Boost Your Immunity In Winter: 5 आसान तरीके जिससे आप सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं 

author-image
Swati Bundela
New Update


Boost Your Immunity In Winter:  सर्दी का सूरज जितना सुकून देता है, उसकी ठंडक बीमारियों से भरी होती है, और बीमारियों के हमले में हमारे इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करना और भी जरूरी हो जाता है। बदलते मौसम का सीधा असर हमारे इम्यून सिस्टम पर पड़ता है। आइए इस सर्दी के मौसम में इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करें।

Advertisment

इम्युनिटी बढ़ने के 5 आसान तरीके : Boost Your Immunity In Winter


1. धूप सेकना


सर्दियों में तेज धूप में बैठना किसे अच्छा नहीं लगता। सर्दियों में धूप में बैठकर तेल की मालिश करने से शरीर को विटामिन डी मिलता है और इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। धूप में बैठने से प्राकृतिक रूप से इम्युनिटी को मजबूती मिलती है। 

2. पानी पिएं



सर्दी के मौसम में नमी होती है, जिससे पानी की प्यास कम होती है। लेकिन भरपूर पानी की मात्रा हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। प्यास न भी हो तो भी पानी पीते रहना चाहिए। ज्यादातर बीमारियां पानी की कमी से होती हैं। पानी की भरपूर मात्रा कई बिमारियों से लड़ने में मदद करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को निकलने में मदद करता है। 



3. सुबह का व्यायाम



सर्दियों में जागना सबसे मुश्किल काम होता है लेकिन सुबह की एक्सरसाइज पूरे दिन शरीर को ऊर्जा से भर देती है। 5 मिनट की एक्सरसाइज भी हमारे इम्युनिटी सिस्टम को एक तरह का बूस्ट प्रदान करती है। व्यायाम हमारे मानसिक और शारीरिक विकास के लिये बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज न केवल हमारी फिजिकल हेल्थ बढाती है, इसके साथ एक्सरसाइज हमारी मेन्टल स्ट्रेंथ भी बढाती है जो स्ट्रेस और टेंशन को दूर करने में मदद करता है।  


Advertisment

4. तुलसी, अदरक वाली चाय


सर्दियों में गर्म और गर्म चाय तो सभी को पसंद होती है, लेकिन चाय में तुलसी, अदरक और काली मिर्च मिलाकर यह एक तरह के काढ़े की तरह काम करती है, जो सर्दी, बुखार में भी मदद करती है। तुलसी और अदरक में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो इम्युनिटी को बढ़ने में मदद करते हैं। 

5. टमाटर का सूप 

सर्दियों में गर्म-गर्म टमाटर का सूप विशेष तौर पर बच्चों को भी पसंद आता है और यह फायदेमंद भी होता है। सर्दी लगने पर इसका उपयोग किया जा सकता है। इसमें विटामिन K और कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत रखता है। अगर टमाटर का सूप ऑलिव ऑयल से बनाया जाए तो यह वजन घटाने में मददगार होता है।


सेहत सोसाइटी फ़ूड