Advertisment

जानें बॉलीवुड के कपूर खानदान की बेटी 'करीना कपूर' की दिलचस्प बातें

blogs | bollywood: करीना कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है। करीना कपूर अब तक सभी तरह के किरदार निभा चुकी हैं। जैसे कि- 'कॉमेडी', 'रोमांटिक', 'क्राइम' और 'ड्रामा'।

author-image
Ayushi
New Update
Kareena Kapoor

10 Things About Kareena Kapoor

Things About Kareena Kapoor : करीना कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है। अपने एक्टिंग की बदौलत करीना कपूर सारे किरदारों को बड़ी जीवंतता के साथ निभाती हैं। करीना कपूर का जन्म बॉलीवुड के बड़े परिवार कपूर खानदान में हुआ है। लेकिन उसके बावजूद करीना कपूर ने अपनी मेहनत और एक्टिंग के कारण से बॉलीवुड में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। करीना कपूर अब तक बहुत सारी अवार्ड भी जीत चुकी हैं। करीना कपूर अभिनेत्री के साथ-साथ डिजायनर और लेखिका भी हैं। 

Advertisment

करीना कपूर के बारे में अब तक के दिलचस्प बातें

  1. करीना कपूर एक्टिंग के क्षेत्र में मीना कुमारी और नर्गिस के काम से प्रभावित होकर बॉलीवुड फिल्मों में आने के लिए प्रेरित हुईं।
  2. करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर, 1980 को मुंबई में हुआ था। करीना कपूर के फैंस उन्हें बेबो बोल कर पुकारते हैं।
  3. करीना कपूर के पिता का नाम रणधीर कपूर है और‌ माता का नाम बबिता है। इन्होंने अपनी एक्टिंग से फिल्मों की दुनिया में अपना नाम बहुत ही फेमस कर लिया है।
  4. करीना कपूर के फिल्मी सफर की शुरुआत 'रिफ्यूजी' फिल्म से हुई। 'रिफ्यूजी' में करीना कपूर ने अभिषेक बच्चन के अपोजिट कास्ट किया गया था।
  5. 2000 में, करीना कपूर को पहले 'राकेश रोशन' की फ़िल्म ‘कहो न प्यार है’‌ में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में उनके हीरो 'राकेश रोशन' के बेटे 'ऋतिक रोशन' को कास्ट किया गया था।
  6. करीना कपूर की सबसे सफलता वाली फ़िल्म का नाम ‘कभी खुशी कभी गम’ था। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम पूजा था। जिसको लोगों ने बहुत पसंद किया।
  7. करीना कपूर अब तक अलग-अलग तरह के किरदार में नजर आ चुकी हैं। वे हमेशा अपनी एक्टिंग को और निखारने की कोशिश में लगी रहती हैं।
  8. करीना कपूर की एक फ़िल्म नाम ‘युवा’ है। युवा फ़िल्म में उनके सहयोगी कलाकार थे 'अजय देवगन', 'अभिषेक बच्चन', 'विवेक ओबराय', 'ईशा देओल' और' रानी मुखर्जी'। इस फिल्म को लोगों ने बेहद पसंद किया।
  9. करीना कपूर अब तक सभी तरह के किरदार निभा चुकी हैं। जैसे कि  'कॉमेडी', 'रोमांटिक', 'क्राइम' और 'ड्रामा'।
  10. करीना कपूर एक बोल्ड हीरोइन हैं। करीना कपूर की शुरुआती पढ़ाई मुम्बई के जमनाबाई नरसी स्कूल में हुई। उसके बाद वे देहरादून चली गई थीं। वहां पर उन्होंने वेलहेम गर्ल्स हाई स्कूल से आगे की पढ़ाई पूरी की।
Kareena Kapoor एक्टिंग के क्षेत्र रणधीर कपूर करीना कपूर फिल्मों
Advertisment