Actress Owned Home: अभिनेत्री जिन्होंने कम उम्र में खरीदा खुद का मकान

blogs | बॉलीवुड: हर क्षेत्र में लड़कियां बहुत ही आगे बढ़ रही हैं। खुद की एक अलग पहचान बनाती हैं। वैसे बहुत सारी भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री भी हैं जिन्होंने कम उम्र में ही खुद का घर या फिर अपार्टमेंट खरीदा है।

author-image
Ayushi
New Update
Child actress

Actress Who Bought Her Own House At A Young Age

Actress Who Bought Her Own House At A Young Age: हर क्षेत्र में लड़कियां बहुत ही आगे बढ़ रही हैं। खुद की एक अलग पहचान बनाती हैं। वैसे बहुत सारी भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री भी हैं जिन्होंने कम उम्र में ही खुद का घर या फिर अपार्टमेंट खरीदा है। आज की जनरेशन बहुत ही एडवांस और फास्ट हो गई है। पुरुष के साथ-साथ महिला भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और देश के साथ-साथ अपने पेरेंट्स का भी नाम रोशन कर रही है। तो आइए इस बॉलीवुड ब्लॉग में हम जानें कुछ ऐसी कम उम्र की अभिनेत्रियां जिन्होंने खुद के दम पर घर लिया है।

कुछ अभिनेत्रियों के नाम जिन्होंने अपने दम पर घर खरीदा है

Advertisment

1. रुहानिका

रुहानिका चाइल्ड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ‘ये है मोहब्बतें’ सीरियल में काम किया है। कम उम्र में ही रूहानिका ने अपना घर खरीदा है। वे अपना पैसा अपनी माता जी को दिया करती थीं ताकि पैसा सेव हो सके। ‌अपने टैलेंट से रूहानिका ने बहुत सारे अवार्ड जीते हैं। अपने एक्टिंग और तस्वीरों के लिए वे बहुत ही प्रचलित हैं।

2. तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती हैं। इन्होंने बहुत सारे रियल्टी शो भी किए हैं। तेजस्वी प्रकाश अपने टैलेंट से सभी का दिल जीत रही हैं और उनकी नटखट अदाओं से सभी उनके फैन बन गए हैं। यह एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने कम उम्र में खुद से मकान खरीदा है। अपनी लव लाइफ और एक्टिंग से उन्होंने सभी को अपना दीवाना बना लिया है।

3. जन्नत जुबेर

Advertisment

जन्नत जुबैर एक बाल कलाकार के साथ-साथ अभिनेत्री और टिक टॉकर भी हैं। अपनी एक्टिंग और फोटोस से सभी का दिल जीत रही हैं। कम उम्र होने के बावजूद उनका खुद का सपनों का घर है। जब उनका घर बन रहा था तभी से वे अपने घर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती थीं। बाल कलाकार के रूप में जन्नत जुबैर ने सभी का दिल जीत लिया है।

4. अवनीत कौर

अवनीत कौर भी एक बाल कलाकार रह चुकी हैं साथ ही उन्होंने बहुत सारी फिल्मों में भी काम किया है। अवनीत कौर एक टिक टॉकर भी है। अपनी एक्टिंग और तस्वीरों से सभी को अवनीत कौर ने अपना दीवाना बना लिया है। कम उम्र में ही अवनीत कौर के 32 मिलीयन फॉलोअर्स है। अवनीत कौर ने बहुत सारे म्यूजिकल गाने भी किए हैं। अवनीत कौर ने मुंबई में एक अपार्टमेंट भी खरीदा है, जिसका नाम शिवांगी अपार्टमेंट है।

5. अशनूर कौर

अशनूर कौर सीरियल 'झांसी की रानी' में नजर आ चुकी हैं। इस सीरियल में उनका किरदार का नाम प्राची है। अशनूर कौर ने बहुत सारे सीरियल और तस्वीरों से सभी का दिल जीता है। अशनूर कौर ने कम उम्र में ही खुद का कंपार्टमेंट खरीदा है। उन्होंने मुंबई में अपने नाम से अपना घर लिया है जिसमें वह अपने पेरेंट्स के साथ रहती हैं।

actress तेजस्वी प्रकाश अवनीत कौर House अभिनेत्रियां रुहानिका अशनूर कौर