/hindi/media/media_files/W5kijru5NtOlHk5wkU1l.png)
file image
स्टीरियोटाइप, पूर्वनिर्धारित धारणा होती हैं जो अक्सर समाज में धड़ल्ले से प्रचलित होती हैं। वर्तमान मे नारी जैसे-जैसे रूढ़ियों को तोड़कर आगे बढ़ रही है ये पूर्वनिधारित धारणा उसे रोकती नजर आ जाती है। जब वो इस विचारधारा को अपने नए रूप से ललकारती है तो समाज कहीं न कहीं उस पर अपनी पूर्वग्रहित सोच को थोंपता है और वह स्वयं को हीन और कमजोर समझने लगती है, ऐसे मे नारी का इन stereotypes को तोड़ने के साथ-साथ स्वयं को मजबूत बनाना भी अपनी नई राह को मजबूत करने जैसा ही है।
Stereotype breaking: आज की नारी कैसे stereotype को तोड़े और स्वयं को मजबूत बनाए?
तो आइए जानते हैं कुछ तरीके जिनसे नारी स्वयं को और अधिक बलवान बना सकती है:
1. आत्म-निर्भरता(self-dependent ) को अपनाएँ
महिलाएं हर क्षेत्र मे आगे बढ़ रही हैं लेकिन आज भी कुछ महिलाएं हैं जो सिर्फ अपने घर तक ही सीमित रह गई ऐसे मे उनके लिए ये stereotype समाज मे अधिक भयावह होते हैं और उन्हे कमजोर बनाते है। महिलाएं अपने लिए रास्ता खुद चुने और उसे खुद के बलबूते पर मजबूत बनाएं जब आवश्यकता पड़े तब ही सहारा लें क्योंकि मदद् लेना भी एक नया कदम होता है। शिक्षा, कौशल और आत्मविश्वास के माध्यम से महिलाएं स्वयं को आत्म-निर्भर और मजबूत बना सकती हैं।
2. मानसिक बंधनों को पहचानना और तोड़ना
समाज मे अक्सर कहीं ऐसे बंधन होते हैं जो आपको आगे बढ़ने से रोकेंगे और आप उन्हे अपनी सीमा या निश्चित परिभाषा समय कर वहीं रुक जाएंगी ,ऐसे में आवश्यक हैं कि आप उन्हे पहचाने और उन्हे तोड़ें।आत्मबल और स्वयं को हर रोज चुनौती देना मानसिक बंधनों को पहचनाने और तोड़ने मे मददगार साबित होगा।
3. घरेलू पहचान को सशक्त व्यवसाय में बदलना
महिलाओं को बचपन से घरेलू काम मे निपुण बनाया जाता हैं क्योंकि समाज मे प्रचलित धारणा के अनुसार महिलाएं घर मे चतुर होनी चाहिए, यहीं उनके जीवन की सार्थकता है। ऐसे मे इसे तोड़ना बहुत जरूरी हो जाता हैं महिलाएं अपनी इन्ही skills(कौशल) का इस्तेमाल अपने लिए आर्थिक स्वतंत्रता मे कर सकती हैं।
4. सामाजिक भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देना
महिलाएं समाज मे विभिन्न मंचों के माध्यम से अपनी बात रखना और नेतृत्व क्षमता को प्रस्तुत करेगीं तो वह स्वयं को और अधिक मजबूत पाएंगी। सामूहिक मंचों पर महिलाएं अपनी गतिविधियों से अपनी बात और कार्य को रखकर स्वयं को और मजबूत बना सकती हैं।
5. अपनी सोच का विस्तार करना
महिलाओं को पहले अपनी सोच का विस्तार करना होगा जिससे वे इन stereotypes को करारा जबाब दे सकें। इन्हें तोड़ना आसान नहीं है पर लगातार प्रयास से इन्हें जड़ से मिटाया जा सकता है। जब महिलाएं नए काम और क्षेत्र को अपनाती हैं तो उन्हे इसका अधिक सामना करना पड़ता हैं तो उन्हे लिए इन्हे जड़ से मिटाना बहुत आवश्यक बन जाता है। अपने काम को नए पहलू से जोड़ना, नए तरीके अपनाना आपको अपनी ही सोच से आजादी देगा, तो आएं और Breaking Sterotype को एक पहल बनाएं।