Winter Fruits To Boost Immunity:सर्दियों में यह फल बढाएगें इम्यूनिटी

संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम पाया जाता है। अगर आप सर्दियों में संतरे का सेवन करते हैं तो यह आपको सर्दी जुखाम की समस्याओं से राहत दिलाता है। आइए जानते है इस हैल्थ ब्लॉग में -

Monika Pundir
15 Nov 2022
Winter Fruits To Boost Immunity:सर्दियों में यह फल बढाएगें इम्यूनिटी

Winter Fruits To Boost Immunity

Winter Fruits To Boost Immunity: सर्दियां आ गई है यानी के मौसम में बदलाव आ गया है और इस कारण मौसमी बीमारियों का प्रभाव भी बढ़ गया है। हमारे शरीर को मौसम को मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए इम्युनिटी बढ़ाने की आवश्यकता होती है जिसके लिए आपको मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। यह सब्जियां और फल हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ साथ हमारी त्वचा और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे फलों के बारे में जिनका सेवन सर्दियों में करने से आपकी इम्युनिटी बढ़ती है।

1. अनार(pomegranate)

अनार हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है अनार में ऐसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं जैसे कि फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड, आयरन और विटामिन सी। अनार हमारे शरीर को हेल्दी बनाता है साथ ही खून की कमी और कमजोरी को दूर करता है।

2. अमरूद(guava)

अमरूद का सेवन आपको सर्दियों में अवश्य करना चाहिए कि जैसे खानी से आसानी से ठंड नहीं लगती है। अमरूद में विटामिन सी, कैलशियम, आयरन, जिंक और कॉपर पाया जाता है। यह शरीर का वजन बढ़ाने में मदद करता है साथ ही पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।

3. केला(banana)

सर्दियों में अगर आप केले का सेवन कर रहे हैं तो इसे आपको दिन में ही खाना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। केला हमारे वजन को मेंटेन करने में मदद करता है, हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है साथ ही अनियमित भूग को भी कम करता है।

4. सेब(apple)

सर्दियों में सेब को खाने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सेब में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन व फाइबर पाया जाता है जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है।

5. संतरा(Orangre)

संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम पाया जाता है जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। अगर आप सर्दियों में संतरे का सेवन करते हैं तो यह आपको सर्दी जुखाम की समस्याओं से राहत दिलाने में भी फायदेमंद होता है।

अगला आर्टिकल