Advertisment

Menstruation: पीरियड्स के दौरान पेट दर्द से कैसे पाएं छुटकारा

पीरियड के दर्द से राहत पाने के लिए आप हींग का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस हैल्थ ब्लॉग में कुछ ऐसे घरेलु नुस्खों के बारे में जिनकी मदद से आप पीरियड्स के दर्द से निजात पा सकती है-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Periods cramps

stomach pain during period

Menstruation: पीरियड में पेट दर्द से लगभग हर महिला को गुजरना पड़ता है, लेकिन कुछ महिलाओं को पीरियड्स में अधिक दर्द का सामना नहीं करना पड़ता वही कुछ महिलाएं पीरियड के दौरान असहनीय दर्द से गुजरती है। देखा जाए तो यह सामान्य बात है क्यूंकि लगभग हर महिला को इस दर्द का सामना करना पड़ता है। यह मासिक चक्र कुछ महिलाओं के 3 दिन का होता है और कुछ के 4 से 5 दिन का रहता है। इस दौरान बॉडी में ना केवल दर्द महसूस होता बल्कि चिचिड़ापन, थाइ में दर्द, सर दर्द जैसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

Advertisment

कुछ महिलाएं पेट दर्द से राहत पाने के लिए पेन किलर का इस्तेमाल करती है,  लेकिन पीरियड्स में पेन किलर लेना हॉर्मोन्स को इम्बैलेंस कर सकता है इसलिए हो सके तो इसे अवॉयड करें। पीरियड्स के पेन से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल कर सकती है। आइए जानते है ऐसे घरेलु नुस्खों के बारे में जिनकी मदद से आप पीरियड्स के दर्द से निजात पा सकती है। 

पीरियड के दौरान पेट दर्द से कैसे पाएं छुटकारा 

1. हींग 

Advertisment

पीरियड के दर्द से राहत पाने के लिए आप हींग का इस्तेमाल कर सकती हैं। केवल पीरियड के दौरान ही हींग का इस्तेमाल नहीं करना आपको इसका सेवन पूरे महीने करना होगा। पीरियड के दौरान हींग को घी के साथ हल्का सा गर्म करके नाभि पर लगाने से पीरियड के दर्द में राहत मिलती है और यह कब्ज से छुटकारा दिलाती है इसलिए पीरियड में दर्द होने पर हींग का इस्तेमाल किया जा सकता है।

2. हॉट वॉटर बैग

पीरियड के दौरान आप हॉट बैग को अपने पेट पर रखकर उसकी मदद से सिकाई कर सकते हैं। आपके पास यदि हॉट बैग नहीं है तो किसी भी कांच की बोतल में गर्म पानी को भरकर अपने पेट पर सिकाई कर सकते हैं। यह पीरियड के दौरान दवाई की तरह ही काम करता है और आपके पेट दर्द में राहत दिलाता है।

Advertisment

3. हरी सब्जियां

पीरियड के दर्द से राहत पाने के लिए सब्जियां एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। इनके अंदर हर तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपके पीरियड पेन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। हरी सब्जियां जैसे ब्रोकली, पालक, मेथी का पीरियड के दौरान सेवन करना काफी लाभदायक साबित होता है।

4. पपीता

Advertisment

पीरियड्स में पपीते का सेवन करना पीरियड को सुचारू रूप से संचालित करता है। यह आपके पेट में होने वाली गैस कब्ज की समस्या से निजात दिलाता है पीरियड्स में पपीते का सेवन करना दर्द में काफी हद तक राहत पहुंचाता है। इसके अंदर मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट आपकी बॉडी के लिए फायदेमंद होते हैं।

5. पानी पीएं 

गर्म पानी, पीना पीरियड्स में फायदेमंद साबित होता है। यह पीरियड में ब्लाटिंग जैसी समस्याएं होने से राहत पहुंचाता है। यह आपके शरीर में पैदा होने वाले हार्मफुल केमिकल्स को भी बाहर निकालता है और आपकी बॉडी को डिटॉक्स करता है।

Advertisment

चेतावानी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

हींग पपीता पीरियड हरी सब्जियां पीरियड्स
Advertisment