Advertisment

How to Manage Periods On Wedding Day: कैसे हैंडल करें पीरियड्स को शादी के दिन?

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Periods On Wedding Day: आपका बड़ा दिन जैसे जैसे नजदीक आता है और आप उतनी ही उत्साहित होती जाती हैं। शादी का दिन हर लड़की के लिए बहुत ही बड़ा और महत्वपूर्ण दिन होता है और वो किसी भी प्रकार की गड़बड़ नहीं चाहती। पीरियड्स कभी भी बता कर नहीं आते इसलिए कुछ लड़कियों की शादी की तारीक और पीरियड्स की तारीक एक ही दिन होती है यां आस पास होती है। पीरियड्स जरूरी नहीं की पिछले महीने की तारीक को ही आएं, यह कुछ दिन आगे पीछे हो सकते हैं। 

पीरियड को हैंडल करने की लिए कुछ आसान तरीके - 



Advertisment

1. पीरियड का ट्रैक

हर महिला और लड़की को पीरियड्स का अनुभव अलग होता है। पीरियड्स बेहद विचित्र होते हैं यह कभी भी पिछले महीने की तारीक को नहीं आते। अगर आप उन महिलाओं में से एक हैं जिन्हे पीरियड्स रेगुलर नहीं आते, तब आपको पीरियड्स के बारे में पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। फिर भी हर महिला को पीरियड्स का ट्रैक रखना चाहिए ताकि उन्हे पता हो की इस तारीक के आस पास पीरियड्स कभी भी आ सकते हैं। यह आपको मानसिक रूप से तैयार रखता है। 

2. पीरियड्स को टालने के लिए डॉक्टर की सलाह लें

Advertisment

कुछ लड़कियां अपनी शादी के दिन पीरियड्स को हैंडल कर लेती हैं और कुछ नहीं। अगर आप अपनी शादी वाले दिन पीरियड्स नहीं चाहते तो आप पीरियड्स को टाल सकते हैं। अगर आप अपनी शादी के दिन क्रैंप्स, थकान, दर्द सहन नहीं करना चाहते तो पीरियड्स को टालने के लिए आप डॉक्टर से सलाह लें। डॉक्टर आपको पीरियड को टालने के लिए दवाई देंगे जिससे आपको पीरियड्स की तारीक से कुछ दिन पहले लेनी होती है और यह दवाई आपके पीरियड्स को 3-4 दिन के लिए टाल सकती है। 

3. पीरियड अंडरवियर 

पीरियड्स के दिनों में लड़कियों को अक्सर स्टेन का दर रहता है। शादी के दिन पीरियड हो तो वैसे ही लड़कियां उदास और दुखी महसूस करती हैं और अगर आपके कपड़ो पर स्टेन लग जाए तो बेहद शर्मिंदगी होती है। इसलिए एक अच्छा क्वालिटी वाली पीरियड अंडरवियर खरीदना चाहिए ताकि आपको स्टेन की चिंता ना हो। पीरियड अंडरवेयर आपको स्टेन, बदबू और लीकेज की टैंशन से दूर रखता है। 

Advertisment

4. मेन्सुरल कप का इस्तमाल 

आज भी बहुत सी महिलाएं और लड़कियां पैड और टैम्पोन का इस्तमाल करती हैं क्योंकि उन्होंने आज तक मेन्सुरल कप का इस्तमाल नहीं किया। आपको बता दें की मेन्सुरल कप, पैड और टैम्पोन से ज्यादा कंफर्टेबल होते हैं। पैड और टैम्पोन को आपको बार बार बदलना पड़ता है लेकिन मेन्सुरल कप को आप 12 घंटे के लिए इस्तमाल कर सकते हैं। मेन्सुरल कप को कुछ हफ्तों पहले से इस्तमाल करना शुरू करना चाहिए ताकि आपको सही तरह से लगाना आ जाए और आप कंफर्टेबल हो सके। 

5. जरूरी चीजें साथ रखें 

Advertisment

पीरियड कभी भी बता कर नहीं आते इसलिए अगर आपकी पीरियड डेट शादी की तारीक के पास हो तो आपको पहले से तयारी रखनी चाहिए। अगर आपको पीरियड्स नहीं आते तो अच्छी बात है आप अपनी शादी को एंजॉय करें लेकिन अगर पीरियड्स शादी के बीच आ जाएं तो आपको उसके लिए भी तैयार रहना चाहिए। इसलिए हमेशा अपने साथ पैड, टैम्पोन, मेन्सुरल कप, अंडरवियर, पेन किलर अपने साथ रखने चाहिए।

 



सेहत
Advertisment