूरी है, जो आपके दिल, वजन और दिमाग को लाभ पहुंचाएगी।

4. सेल्फ केयर 

Advertisment

हम हफ्ते के दौरान सेल्फ केयर को भूल जाते हैं। हम हड़बड़ी में कहते हैं, नहाते हैं, रेडी हो कर काम पर लग जाते हैं, चाहे हम स्टूडेंट हो, ऑफिस जाते हों। वीकेंड के दौरान आपको खुद पर ध्यान देना चाहिए। आपको अपनी स्किन केयर और हेयर केयर में समय बिताना चाहिए। 

आपको फिजिकल और मेंटल केयर भी लेना चाहिए। फिजिकल केयर के लिए आपको एक्सेर्साइज़ और वॉक या कोई खेल खेलने जाना चाहिए। अगर आप किसी हेल्थ समस्या को इग्नोर कर रहे थे, तो यह डॉक्टर के पास जाने का सबसे अच्छा समय है। मेन्टल केयर के लिए आप अकेले, या अपने प्रियजनों के साथ समय बिता सकते हैं। आपको ऐसा कुछ करना है जो आपको खुश करता है।

5. अपने लिए कुछ समय बचाएं

वीकेंड केवल कार्यों के लिए नहीं है। अगर आप वर्किंग माँ है, तो यह करना मुश्किल हो सकता है, ख़ास कर अगर आपके बच्चे बहुत छोटे हैं। पर यह जितना मुश्किल हो सकता है, उतना ज़रूरी भी है। ऐसी चीजें करें जो आपको अच्छा, और तनाव मुक्त महसूस कराए। आप किताब पढ़ सकते हैं, एक टीवी शो देख सकते हैं या फिल्म देख सकते हैं।

वीकेंड अपने आप को रेस्ट देने का, रिलैक्स करने का और रीजुवेनेट करने का समय है। आप किस चीज़ से रिलैक्स होते हैं ये आपसे बेहतर कोई नहीं जानता। आप गाना सुनके रिलैक्स हो सकते हैं, या मेडिटेट कर के, या बाहर घूमने जा के या अपने लिए एक स्पा डे बुक करके। यह आपकी मर्ज़ी है। सप्ताह में एक बार खुद को खुश करने का मौका कभी न छोड़ें। यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है।

वीकेंड
Advertisment