Advertisment

Soft Skills : करियर ग्रोथ के लिए जरूर सीखें यह सॉफ्ट स्किल्स

अच्छे सॉफ्ट स्किल्स आपको करियर की ऊंचाइयों तक लेकर जा सकते हैं। सॉफ्ट स्किल्स ऐसे स्किल्स का एक समूह है जो कि सोशल स्किल्स, कम्युनिकेशन स्किल्स, इमोशनल इंटेलिजेंस, पर्सनैलिटी ट्रेट्स इत्यादि से मिलकर बनते हैं।

author-image
Shruti
New Update
career(freepik)

(Image Credit - Freepik)

Soft skills for career growth : किसी भी करियर में टेक्निकल स्किल्स के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल्स होना भी बहुत महत्वपूर्ण है। अच्छे सॉफ्ट स्किल्स आपको करियर की ऊंचाइयों तक लेकर जा सकते हैं। सॉफ्ट स्किल्स ऐसे स्किल्स का एक समूह है जो कि सोशल स्किल्स, कम्युनिकेशन स्किल्स, इमोशनल इंटेलिजेंस, पर्सनैलिटी ट्रेट्स इत्यादि से मिलकर बनते हैं। सॉफ्ट स्किल्स धीरे-धीरे प्रेक्टिस करने से अच्छे बनते हैं। आईए जानते हैं कुछ ऐसे सॉफ्ट स्किल्स जो कि करियर के लिए बहुत जरूरी है

Advertisment

करियर ग्रोथ के लिए जरूर सीखें यह सॉफ्ट स्किल्स

1. एडैप्टिविटी

एडैप्टिविटी से यह तात्पर्य है कि कितना जल्दी आप किसी भी बदलाव पर रेस्पॉन्ड करते हैं और कैसे आप नए स्किल पर अपनी मास्टरी हासिल करते हैं। इंसान को हमेशा अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकालने के लिए तैयार रहना पड़ता है। धीरे-धीरे आप अपनी एडेप्टेबिलिटी को बढ़ाकर जमाने के साथ अच्छे से चल सकते हैं। और यह आपके करियर ग्रोथ में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Advertisment

2. कम्युनिकेशन

किसी भी करियर में आगे बढ़ने के लिए अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स होना बहुत जरूरी है। एक अच्छा कम्युनिकेटर अपने बात को लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंचा पाता है। दूसरों को काम अच्छे से करने के लिए मोटिवेट करता है। और अच्छे कम्युनिकेशन स्किल्स के साथ अच्छी लिसनिंग स्किल्स भी होना जरूरी है। जो इंसान बातों को अच्छे से सुनकर उन्हें समझ सकता है, वही अच्छा कम्युनिकेटर भी बन सकता है। अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स आपको करियर में आगे बढ़ने में बहुत मदद करेगी।

3. क्रिटिकल थिंकिंग

Advertisment

क्रिटिकल थिंकिंग यह बताती है कि किसी भी सिचुएशन को आप कैसी नजर से देखते हैं और उस इनफॉरमेशन का कैसे उपयोग करते हैं। साथ ही साथ सही समय पर सही सवाल पूछना और जरूरी निष्कर्ष तक आना भी क्रिटिकल थिंकिंग का ही एक अंग है। रोजमर्रा की जिंदगी में किसी भी समस्या का बेहतरीन समाधान निकालना बहुत जरूरी है। यदि आपके पास ऐसे स्किल हैं तब आप को करियर में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

4. टाइम मैनेजमेंट

आजकल इंसान के पास करने के लिए ढेरों काम होते हैं। ऐसे में सही समय पर सही काम करना और अपने समय को अच्छे से मैनेज कर पाना बहुत ही जरूरी स्किल में से एक है। कौन सी चीजे आपकी प्राथमिकता है और किस पर कितना समय व्यतीत करना है यह सब टाइम मैनेजमेंट के अंदर ही आता है। अच्छी टाइम मैनेजमेंट स्किल किसी भी करियर में बहुत ही उपयोगी साबित होती है।

5. अकाउंटेबिलिटी

किसी भी करियर में अपने एक्शंस की जिम्मेदारी लेना बहुत जरूरी है। साथ ही साथ बार-बार दूसरों को गलतियों के लिए ब्लेम करना सही नहीं। जब आप अपने एक्शंस की जिम्मेदारी खुद लेते हैं तो कलीग्स के बीच में आप पर भरोसा और आपके लिए रिस्पेक्ट बढ़ जाती है। साथ ही साथ जब चीजे आपके हिसाब से ना चले तब भी जब आप उन चीजों को एक्सेप्ट करते हैं और उसे जीवन का एक हिस्सा मानते हैं, तो यह चीजे करियर ग्रोथ में आपकी बहुत मदद कर सकती है।

Soft skills Career Growth सॉफ्ट स्किल्स
Advertisment