Advertisment

Egypt Women Beauty: खूबसूरती के लिए क्या करती हैं Egypt की महिलाएं

फ़ीचर्ड: मिश्र में महिलाओं का पहनावा थोडा अलग और पुराने टाइप का होता है लेकिन वहां की महिलाएं ख़ूबसूरती में किसी से भी कम नहीं हैं। मिश्र में महिलाओं की सुन्दरता को बहुत महत्त्व दिया जाता है। वहां की महिलाएं बहुत खूबसूरत होती हैं। अधिक पढ़ें इस ब्लॉग में-

author-image
Priya Singh
New Update
Egypt Women Beauty (News Track Hindi)

Know What Egyptian Women Do For Beauty (Image Credit - News Track Hindi)

Egypt Women Beauty: मिश्र में महिलाओं का पहनावा थोडा अलग और पुराने टाइप का होता है लेकिन वहां की महिलाएं ख़ूबसूरती में किसी से भी कम नहीं हैं। मिश्र में हमेशा से महिलाओं की सुन्दरता को बहुत ज्यादा महत्त्व दिया जाता रहा है। वहां की महिलाएं बहुत खूबसूरत होती हैं। वे अपने आप को सुन्दर और फिट रखने के लिए प्राकृतिक तरीके अपनाती हैं। हालाकि समय के साथ बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स अवेलेबल हैं। लेकिन मिश्र में अभी भी महिलाएं सौदर्य प्रसाधन के रूप में नेचुरल चीजों को अपनाती हैं। आइये जानते हैं क्या हैं Egypt की महिलाओं के ब्यूटी सीक्रेट्स। 

Advertisment

Egypt की महिलाओं के ब्यूटी सीक्रेट्स जो उन्हें रखते हैं खूबसूरत और फिट 

1. दूध से नहाना

मिस्र की प्रसिद्ध रानी क्लियोपेट्रा अपनी सुंदरता के लिए बहुत ही ज्यादा फेमस थीं। कहा जाता है कि वे अपनी स्किन को सॉफ्ट और ग्लोविंग बनाए रखने के लिए दूध से स्नान करती थीं। मिश्र की महिलाएं अभी भी इस दूध स्नान को फॉलो करती हैं। 

Advertisment

2. नेचुरल ऑयल्स

मिस्र की महिलाएं पुराने समय से अपनी स्किन और बालों को मॉइस्चराइज और पोषण देने के लिए नेचुरल ऑयल्स जैसे जैतून का तेल, बादाम का तेल और आर्गन आयल का इस्तेमाल करती रही हैं। उनका मानना है ये तेल बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं और स्वस्थ स्किन बनाए रखते हैं।

3. कोहल आईलाइनर

Advertisment

कोहल आईलाइनर मिश्र में गैलेना, लेड सल्फाइड और अन्य सामग्रियों के मिश्रण से बनाया जाता है। कोहल आईलाइनर का इस्तेमाल मिस्र में हजारों साल पुरानी एक प्राचीन प्रथा है। मिस्र की महिलाएं अपनी आंखों के चारों ओर काजल लगाती हैं उनका मानना है कि इससे उनकी सुंदरता बढ़ती है और बुरी आत्माओं से बचाव होता है। 

4. बॉडी शुगर स्क्रब

बॉडी शुगर स्क्रब बालों को हटाने का एक तरीका है जिसके बारे में कहा जाता है कि इसकी उत्पत्ति मिस्र में ही हुई थी। इसमें बॉडी के अनचाहे बालों को हटाने के लिए चीनी, नींबू के रस और पानी से बने पेस्ट का उपयोग किया जाता है।

Advertisment

5. मेंहदी लगाना

मेंहदी एक प्राकृतिक रंग है जो मेंहदी के पौधे से प्राप्त पत्तियों से बनाई जाती है। मिस्र की महिलाएं अपने हाथों और पैरों पर एक अलग तरह के पैटर्न की मेहँदी लगाती हैं जो उनकी सुन्दरता में अद्भुत निखार लाती है। 

6. हेयर केयर

Advertisment

मिस्र की महिलाएं अपने बालों का बहुत ख्याल रखती हैं और कहा जाता है कि वे अपने बालों को शान की तरह लेती हैं। वे बालों के स्वास्थ्य और विकास को बढ़ावा देने के लिए हेयर मास्क, तेल और नेचुरल रेमेडीज का इस्तेमाल करती हैं।

7. हेल्थ और फिटनेस

मिस्र की महिलाएं सुन्दर दिखने के लिए अपने आप को फिट रखना बहुत महत्वपूर्ण मानती हैं। वे फिट रहने और सुडौल बॉडी बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम, जैसे योग, पिलेट्स या जिम वर्कआउट भी करती हैं। कहा जाता है कि मिश्र की महिलाएं पुराने समय से इन क्रियाओं को करती आ रही हैं।

Egypt Women मिस्र Egypt Women Beauty ब्यूटी सीक्रेट्स
Advertisment