Advertisment

Pads vs Menstrual Cups: सैनिटरी पैड या मेंस्ट्रुअल कप क्या है बेहतर?

पीरियड्स के दौरान महिलाओं के इस्तेमाल करने के लिए मार्केट में कई हाइजिन प्रोडक्ट मौजूद है, अक्सर महिलाएं कन्फ्यूज रहती है की कौन सा हाइजिन प्रोडक्ट इस्तेमाल करना चाहिए सैनिटरी पैड या मेंस्ट्रुअल कप, आइए इस बारे में जानते है।

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
sanitary pad or cup.png

Image Credit- Freepik

Pads vs Menstrual Cups: पीरियड्स के दौरान महिलाओं के इस्तेमाल करने के लिए मार्केट में कई हाइजिन प्रोडक्ट मौजूद है, ज्यादातर महिलाएं सैनिटरी पैड का ही इस्तेमाल करती है। इसमें कोई दो राय नही की पीरियड्स के समय अगर मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल किया जाए तो ये सबसे टिकाऊ ऑप्शन होता है। ये सबसे करागर और सस्ता विकल्प है, फक ये होता है की ये महिलाओं को अपनी योनि के अंदर डालना पड़ता है। पीरियड्स के ब्लड को अब्जॉर्ब करने की कैपेसिटी भी मेंस्ट्रुअल कप की ज्यादा होती है। अक्सर महिलाएं कन्फ्यूज रहती है की कौन सा हाइजिन प्रोडक्ट इस्तेमाल करना चाहिए सैनिटरी पैड या मेंस्ट्रुअल कप, आइए इस बारे में जानते है।

Advertisment

सैनिटरी पैड या मेंस्ट्रुअल कप क्या है बेहतर?

सैनिटरी पैड क्या है?

सैनिटरी पैड एक महिलाओं के पीरियड्स के समय उपयोग किया जाने वाला है। ये एक प्रकार का हाइजीनिक उत्पाद है। सैनिटरी पैड कपड़े या फोम के अंदर अब्जॉर्ब पैड होते हैं जो महिलाओं के अंदरीय कपड़ों को नमी से बचाते हैं। ये पैड पैंटी के अंदर लगाएं जाते हैं और ये अंदर से निकलने वाले ब्लड को अच्छी तरह से अब्जॉर्ब करता है। सैनिटरी पैड्स के विभिन्न प्रकार और साइज़ उपलब्ध होते हैं, महिलाएं अपने ब्लड फ्लो के हिसाब से इसे इस्तेमाल कर सकती हैं।

Advertisment

सैनिटरी पैड के फायदे

सुविधा: यह एक लेयर प्रदान करके आपको लीकेज़ से बचाता है। इसे लगाने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है।



अभ्यास: इसे लगाने में किसी तरह की कोई दिक्कत नही आती है, महिलाएं आसानी से पैड को लगा सकती है।



आराम: सैनिटरी पैड आपको राहत देता है और आरामदायक महसूस कराता है।



पर्यावरण के प्रति जागरूकता: सैनिटरी पैड लगाने में भले ही आसान हो, लेकिन ये बायोडिग्रेडेबल नहीं है जिसकी वजह से परियावरण को काफी नुकसान पहुंचता है।



बजट में नही सुविधा: सैनिटरी पैड महिलाओं को हर महीने खरीदने पड़ते है जिस वजह से इसकी लागत बढ़ जाती है।

मेंस्ट्रुअल कप क्या है?

Advertisment

मेंस्ट्रुअल कप रबर और सिलिकॉन से बना होता है ये एक लचीला कोन के आकार में कप की तरह होता है जिसे महिलाएं पीरियड्स के समय अपनी योनि में डालती है। इसमें पीरियड्स का सारा ब्लड जमा होता है और ये सैनिटरी पैड के कंपैरिजन में ज्यादा ब्लड जमा करता है। मेंस्ट्रुअल कप का उपयोग करने से महिलाएं अधिक स्वतंत्र महसूस करती हैं, क्योंकि वह अपने शरीर को बेहतर समझती हैं।

मेंस्ट्रुअल कप के फायदे

सुविधा: मेनस्ट्रूअल कप दिन में एक बार ही रखा जाता है और इसे 12 घंटे तक उपयोग किया जा सकता है, जिससे आपको बार-बार नहीं बदलना पड़ता है।



अधिक अभ्यास: मेनस्ट्रूअल कप के उपयोग से महिलाएं अपने शरीर को बेहतर समझती हैं और अपने मासिक धर्म के लिए साथियों की सुरक्षा की जानकारी प्राप्त करती हैं।



आराम: मेनस्ट्रूअल कप आरामदायक है और जिससे आप आराम से अपने दिनचर्या को जारी रख सकती हैं।



पर्यावरण के प्रति जागरूकता: मेनस्ट्रूअल कप एक बार खरीदा जा सकता है और उसे बार-बार उपयोग में लाया जा सकता है, जिससे प्लास्टिक के पॉल्यूशन को कम किया जा सकता है।



बजट में है सुविधा: मेनस्ट्रूअल कप लंबे समय तक उपयोग के लिए ड्यूरेबल होता है, जिससे पैसे की बचत होती है।

Advertisment

आपके लिए क्या बेहतर है?

महिलाओं को पीरियड्स के समय ब्लीडिंग होती है और उन्हें वही प्रोडक्ट इस्तेमाल करना चाहिए जिसमे वो कंफर्टेबल हो। इस दौरान कंफर्ट जोन में होना जरूरी होता है। महिलाएं आजकल सैनिटरी पैड का ज्यादा इस्तेमाल करती है क्योंकि इसे लगाने में किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता वही मेंस्ट्रुअल कप लगाने में कई महिलाएं कंफर्टेबल नहीं होती है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Pads vs Menstrual Cups
Advertisment