Advertisment

Healthy Winter Fruits: सर्दियों में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए इन फलों का सेवन करना चाहिए 

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Healthy Winter Fruits:   सर्दी, खांसी और जुकाम से बचने के लिए अपने आहार में सीजनल फलों को शामिल करना जरूरी है। हम सबको पता है की फलों में कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। सीजनल फल कई बीमारियों से लड़ने में मददगार साबित होते हैं लेकिन ज्यादातर फल हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में काफी मदद करते हैं।

सर्दियों में गर्मियों की तुलना में कम फल पाए जाते हैं लेकिन जितने भी होते हैं वह स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी और जादू की तरह काम करते हैं। सर्दियों में एक दम से तपनाम में बदलाव के कारण सीजनल फल कई इन्फेक्शन और वायरस से बचाव करते हैं। सर्दियों में इम्यूनिटी सिस्टम का मजबूत होना बेहद जरूरी होता है। डाइट और पौष्टिक तत्व इम्यूनिटी को बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। यहां बताए जा रहे हैं 5 सीजनल फल जिनका सेवन सर्दियों में इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। 

सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए 5 फल (Healthy Winter Fruits)

Advertisment


1. सेब

सेब में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य में सुधार करते हैं और अल्जाइमर रोग के जोखिम को कम करते हैं। सेब में पानी की मात्रा भरपूर होती है जो सर्दियों में काफी जरूरी होती है क्योंकि सर्दियों में पानी कम पिया जाता है इसलिए सेब शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है जिसकी वजह से कब्ज की समस्या नहीं होती। इसके साथी ही सब में विटामिन सी और पोटैशियम  पाया जाता है जो इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं। इससे इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग होता है और ब्लडप्रेशर ठीत रहता है।

Advertisment

2. कीवी 

कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत और इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसके साथ ही कीवी पूरे दिन आपकी ऊर्जा को बनाए रखता है। कीवी में डाइटरी फाइबर भी होता है जो पाचन शक्ति को बढ़ाता है। कीवी में कई एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो हार्मफुल फ्री रेडिकल्स को शरीर से निकलने में मदद करता हैं। इसलिए कीवी सूजन, इन्फेक्शन, और बीमारियों से लगने में मदद करता है। 

3. सीताफल

Advertisment

सीताफल का सेवन हमारी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करने में काफी मदद करता है। सीताफल में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो इम्यूनिटी के लिए अच्छा होता है। सीताफल में एंटीऑक्सीडेंट, भरपूर मात्रा में पाए जाते है जो सेहत के लिए लाभदायक हो सकती है। सीताफल शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। इसके साथ ही सीताफल में फाइबर होता है जो पाचन में सुधार करता है। 

4. संतरा

संतरे का फल विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है, एक प्रमुख पोषक तत्व जो हमें हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है। मानव शरीर विटामिन सी का उत्पादन नहीं कर सकता है इसलिए उससे बाहरी पदार्थों से विटामिन सी चाहिए होता है। इसके साथ ही विटामिन सी कैंसर, स्किन डैमेज, कोलेस्ट्रॉल कम करने में और वजन घटाने में भी मदद करता है। इसलिए सर्दियों में इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए रोजाना संतरे का सेवन करना चाहिए। 

Advertisment

5. अनार 

अनार हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है। अनार में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। अनार में पाए जाने वाला विटामिन सी और ई इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है और बीमारी और कॉमन इन्फेक्शन से बचाव में मदद करता है। इसके साथ ही अनार शरीर से फ्री रेडिकल्स को निकलता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए अनार के जूस का सेवन भी कर सकते हैं। 



सेहत फूड
Advertisment