/hindi/media/media_files/OGnXHjfKn8v5SnZ0TBdt.png)
Image Credit- Quora
Ananya Pandey: अनन्या पांडे एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। वह बॉलीवुड में अपने प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। अनन्या ने 2019 में रिलीज हुई फिल्म "स्टूडेंट ऑफ द इयर 2" में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए तारीफ मिली और दर्शकों ने उनकी अदाकारी और रंगीन व्यक्तित्व को पसंद किया। अनन्या ने बॉलीवुड में अपने व्यक्तित्व और अभिनय के माध्यम से अपना नाम बनाया है। आइए जानें अनन्या पांडे की खास फिल्मों के बारे में।
अनन्या पांडे की ये मूवी है देखने लायक
खो गए हम कहा
यह फिल्म 2023 में रिलीज़ हुई थी। इसमें अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव ने मुख्य किरदार अदा किए हैं। फिल्म के निर्देशक अर्जुन वरेन सिंह थे। ये एक कॉमेडी ड्रामा है। कहानी की बात करें तो इस में दर्शाया है की कैसे हम सभी सोशल लाइफ में इतने इन्वॉल्व हो रहें है की हम हमारी असल लाइफ को भूलते जा रहें हैं। ये फिल्म यंगस्टर्स को जरूर देखनी चाहिए। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
ड्रीम गर्ल 2
ये फिल्म 2023 में रिलीज़ हुई है। इसमें अनन्या पांडे, आयुष्मान खुराना, अभिषेक बनर्जी, परेश रावल और विजय राज ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म को निर्देशक राज शांडिल्य ने किया था। ये एक कॉमेडी रोमांस है। कहानी की बात करें तो इसमें एक करम नमक लड़का है जिसके पिताजी ने बहुत सारा कर्जा लिया हुआ है और करम एक परी नाम की लड़की से शादी करना चाहता है ऐसे में वो क्या क्या करता है जरूर देखें। ये फिल्म काफी मजेदार है आप बिलकुल बोर नहीं हो सकते। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
पति पत्नी और वो
ये फिल्म 2019 में रिलीज़ हुई है। इसमें अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म को निर्देशक मुदासर आज़ीज ने किया था। ये एक कॉमेडी रोमांस है। कहानी की बात करें तो ये दो शहरों को समेटती है कानपुर और लखनऊ, चिंटू की अरेंज मैरिज होती है फिर उसे बाहर से आई तपस्या से प्यार हो जाता है। इस कहानी में काफी कुछ बताया है और आप इसे अमेजन प्राइम पर अपने परिवार के साथ देख सकते हैं।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2
ये फिल्म 2019 में रिलीज़ हुई है। इसमें टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म को निर्देशक पुनीत मल्होत्रा ने किया था। ये एक रोमांटिक स्पोर्ट फिल्म है। कहानी की बात करें तो एक रोहन नाम का लड़का अपने बचपन के प्यार के लिए बड़े कॉलेज में स्पोर्ट्स कोटा के ज़रिए एडमिशन लेता है और वहा मानव से दोस्ती करता है फिर उसकी बिगड़ैल बहन श्रेया से टकरा जाता है। आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।