Advertisment

Irregular Periods की समस्या दूर करने के लिए डाइट में करें इन चीजों को शामिल

हैल्थ: कुछ फूड्स में ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो कई शारीरिक समस्याओं को दूर करती हैं। आज हम ऐसे ही कुछ फूड्स बता रहे हैं, जो आपके पीरियड साइकल को नियमित कर सकता है।

author-image
Ruma Singh
New Update
Effects of irregular periods

( Credit Image- File Image)

Follow These Diet To Overcome The Problem Of Irregular Periods: एक उम्र के बाद हर महिला को पीरियड से गुजरना होता है। जिसे लेकर कई महिलाओं में अलग-अलग समस्याएं शुरु होती हैं। कुछ को पीरियड्स में ऐंठन, दर्द और सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। वहीं कुछ महिलाओं में पीरियड साइकल को लेकर परेशानी रहती है। आजकल कई कारणों से हर दूसरी महिला अनियमित पीरियड्स की समस्या से परेशान है। इसकी सबसे बड़ी वजह तनाव है। जिस कारण पीरियड्स कभी जल्द तो कभी देर से आती है। इस समस्या से निदान पाने के लिए खान-पान का सही होना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आप एक अच्छे आहार के साथ शारीरिक गतिविधि का स्तर सही बनाए रखते हैं, तो मासिक धर्म चक्र नियमित हो सकता है।

Advertisment

पीरियड्स को नियमित करने के लिए डाइट में करें इन चीजों को शामिल

कुछ फूड्स में ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो कई शारीरिक समस्याओं को दूर करती हैं। आज हम ऐसे ही कुछ फूड्स बता रहे हैं, जो आपके पीरियड साइकल को नियमित कर सकता है।

1. चुकंदर खाएं 

Advertisment

पीरियड्स को नियमित करने के लिए अपने फूड्स में चुकंदर को शामिल करें। जो आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम से भरपूर होता है। यह आपके पीरियड्स को नियमित करने के साथ-साथ उस दौरान होने वाले शरीर की सूजन को भी कम करता है।

2. अदरक का सेवन

इरेगुलर पीरियड्स की समस्या दूर करने के लिए अदरक का सेवन करना बेहतर उपाय होता है। इसके लिए आप अदरक में शहद को मिलाकर रोजाना एक चम्मच पिएं, जो पीरियड को प्रेरित कर नियमित करता है।

Advertisment

3. विटामिन सी 

विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन मासिक धर्म को प्रेरित करने के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके लिए आप पपीता का सेवन करें। जिसमें कैरोटीन होता है, जो एस्ट्रोजन हार्मोन को उत्तेजित करता है क्योंकि हार्मोनल असंतुलन के कारण भी पीरियड साइकल अनियमित होता है। आप नींबू, संतरा और कीवी का भी सेवन कर सकती हैं, जो रेगुलर पीरियड्स के लिए अच्छे होते हैं।

4. अलसी के बीज

Advertisment

अलसी के बीच में फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाला लिग्नांस हार्मोन को संतुलित करता है। इसके नियमित सेवन से पीरियड्स को रेगुलर किया जा सकता है।

5. सौंफ वाला पानी 

यह रेगुलर पीरियड्स के लिए सबसे प्रभावित माने जाते हैं, क्योंकि यह हार्मोन को संतुलित करने के साथ-साथ ऑव्यूलेशन को बढ़ावा देता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी को उबालें फिर उसमें एक से दो चम्मच सौंफ डालें इसे पिएं। जो पेट में होने वाले ऐंठन और दर्द सहित कई समस्या को कम करता है।

Advertisment

6. अनानास खाएं

 यह ब्रोमलैन एंजाइमों से भरा होता है, जो रेगुलर पीरियड्स के लिए अच्छे खाद पदार्थ में से एक है। इसके अलावा अनानास के सेवन से पीरियड के दौरान होने वाले ब्लड क्लॉट के साथ सूजन को भी कम करता है।

7. अजवाइन का सेवन 

Advertisment

अजवाइन के सेवन से इरेगुलर पीरियड्स के साथ दर्द को भी कम किया जा सकता है, क्योंकि इसमें एंटीस्पास्मोडिक गुण होते हैं जो अनियमित पीरियड्स को दूर करने में प्रभावी रूप से काम करते हैं।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

irregular periods ke karan irregular periods ka ilaj Irregular Period irregular periods Tips For Irregular Periods
Advertisment