Healing Trauma: क्या महिलाएं कर रही हैं हिंसा और उत्पीड़न का सामना?

महिलाओं को समाज में एंपावर करना एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसका मुख्य कारण यह है कि महिलाओं को हिंसा और हैरेसमेंट से निपटने के लिए शक्ति की आवश्यकता होती है। हिंसा, एब्यूज, हैरेसमेंट महिलाओं की स्वतंत्रता को प्रभावित करते हैं।

author-image
Ritika Negi
New Update
Empowering women to overcome violence and abuse

Women Empowerment (Image Credit: file image)

Why is it necessary to empower women to overcome abuse and violence: महिलाओं को समाज में एंपावर करना एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसका मुख्य कारण यह है कि महिलाओं को हिंसा और हैरेसमेंट से निपटने के लिए शक्ति की आवश्यकता होती है। हिंसा, एब्यूज, हैरेसमेंट महिलाओं की स्वतंत्रता को प्रभावित करते हैं, इसलिए उन्हें इससे बचने और इसका सामना करने के लिए सामाजिक, आर्थिक और नैतिक सहायता की आवश्यकता होती है।

महिलाओं को सशक्त (Empower) करना क्यों जरूरी है?

Advertisment

पहला कारण है कि हमारे समाज में जेंडर डिस्क्रिमिनेशन के चलते महिलाओं का हिंसा और उत्पीड़न का शिकार होने का जोखिम बड़ जाता है। धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यतों के कारण कई स्थानों पर महिलाओं को कमजोर समझा जाता है और उनके खिलाफ हिंसा की गतिविधियां बड़ जाती हैं। ऐसे माहौल में, महिलाओं को स्वतंत्र नहीं होने दिया जाता है और वे हिंसा और हैरेसमेंट, उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज उठाने में संकोच करती हैं।

दूसरा कारण है हमारे समाज में महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति उन्हें हिंसा और उनके साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने को क्षमता को प्रभावित करती है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं हिंसा और उत्पीड़न की शिकार होती हैं। इन महिलाओं के पास सामाजिक सुरक्षा की कमी होती है, जिसके कारण वे हिंसा के बारे में बात नहीं करती हैं और इसे अपने जीवन का एक सामान्य हिस्सा मानती हैं। 

तीसरा कारण यह है कि कई जगहों में अभी भी महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में नहीं बताया जाता। यह बेहद जरूरी है कि समाज में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया जाना चाहिए, उन्हें प्रोत्साहन देना चाहिए। जब महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाता है, तो वे खुद का स्वाभाविक रूप से हिंसा और उत्पीड़न से बचाव कर सकती हैं। 

Advertisment

महिलाओं को हिंसा और उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करने के लिए आवश्यक शक्ति और साहस की आवश्यकता होती है। यह शक्ति और साहस उन्हें उनके अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा देते हैं और उन्हें अपने अधिकारों की रक्षा करने की क्षमता प्रदान करते हैं। हमारे समाज में महिलाओं को सशक्त करने का महत्व इस बात को समझने में है कि जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो पूरे समाज को लाभ होता है। एक समृद्ध और विकसित समाज के लिए, महिलाओं को सशक्त करना और हिंसा और उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने के लिए उन्हें समर्थ बनाना अत्यंत आवश्यक है। 

Violence Abuse Empower Overcome एंपावर