Benefits Of Makhana: मखाना कैसे हमारी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है? 

author-image
Swati Bundela
New Update


Benefits Of Makhana:  भारत में ज्यादातर लोग मखाने को व्रत में खाते हैं। मखाने को कमल का बीज यां फॉक्स नट भी कहा जाता है। मखाने को कई तरह से इस्तमाल किया जाता है। माखना सब्जी, मिठाई, खीर, स्नैक, आदि के रूप में खाया जाता है। मखाना पौष्टिक तत्वों से भरा होता है इसलिए इसका सेवन कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। 

Advertisment

मखाना किन पोषक तत्वों से भरा होता है? 

मखाने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फैट, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम और पोटैशियम मौजूद होते हैं। मखाना गोल और सफेद रंग का होता है और इस पर पत्ते के काले निशान होते हैं। मखाना बहुत ही स्वादिष्ट और मुलायम होता है। ज्यादातर लोग मकाने का सेवन स्नैक की तरह इसे रोस्ट करके करते हैं। मखाने में बहुत अधिक मात्रा में पोषक तत्वों होते हैं जो इसे एक काफी सेहतमंद स्नैक बनाते हैं। 

मखाने के 5 फायदे (Benefits Of Makhana) 


1. हड्डियों के लिए

मखाने में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। कैल्शियम एक महत्वपूर्ण मिनरल है जो हड्डियों के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। किसी को भी अपनी हड्डियों की मजबूती में सुधार करने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। कैल्शियम के अच्छे सोर्स के रूप में मखाना, हड्डियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित होता है। 

2. डायबिटीज के लिए

मखाने अच्छे कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। मखाना एक लो ग्लाइसेमिक फूड है, जो शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। मखाने में पाए जाने वाले रेसिस्टेंट स्टार्च, ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसके साथ ही कम सोडियम और उच्च मैग्नीशियम, मखाने को डायबिटीज और मोटापे से लड़ने के लिए परफेक्ट फूड बनाता है। 

Advertisment

3. दिल की सेहत के लिए 

मखाने में सोडियम की मात्रा कम होती है और पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। उच्च पोटेशियम ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में मदद करता है, और सोडियम ब्लड प्रेशर के स्तर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। मखाना ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और मोटापे को कंट्रोल में रखता है जिसकी वजह से दिल के रोग का खतरा भी कम हो जाता है। इस वजह से मखाने का सेवन दिल की समस्याओं से बचाव करता है और दिल को स्वस्थ बनाता है। इसके साथ ही मखाने में पाए जाने वाला मैग्नीशियम ब्लड क्वालिटी और ऑक्सीजन को बेहतर बनाता है। 

4. वजन घटाने के लिए

मखाने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन की वजह से,  मखाना खाने के बाद लंबे समय तक भरे रहने में और भूख न लगने में मदद मिलती है। मखाना ज्यादा खाना खाने से रोकता है। इसके साथ ही मखाने में कैलोरीज़ कम होती है जिसकी वजह से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही मखाना शरीर में फैट सेल्स को कंट्रोल करता है जिससे वजन घटने में मदद मिलती है।

5. प्रेग्नेंसी के लिए फायदेमंद 

प्रेग्नेंसी में मखाने का सेवन महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसके साथ ही मखाने कंसीव करने में मदद करते हैं। महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी के समय यह शरीर में पौष्टिक तत्वों की पूर्ति करता है। शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए मखाने का सेवन फायदेमंद साबित होता है इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं की डाइट में मखाना शामिल करना चाहिए। 

Advertisment




सेहत फूड