Advertisment

जानें क्यों Siblings के साथ स्वस्थ रिश्ता होना जरूरी नहीं?

समाज में ऐसा माना जाता है कि बहन-भाई के बीच में प्यार होता ही है। इनका कनेक्शन बहुत ज्यादा स्ट्रांग होता है। यह एक दूसरे के करीब होते हैं। यह अनरियलिस्टिक एक्सपेक्टेशन हैं जिसके कारण अब्युसिव सिबलिंग रिलेशनशिप में रहना पड़ता है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Sibling

File Image: Pinterest

Why It's Okay If You're Not Close with Your Sibling: जन्म से हमें बहन भाई का रिश्ता मिलता है। इसके लिए हमें कोई मेहनत नहीं करनी पड़ती है। यह रिश्ते हमें बिना किसी मेहनत के मिल जाते हैं। जैसे दोस्ती है में मेहनत करते हैं और टाइम इनवेस्ट करते हैं लेकिन बहन-भाई के रिश्ते में ऐसा नहीं होता है। समाज में ऐसा माना जाता है कि बहन-भाई के बीच में प्यार होता ही है। इनका कनेक्शन बहुत ज्यादा स्ट्रांग होता है। यह एक दूसरे के करीब होते हैं। यह अनरियलिस्टिक एक्सपेक्टेशन है जिसके कारण अब्युसिव सिबलिंग रिलेशनशिप में रहना पड़ता है। आप किसी को प्यार करने के लिए या रिश्ता निभाने के लिए जबरदस्ती नहीं कर सकते हैं। अगर आपका उनके साथ गहरा रिश्ता नहीं है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। आज हम इस विषय के ऊपर बात करेंगे-

Advertisment

जानें क्यों Siblings के साथ स्वस्थ रिश्ता होना जरूरी नहीं?

भाई-बहनों में स्वस्थ रिश्ता अच्छी बात

सबसे पहले आपको इस बात को समझना होगा कि अगर भाई-बहन के बीच में  रिश्ता अच्छा है या उन दोनों में बॉन्डिंग है तो यह बहुत अच्छी बात है लेकिन अगर किसी वजह से आप ऐसा रिश्ता शेयर नहीं कर पा रहे हैं और आपको जबरदस्ती उनके साथ एक रिश्ता बनाना पड़ रहा है तो यह बिल्कुल भी सही बात नहीं है। सिबलिंग रिलेशनशिप में प्यार होना बहुत बड़ी बात है। इससे आपको एक सपोर्ट सिस्टम मिल जाता है। आपकी उम्र एक जैसी होती है और आप एक दूसरे की समस्याओं को समझ सकते हैं, बातें कर सकते हैं लेकिन ऐसे रिश्ते का सिर्फ इसलिए होना क्योंकि आपका जन्म एक ही मां-बाप से हुआ है तो वह बहुत ज्यादा टॉक्सिक बन जाता है।

Advertisment

ऐसा जरूरी भी नहीं है

भाई बहनों के बीच में अच्छा रिलेशनशिप न होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे मां-बाप अलग हो जाते हैं, उसके कारण भाई बहन के बीच में फर्क आ जाता है, उनके सोचने का तरीका अलग हो सकता है, इंटरेस्ट अलग हो सकता है, व्यवहार टॉक्सिक हो सकता है। अगर आपके बीच में उम्र का भी बहुत बड़ा फर्क है तब भी आपका रिश्ता हेल्दी नहीं हो सकता।

रिलेशनशिप में आपको एफर्ट्स करने पड़ते हैं। एक साथ समय व्यतीत करना पड़ता है। एक दूसरे को समझना पड़ता है। रिश्ता इस कंडीशन पर निभाया नहीं जा सकता है कि आप एक साथ पैदा या बड़े हुए हैं। अगर आप उसमें टाइम, एनर्जी, एफर्ट नहीं लगा रहे हैं तो वह रिश्ता किसी भी काम का नहीं है। इसके साथ ही यह बिल्कुल भी नहीं है कि कोई भी रिश्ता आपको निभाना ही पड़ेगा। इसमें कुछ भी बुरा नहीं है।

Advertisment

आमतौर पर प्रेशर आपके ऊपर आता ही है कि आपको उनके साथ रिश्ता निभाना ही है लेकिन रिश्ता निभाने के लिए उसमें इन्वेस्ट भी करना पड़ता है। इसलिए अगली बार अगर आपको लगे कि आपका अपने सिबलिंग के साथ इतना गहरा रिलेशनशिप नहीं है या फिर आप स्ट्रांग बॉन्ड नहीं शेयर करते हैं तो आपको खुद को गिल्ट में डालने की जरूरत नहीं है। यह जरूरी नहीं है कि हर रिश्ता आपके लिए ही है।

Siblings SiblingBond sibling New Sibling
Advertisment