Blood Platelets: ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए आसान तरीके 

author-image
Swati Bundela
New Update


Tips To Increase Blood Platelets:  आज कल डेंगू काफी बढ़ गया है। डेंगू के लिए लोग बहुत से घरेलू उपाय करते हैं, पूरे कपड़े पहन कर रखते हैं। फिर भी कुछ लोगों डेंगू के मच्छर से बच नहीं पाते। डेंगू की बीमारी तेज बुखार से शुरू होती है और ये शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स को काफी हद तक कम कर देती है। जितने ज्यादा प्लेटलेट्स कम होंगे उतनी ही ज्यादा परेशानियां और दिक्कते आपको झेलनी पड़ सकता है। इसलिए डेंगू की बीमारी में आपको प्लेटलेट्स बढ़ने वाली चीजों का सेवन करते रहना चाहिए। 

Advertisment

क्या होते हैं ब्लड प्लेटलेट्स? 

रक्त विभिन्न प्रकार की सेल्स से बना होता है, जिन्हें लाल रक्त सेल्स, श्वेत रक्त सेल्स और प्लेटलेट्स का नाम दिया जाता है। प्लेटलेट्स हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होती हैं। प्लेटलेट्स की कमी की वजह से आपको थकान महसूस होगी, चोट जल्दी ठीक नहीं होगी, मसूड़ों से खून, आदि।

जब आप घायल होते हैं यां आपको कट लगता है, तो प्लेटलेट्स आपस में टकराकर ब्लीडिंग को रोकने के लिए क्लॉट्स बनाते हैं और अगर शरीर में पर्याप्त प्लेटलेट्स नहीं होती तब खून का दौर रोकने के लिए क्लॉट्स नहीं बन पाते जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। कुछ खाने के पदार्थों के साथ प्लेटलेट्स को बढ़ाया जा सकता है। 

ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए 5 तरीके -


1. विटामिन सी 

विटामिन सी आपके प्लेटलेट्स समूह को ठीक से काम करने में मदद करने के लिए जिम्मेदार है। इसके साथ ही विटामिन सी शरीर में प्लेटलेट्स के उत्पादन को बढ़ाता भी है। विटामिन सी शरीर में आयरन को अब्सॉर्ब करने में भी मदद करता है जो ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने में भी योगदान देता है। प्लेटलेट्स बढ़ने के लिए आप संतरा, आंवला, नींबू , आदि का सेवन कर सकते हैं। इन सभी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो प्लेटलेट्स को बढ़ने में मदद करता है। 

Advertisment

2. पानी पीते रहें 

पानी के बिना हम हमारे जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। पानी इसके साथी ही हमरे शरीर की कई बीमारियों से लड़ने के लिए फायदेमंद साबित होता है। पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए इससे प्लेटलेट्स बढ़ने में मदद होगी और पानी आपके शरीर की अन्दर से मजबूत करेगा। प्लेटलेट्स बढ़ने के लिए आप नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हैं।

नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, और इसमें मिनरल्स भी अच्छी मात्रा में होते हैं जो शरीर में प्लेटलेट्स की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। साथ ही पानी शरीर से टॉक्सिंस को निकलने में मदद करते हैं। 

3. अनार 

अनार प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए फायदेमंद साबित होता है। अनार में आयरन भरपुर मात्रा में होते हैं, जो प्लेटलेट काउंट को बढ़ने के लिए अच्छा साबित होता है। इसके साथ ही अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इन्फ्लेमेटरी और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले गुण होते हैं। अनार में पाए जाने वाला आयरन रेड ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए बहुत ही जरुरी न्यूट्रिएंट है। इसलिए प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए अनार का सेवन कीजिए। 

Advertisment

4. पालक

पालक विटामिन के से भरपूर होता है और साथ ही इसमें फोलेट एक महत्वपूर्ण बी विटामिन है जो स्वस्थ ब्लड सेल्स के लिए आवश्यक है। विटामिन के चोट और कट लगने पर ब्लड क्लॉट्स बनाकर क्लॉट्स को रोकने में मदद करता है। विटामिन के न केवल प्लेटलेट्स को ही बढ़ता है बल्कि यह ब्लड क्लॉट्स के ग्रुप को सही से काम करने के लिए भी जरूरी है। पालक का उपयोग हमेशा पका कर यां सूप बनाकर ही करें इससे प्लेटलेट्स बड़ी तेजी से बडेंगी। 

5. गिलोय 

गिलोय कही बीमारियो के इलाज मे मदद करता है। गिलोय ब्लड प्लेटलेट को बढ़ाता है और इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनता है। गिलोय का जूस प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करता है। गिलोय के जूस का सेवन करने से डेंगू बुखार से राहत मिलेगी। गिलोय को तुलसी के साथ पानी में उबाल कर दिन में 2-3 बार सेवन करे।


सेहत फूड