Advertisment

Weekly Horoscope: 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक क्या लिखा है आपकी राशि

हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी हम आपके लिए लेकर आए हैं 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक का सप्ताहिक राशिफल। आइए जानते हैं आज के इस ब्लॉग में क्या लिखा है इस हफ्ते आपके राशिफल में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope

Weekly Horoscope: आज तक बहुत से लोगों ने राशिफल जानकर ही अपने बड़े से बड़े कामों को शुरू किया है। बहुत से लोग रोजाना राशिफल को पढ़ना पसंद करते हैं तो बहुत से लोग मासिक राशिफल पढ़ना पसंद करते हैं। हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी हम आपके लिए लेकर आए हैं 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक का सप्ताहिक राशिफल। आइए जानते हैं क्या लिखा है इस हफ्ते आपके राशिफल में एस्ट्रोलॉजर रितु जी द्वारा-

Advertisment

Weekly Horoscope -

1. मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी, विदेश से लाभ प्राप्त होगा। यात्रा के योग हैं, वाणी से लोग प्रभावित होंगे। सरकारी नौकरी में सफलता प्राप्त हो सकती है, खेलकूद में रुचि बढ़ेगी। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, अति उत्साह से बचे। साइनस के रोगी अपना ध्यान रखें।

Advertisment

2. वृषभ राशि  (Taurus Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोग अपनी साज-सज्जा पर ध्यान देंगे, विपरीत लिंगी इन से आकर्षित होंगे। विवाह संबंधी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। संतान की तबीयत का ध्यान रखें, वाणी पर अंकुश रखें। त्वचा और नेत्रों का ध्यान रखें।

3. मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

Advertisment

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को नौकरी से संबंधित नई उपलब्धियां प्राप्त होगी, कार्यक्षेत्र पर इनका दबदबा रहेगा। भोग विलास की चीजों पर खर्च करेंगे। क्रोध से बचें, एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। सर दर्द की समस्या हो सकती है।

4. कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, पिता आपकी बात को समझेंगे। आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कर्जा देने और लेने से बचें, स्पष्ट वक्ता बनने से भी बचें। पेट और नसों की समस्या को अनदेखा ना करें।

Advertisment

5. सिंह राशि  (Leo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को लाभ की प्राप्ति होगी, अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र पर महिलाएं का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मतभेद से बचें, हड्डियों और पेट से जुड़ी समस्यायों अनदेखा ना करें।

6. कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)

Advertisment

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी, शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को नई उपलब्धियां प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर वाहवाही मिलेगी। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। खान-पान पर ध्यान रखें नहीं तो पेट की समस्या परेशान कर सकती है। श्वसन संबंधी समस्याओं को अनदेखा ना करें।

7. तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को नए-नए कोर्स करने के अवसर प्राप्त होंगे, शिक्षा में आगे बढ़ेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफल रहेंगे, नई भाषा सीखने के अवसर मिलेंगे। खिलाड़ियों के लिए समय अच्छा है। लीवर की स्या को अनदेखा ना करें, हड्डियों का ध्यान रखें।

Advertisment

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को व्यापार में सफलता मिलेगी, ज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। प्रेम को स्वीकृति मिल सकती है, संतान से संबंधित खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आक्रामक वाणी से बचे, हार्मोन से संबंधित समस्याओं को अनदेखा ना करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहे।

9. धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope)

Advertisment

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को पिता द्वारा लाभ प्राप्त होगा, वरिष्ठ अधिकारियों का भी सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से बचें, एसिडिटी के मरीज अपना ध्यान रखें।

10. मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, विपरीत लिंगी इनसे आकर्षित होंगे। विवाह तय होने के योग हैं, सरकारी नौकरी मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। चोट चपेट का ध्यान रखें, संक्रामक रोग की चपेट में आ सकते हैं।

11. कुम्भ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के वाणी द्वारा काम बनेंगे, अच्छे सलाहकार साबित होंगे। सुख संसाधन वृद्धि होगी, विपरीत लिंगी इनसे आकर्षित होंगे। नई खोज में लगे हुए विद्यार्थियों का सपना पूरा हो सकता है। मधुमेह के मरीज अपना ध्यान रखें, पेट और हड्डियों की समस्या को अनदेखा ना करें।

12. मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को संतान संबंधी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है, व्यापार में सफल हो सकते हैं। इनके व्यक्तित्व में निखार आएगा। मानसिक शांति भंग हो सकती है, वाहन चलाते समय ध्यान रखें। श्वसन से संबंधित समस्याओं को अनदेखा ना करें।

तुला राशि वृश्चिक राशि मीन राशि वृषभ राशि कुम्भ राशि Horoscope Weekly Horoscope राशिफल मिथुन राशि कर्क राशि मेष राशि सिंह राशि मकर राशि धनु राशि कन्या राशि सप्ताहिक राशिफल
Advertisment