Advertisment

Career: क्यों जरूरत है लड़कियों को अपने करियर पर फोकस करने की?

आज के दौर में औरतें पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चलने में सक्षम हैं। महिलाएं कई ऊंचे पदों पर भी कार्यरत है। महिलाओं को नए-नए मौके मिल रहे हैं। दुनिया में उनकी बातों को सुना और समझा जा रहा है। परंतु आज भी बहुत से वर्ग है जो एक रूढ़िवादी सोच रखते हैं।

author-image
Shruti
New Update
women career

(Image Credit - Freepik)

Why girls should focus on their career: आज के दौर में औरतें पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चलने में सक्षम हैं। महिलाएं कई ऊंचे पदों पर भी कार्यरत है। आज के दौर में महिला सशक्तिकरण भी बढ़ा है। महिलाओं को नए-नए मौके मिल रहे हैं। दुनिया में उनकी बातों को सुना और समझा जा रहा है। परंतु आज भी बहुत से वर्ग है जो एक रूढ़िवादी सोच रखते हैं। उन्हें लगता है कि महिलाएं केवल घर के कामों तक ही सीमित है। वह महिलाओं को पैसा कमाने के योग्य नहीं मानते या घर से बाहर निकलने नहीं देते। कई बार तो महिलाओं को बिना अपनी पढ़ाई पूरे किए ही शादी करवा दी जाती है। उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का मौका भी नहीं दिया जाता। ऐसे में जानिए क्यों जरूरी है महिलाओं को अपने करियर पर फोकस करना-

Advertisment

जानिए क्यों जरूरत है लड़कियों को अपने करियर पर फोकस करने की

1. फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस

आज के दौर में फाइनेंशली इंडिपेंडेंट होना बहुत ही जरूरी है। यह आपको जिंदगी में एक ताकत महसूस करवाती है। आप खुद से अपने निर्णय ले सकती हैं। आपको किसी के ऊपर पैसों के कारण डिपेंडेंट नहीं होना पड़ेगा। 

Advertisment

2. पहचान

जब आप कोई काम करती हैं तो वह काम आपको पहचान दिलाता है। आज भी कई रूढ़िवादी सोच के लोग मानते हैं कि महिलाएं केवल किसी की मां, बहन, बेटी या पत्नी इत्यादि ही होती हैं। ऐसे में आपका करियर आपकी एक खुद की अलग पहचान बनकर सामने आता है।

3. आत्मसम्मान 

Advertisment

जब आप कोई काम करती हैं तो वह आप में एक  आत्मसम्मान की भावना को जगाता है। खुद की जिंदगी में खुद से पैसे कमाना, खुद के लिए निर्णय लेना और अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जीना आत्मसम्मान की भावना को बढ़ाता है। 

4. सिक्योरिटी

आपका करियर आपको एक सेंस ऑफ सिक्योरिटी प्रदान करता है। आपको अपनी जिंदगी के लिए किसी के अधीन रहने की जरूरत नहीं पड़ती। यदि कभी शादी के बाद भी आपसे कोई सही व्यवहार नहीं करता तो आप उस इंसान से अलग होने का निर्णय आसानी से ले सकती हैं। और अपनी जिंदगी को सरलता से जी सकती हैं, आगे बढ़ा सकती हैं। आपका करियर आपके जीवन के हर मोड़ पर आपका सहायक बनके उभरेगा।

Advertisment

5. नई चीजे सीखना

जब आप काम पर जाती हैं, तो आप नए-नए लोगों से भी मिलती हैं। नए-नए प्रोजेक्ट्स को बनाती हैं और नए प्रकार के काम सीखती हैं। ऐसे में यह जिंदगी के बहुत से अनुभव दे जाते हैं। आपका करियर आपको बहुत सारी चीजे सीखने में मदद करता है।

6. समाज में मिसाल

जब एक लड़की आगे बढ़ती है तो वह अपने साथ और भी लड़कियों को इंस्पायर करती है। बाकी लड़कियां भी पढ़ लिखकर अपने पैरों पर खड़ा होना सीखती हैं और अपने खिलाफ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं सहती। दूसरों की सफलता भी इंसान को बहुत कुछ सिखाती है।

Career महिला करियर
Advertisment