Advertisment

सिंगल पेरेंट् के साथ बच्चों को क्या समस्याएं आती हैं?

हम सभी के जीवन में परिवार का महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। परिवार ही वह स्थान है जहाँ हम अपनी खुशी, दुःख, संघर्ष और सफलताओं को शेयर करते हैं। किंतु कई बार समाज में कई ऐसे परिवार देखने को मिलते हैं जो सिंगल पेरेंट द्वारा चलाए जाते हैं। 

author-image
Ritika Negi
New Update
Problems in single parent families

Single Parent (Image Credit: freepik)

What are single parent family problems: हम सभी के जीवन में परिवार का महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। परिवार ही वह स्थान है जहाँ हम अपनी खुशी, दुःख, संघर्ष और सफलताओं को शेयर करते हैं। किंतु कई बार समाज में कई ऐसे परिवार देखने को मिलते हैं जो सिंगल पेरेंट द्वारा चलाए जाते हैं। आज के समय में, सिंगल पेरेंट फैमिलीज की संख्या बढ़ रही है। इसके कई कारण हैं जैसे की डायवोर्स, विधवा या विधुर होना। ऐसे परिवारों में बच्चों का पालन पोषण करना संघर्षों से भरा होता है, इन परिवारों की कई समस्याएं होती हैं। 

Advertisment

सिंगल पेरेंट फैमिली की समस्याएं

पहली बात जो सिंगल पेरेंट फैमिली के सदस्यों को प्रभावित करती है, वह है आर्थिक समस्याएं। सिंगल पेरेंट को अकेले ही अपने बच्चों की देखभाल, पालन-पोषण और शिक्षा की जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। इसके कारण उन्हें आर्थिक दबाव महसूस होता है। अक्सर ऐसे परिवारों में आय की कमी होती है, जिससे बच्चों की उचित देखभाल नहीं हो पाती है और उनकी शिक्षा पर असर पड़ता है।

दूसरी समस्या है समय की कमी। सिंगल पेरेंट को घर चलाने के लिए अकेले ही सारे काम करने पड़ते हैं। इसके कारण वे अपने बच्चों के साथ नियमित तौर से समय नहीं बिता पाते। ऐसा करने से बच्चों पे बुरा असर होता है और वे खुद को अकेला महसूस करने लगते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि बच्चों के अच्छे विकास के लिए माता पिता को काम और बच्चों के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए। 

तीसरी समस्या है मानसिक तनाव और दुख। सिंगल पेरेंट फैमिली के सदस्यों को समय समय पर अकेलापन का सामना करना पड़ता है। यह अकेलापन उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालता है और उन्हें दुखी और असंतुष्ट महसूस करवाता है। बच्चों को सही राह दिखाने और उनके अच्छे विकास के लिए सिंगल पैरेंट्स को अधिक मानसिक तनाव और दबाव महसूस होता है।

चौथी समस्या है सामाजिक असमानता। हमारे समाज में सिंगल पेरेंट फेमिली को कई बार असमानता का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों की नजर में सिंगल पेरेंट फेलियर होते हैं, वे समाज का माहौल खराब करते हैं और उन्हें समाज में सम्मान नहीं मिलना चाहिए। हम सबको यह समझने की जरूरत है कि सिंगल पेरेंट होना कोई आसान चीज़ नहीं है। एक अच्छे मनुष्य के नाते हमें सिंगल पैरेंट्स की मदद करनी चाहिए, ना कि उनको जज करना चाहिए। इन समस्याओं के बावजूद, सिंगल पेरेंट फैमिली के लोगों ने अपने बच्चों को बेहतर जीवन के लिए निरंतर प्रेरित किया है। वे अपने संघर्षों का सामना करते हैं और अपने बच्चों को एंपावर और समर्थ बनाने के लिए हमेशा प्रयास करते हैं।

आर्थिक समस्याएं मानसिक तनाव Single Parent Family
Advertisment