Advertisment

Her Health, Our Future: महिलाओं का स्वस्थ होना क्यों जरूरी है?

महिलाओं का स्वास्थ्य उन्हें समाज की रक्षा, परिवार की देखभाल करने के लिए सक्षम बनाता है। महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं न केवल उन्हें प्रभावित करती हैं, बल्कि उनके परिवार और समाज के भविष्य को भी प्रभावित करती हैं।

author-image
Ritika Negi
New Update
Importance of women health

Women Health (Image Credit: freepik)

Why is the health of women important: महिलाओं का स्वास्थ्य उन्हें समाज की रक्षा, परिवार की देखभाल करने के लिए सक्षम बनाता है। यह न केवल महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पूरे समाज के लिए भी। महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं न केवल उन्हें प्रभावित करती हैं, बल्कि उनके परिवार और समाज के भविष्य को भी प्रभावित करती हैं। महिलाओं का स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है क्योंकि वे एक परिवार को नींव होती हैं। एक स्वस्थ महिला परिवार के सदस्यों की देखभाल कर सकती है और उनके परिवार की उन्नति और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखने से परिवार का हर सदस्य सुरक्षित और स्वस्थ रह सकता है। 

Advertisment

एक नवजात शिशु के लिए भी उसकी मां का स्वास्थ्य बेहद जरूरी है। एक गर्भवती महिला की उत्तम देखभाल करने से नवजात शिशु का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। इसके अलावा, एक स्वस्थ मां के लिए स्वास्थ्य संबंधित संक्रमणों और अन्य समस्याओं का खतरा कम होता है, जो कि परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाए रखता है। 

महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य के फायदे

महिलाओं का स्वास्थ्य भी उनके विकास और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक स्वस्थ महिला शिक्षित और कुशल होती है, जो कि परिवार और समाज में अधिक सक्रिय रहकर भूमिका निभाती है। अगर महिला स्वस्थ है तो उसका आर्थिक और शैक्षिक स्तर में समृद्धि होती है जिस कारण उसे समाज में सम्मान प्राप्त होता है। इसके अलावा, जो महिला स्वस्थ रहती है उसे अपने अधिकारों के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी होती हैं। उसे पता होता है कि उसके लिए क्या सही है और क्या गलत? 

यह कहना गलत नहीं होगा कि एक अस्वस्थ महिला की तुलना में एक स्वस्थ महिला समाज में अधिक सक्रिय भूमिका निभाती है और अपने पूरे पोटेंशियल के साथ समाज का विकास करती है। हम सभी को यह समझना बेहद जरूरी है कि महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखना आवश्यक है। समाज को महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को उनकी जरूरतों के अनुसार समर्थन प्रदान करने की आवश्कता है। इस से न केवल महिलाओं को ही लाभ होगा, बल्कि समाज और विशेष रूप से हमारे भविष्य को भी। 

भविष्य important
Advertisment