Weekly Horoscope: 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक क्या लिखा है आपकी राशि

ब्लॉग: बहुत से लोग रोजाना राशिफल को पढ़ना पसंद करते हैं, तो बहुत से लोग मासिक राशिफल पढ़ना पसंद करते हैं। हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी हम आपके लिए लेकर आए हैं 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक का सप्ताहिक राशिफल-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope

Weekly Horoscope: आज तक बहुत से लोगों ने राशिफल जानकर ही अपने बड़े से बड़े कामों को शुरू किया है। बहुत से लोग रोजाना राशिफल को पढ़ना पसंद करते हैं तो बहुत से लोग मासिक राशिफल पढ़ना पसंद करते हैं। हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी हम आपके लिए लेकर आए हैं 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक का सप्ताहिक राशिफल। आइए जानते हैं क्या लिखा है इस हफ्ते आपके राशिफल में एस्ट्रोलॉजर रितु जी द्वारा- 

Weekly Horoscope -

1. मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)

Advertisment

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के ज्ञान में वृद्धि होगी, उत्साहवर्धन होगा। इनका वर्चस्व बढ़ेगा, आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। खिलाड़ियों के लिए समय अच्छा है। खान-पान पर संयम रखें, नहीं तो एसिडिटी के शिकार हो सकते हैं। माइग्रेन के मरीज अपना ध्यान रखें।

2. वृषभ राशि (Taurus Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के व्यक्तित्व में निखार -आएगा, विद्यार्थी पढ़ने के लिए बाहर जा सकते हैं। यात्राएं हो सकती है। स्त्री जनित बीमारियों से बचे। शरीर के निचले हिस्से का ध्यान रखें, नहीं तो छोटी मोटी शल्य चिकित्सा हो सकती है।

3. मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के सुख संसाधन में बढ़ोतरी होगी, शौक पर खर्चे बढ़ेंगे। संतान प्राप्ति के योग हैं, विवाह तय हो सकता है। गर्भवती स्त्रियां अपना ध्यान रखें, दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं। अपच की समस्या परेशान कर सकती है। डिहाइड्रेशन से बचें

4. कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope)

Advertisment

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, कार्य क्षेत्र में यह लोग आगे बढ़ेंगे। बाहरी क्षेत्रों से आय प्राप्ति के योग है। उच्च रक्तचाप के मरीज अपना ध्यान रखें। वाणी की कटुता से बचें, परिवार में मतभेद से बचे।

5. सिंह राशि (Leo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा कार्यक्षेत्र पर प्रशंसनीय कार्य करेंगे। पिता का सम्मान बढ़ेगा, भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पैरों का ध्यान रखें, दांपत्य जीवन में विवाद से बचे।

6. कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, कलात्मक चीजों में आगे बढ़ेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। खाने पीने पर संयम बरतें अन्यथा फैटी लीवर और पाइल्स की समस्या हो सकती है संक्रामक रोगों से बचे।

7. तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

Advertisment

इस सप्ताह इस राशि के लोग उच्च शिक्षा की तरफ अग्रसर होंगे, व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी की तरक्की होगी, विवाह तय होने के योग हैं। यूरिन इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है, हड्डियों का न रखें।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों की विदेश यात्राएं संभव है, विद्यार्थी शिक्षा के लिए बाहर जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफल रहेंगे, व्यापारी सफलता प्राप्त करेंगे। पेट की समस्या को अनदेखा ना करें, चोट चपेट से सावधान रहें।

9. धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, शिक्षा के मामले में सफल रहेंगे। संतान प्राप्ति के योग हैं, प्रेम संबंध स्वीकार किए जा सकते हैं। मनोरंजन पर खर्च कर सकते हैं। स्त्रियां गर्भाशय से जुडी स्याओं को अनदेखा ना करें, चरित्र का ध्यान रखें।

10. मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

Advertisment

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को बड़े बुजुर्गों का साथ मिलेगा, जनता में सम्मान बढ़ेगा, प्रेम का आगमन हो सकता है। कर्जा लेने और देने से बचें। संक्रमण से बचें, कटु शब्दों का प्रयोग ना करें।

11. कुम्भ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों से विपरीत लिंगी आकर्षित होंगे, मित्रों की संख्या बढ़ेगी। प्रेम संबंध आगे बढ़ेंगे, विवाह तय होने के योग हैं। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। एसिडिटी के मरीज अपना ध्यान रखें।

12. मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है, भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। वाणी द्वारा कई कार्य बनेंगे। नेत्रों का ध्यान रखें, संक्रामक रोगों से बचे। मुंह में छाले हो सकते हैं, व्यर्थ के क्लेश से बचें।

कर्क राशि मिथुन राशि कन्या राशि धनु राशि सप्ताहिक राशिफल मकर राशि सिंह राशि राशिफल Weekly Horoscope Horoscope कुम्भ राशि मीन राशि वृश्चिक राशि तुला राशि मिथन राशि