Advertisment

Bollywood: जब प्रियंका चोपड़ा ने अपमानजनक सवाल पर दिया करारा जवाब

दर्शकों में बेहद ही चर्चित आप की अदालत का वह एपिसोड जिसमें प्रियंका चोपड़ा से एंकर ने कहा कि आपकी मेड की शक्ल शाहिद से मिलती है? प्रियंका ने गंभीरता के साथ अपना पक्ष सामने रखते हुए यह स्पष्ट कर दिया की कोई भी उनका अपमान नहीं कर सकता।

author-image
Neha Dixit
New Update
Priyanka Chopra

Priyanka Chopra (Image Credits: VogueIndia)

Priyanka Chopra Shuts The Anchor Who Poked Her, 'Shahid Kapoor ki shaqal aapki maid se milti hai: प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही अपने साहस और आत्मविश्वास के लिए जानी जाती हैं। किसी भी स्थिति में प्रियंका अपना स्टैंड लेने से नहीं चूकती और बेझिझक, बेबाक तरीके से अपने विचारों को दूसरों के समक्ष प्रस्तुत करती हैं। आप की अदालत के एक पुराने और दिलचस्प एपिसोड में जब एंकर ने उनसे यह तीखा सवाल किया कि आपकी मेड की शक्ल शाहिद कपूर से मिलती है? तब प्रियंका चोपड़ा के जवाब ने हर व्यक्ति को प्रसन्न किया। प्रियंका कभी भी अपने विचारों और अपनी सोच को व्यक्त करने से नहीं डरती।

Advertisment

Bollywood: जब प्रियंका चोपड़ा ने अपमानजनक सवाल पर दिया करारा जवाब

आप की अदालत के इस एपिसोड के बाद एंकर को दर्शकों और नेटीजंस द्वारा कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इनकम टैक्स प्रकरण के बारे में सवाल पूछते हुए एंकर ने अपमानजनक तरीके से प्रियंका चोपड़ा से यह सवाल किया कि 'आपकी मेड की शक्ल शाहिद कपूर से मिलती है'? जिसके जवाब में प्रियंका ने बड़ी ही दृढ़ता और विनम्रता के साथ जवाब दिया कि दरवाजा उनकी मेड रंजीता ने खोला था। 

प्रियंका के इस सीधे सटीक जवाब के बावजूद भी एंकर ने शाहिद और उनकी मेड के बीच बेबुनियाद समानता व्यक्त करते हुए अपमानजनक टिप्पणियां करना जारी रखा। 

Advertisment

प्रियंका ने इस बेबुनियाद और अपमानजनक सवाल के जवाब में कहा कि 'जिस भी अखबार ने यह खबर छापी है यद्यपि वे आयकर विभाग के साथ मेरे घर आए होंगे तभी उन्हें पता है कि मेरी मेड की शक्ल किससे मिलती है'। इसके अलावा प्रियंका ने बेहद ही दृढ़ता और गंभीरता से इस अपमानजनक सवाल के प्रति अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि मैं भी किसी की बेटी, किसी की बहन हूं और इस तरह के बेबुनियाद सवाल बेहद ही निराशाजनक है। प्रियंका ने शाहिद कपूर की मौजूदगी के बारे में यह भी स्पष्ट किया कि क्योंकि वह उनके पड़ोसी थे इसीलिए वह वहाँ मौजूद थे।

यह एपिसोड प्रियंका के आत्मविश्वास और खुद के लिए स्टैंड लेने के जज्बे को दर्शाता है

कितने ही वर्ष क्यों ना बीत जाए लेकिन आप की अदालत का यह एपिसोड दर्शकों को हमेशा याद रहेगा। इस एपिसोड से हर महिला इंस्पिरेशन ले सकती है कि कैसे आप प्रियंका चोपड़ा की तरह खुद के लिए स्टैंड लें और किसी के भी बेबुनियाद तथ्यों के दम पर किए गए अपमानजनक सवालों या कथनों के खिलाफ गंभीरता से जवाब दें।

प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही अपने आत्मविश्वास और अपने विचारों को सशक्त रूप से व्यक्त करने के लिए जानी जाती है और हर महिला को उनसे इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। आप की अदालत का यह एपिसोड दर्शाता है कि कैसे कई लोग आपके खिलाफ गलत कथनों का इस्तेमाल करके आपका अपमान करने की कोशिश करेंगे लेकिन आपको हर परिस्थिति में खुद के लिए स्टैंड लेना है।

Priyanka Chopra
Advertisment