Advertisment

Marriage Tips: शादी से पहले लड़कियां ये बातें जरूर डिस्कस करें

हमारी जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक  शादी होती है। यह फैसला हमें कभी भी जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए। इसके लिए लड़का और लड़की को एक दूसरे के साथ खुलकर बातचीत करनी चाहिए

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Marriage Advice

Women Should Discuss These Before Marriage: हमारी जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक  शादी होती है। यह फैसला हमें कभी भी जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए। इसके लिए लड़का और लड़की को एक दूसरे के साथ खुलकर बातचीत करनी चाहिए और कुछ समय एक साथ जरूर व्यतीत करना चाहिए। घरवालों का इसमें बहुत कम रोल होना चाहिए क्योंकि आगे जाकर दो लोगों ने ही जिंदगी में साथ रहना है। उनके बीच में कंपैटिबिलिटी, अंडरस्टैंडिंग और बॉन्ड होना जरूरी है। आज हम आपके साथ ऐसी पांच चीजें शेयर करेंगे जो हर महिला को शादी से पहले अपने पार्टनर के साथ डिस्कस कर लेनी चाहिए ताकि बाद में आपको पछताना न पड़े।

Advertisment

शादी से पहले एक लड़की ये बातें जरूर डिस्कस करें

करियर 

आजकल के समय में महिलाएं ज्यादातर पढ़ी-लिखी होती है तो उन्हें अपनी Career Aspirations को अपने पार्टनर के साथ पहले ही डिस्कस कर लेना चाहिए क्योंकि बहुत बार शादी के बाद सास-ससुर या पति महिला को काम नहीं करने देते या फिर उन्हें आगे पढ़ने नहीं देते हैं जिस कारण महिलाएं पीछे रह जाती हैं। इस बात को पहले ही क्लियर कर लेना बहुत जरूरी है क्योंकि महिलाओं को भी अपने करियर को आगे लिजाने का अधिकार है। शादी उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर विराम नहीं है। इस बात को लेकर पहले से ही आप दोनों के बीच में एक खुलकर बातचीत हो जानी चाहिए।

Advertisment

फाइनेंस

फाइनेंस को लेकर चर्चा करना बहुत जरूरी है। सबसे पहले शादी पर खर्च सिर्फ लड़की वालों को ही नहीं करना चाहिए। यह खर्चा दोनों परिवारों को मिलकर उठाना चाहिए। इसके लिए लड़की को पहले ही बात कर लेनी चाहिए। दूसरा शादी में दहेज को लेकर सब कुछ क्लियर होना चाहिए। दहेज देना और लेना दोनों ही अपराध है। इसके साथ ही शादी के बाद भी फाइनेंस को कैसे मैनेज करना है और आगे की क्या प्लानिंग है, यह भी एक दूसरे को डिस्कस करना बहुत जरूरी है।

फैमिली प्लानिंग

Advertisment

आज के समय में फैमिली प्लानिंग को डिस्कस करना बहुत जरूरी है क्योंकि आपके बच्चे से आने से पहले उसकी फाइनेंशियल प्लानिंग भी करनी पड़ती है । आज के समय में बच्चों को पैदा करने से लेकर उसकी परवरिश तक बहुत ज्यादा खर्चा होता है। फैमिली प्लानिंग में आपको यह भी डिस्कस करना चाहिए कि आप कितने बच्चे चाहते हैं क्योंकि कई बार पति और पत्नी की इस बारे में राय अलग हो जाती है। इसलिए आपको यह पहले ही डिस्कस कर लेना चाहिए। इसके साथ ही आप कब और शादी के कितने समय बाद बच्चा प्लान करेंगे, इसे भी डिस्कस करना बहुत जरूरी है।

लाइफस्टाइल

शादी में दो अलग-अलग परिवारों के लोग मिलते हैं। उनका लाइफस्टाइल, रहने का तरीका, खाना खाना और च्वाइस अलग हो सकती है। सबसे ज्यादा बदलाव महिला को अपनी जिंदगी में करना पड़ता है क्योंकि वो ही अपने घर को छोड़कर जाती है। ऐसे में शादी से पहले ही आपको अपने लाइफस्टाइल और लिविंग स्टाइल के बारे में अपने पार्टनर से डिस्कस करना चाहिए और उनके बारे में भी कुछ बेसिक चीजें जान लेनी चाहिए,। जिससे आप के लिए वहां जाकर सब कुछ सरप्राइजिंग नहीं होगा बल्कि आप अपने माइंडसेट को तैयार कर सकते हैं।

Advertisment

बाउंड्रीज

रिलेशनशिप में बाउंड्रीज होना बहुत जरूरी है ताकि आपकी मेंटल वेलबीइंग अच्छी रहे। इसके बारे में आपको अपने पार्टनर से पहले ही बात कर लेनी चाहिए ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो। इससे पार्टनर को भी आपकी पर्सनेलिटी के बारे में बहुत कुछ पता चलेगा। अगर उन्हें किसी भी चीज से प्रॉब्लम होगी तो आप वह आपसे पहले ही डिस्कस कर लेंगे। बाउंड्रीज डिस्कस करने से आप बहुत अच्छे से खुद को प्रेजेंट करते हैं,. इससे आप कॉन्फिडेंट लगते हैं और लोग आपको फॉर ग्रांटेड नहीं लेते हैं और ना ही आपकी इंडिविजुअलटी और पर्सनल लाइफ को खराब करते हैं।

Marriage Tips Early marriage Do Before Marriage Arrange marriage
Advertisment