Advertisment

इन Anime कार्टून से सीखें जिंदगी की ये महत्वपूर्ण सीख

एनीमे जापान में बनाए गए एनीमेशन को कहा जाता है। एनीमे में कई तरीके के जॉनरे पाए जाते हैं। और उनकी बहुत कैटिगरीज होती हैं। परंतु क्या आप जानते हैं कि इनमें से ही कई ऐसे एनीमे हैं जो जिंदगी के बारे में बहुत अच्छी बातें सीखाते हैं।

author-image
Shruti
New Update
Anime Pinterest

(Image Credit - Pinterest)

Learn Valuable Life Lessons From These Anime : आप में से बहुत से लोगों ने बचपन में एनिमे जरूर देखा होगा या आज भी देखते होंगे। एनीमे जापान में बनाए गए एनीमेशन को कहा जाता है। इन्हें हाथ से बनाया जाता है और कंप्यूटर से जनरेट भी किया जाता है। एनीमे में कई तरीके के जॉनरे पाए जाते हैं और उनकी बहुत कैटिगरीज होती हैं। परंतु क्या आप जानते हैं कि इनमें से ही कई ऐसे एनीमे हैं जो जिंदगी के बारे में बहुत अच्छी बातें सीखाते हैं। यदि आपने इन अनिमे को नहीं देखा है तो इन्हें जरूर देखें

Advertisment

इन एनीमे कार्टून से सीखें जिंदगी की ये महत्वपूर्ण सीख

1. ड्रैगन बॉल फ्रेंचाइजी

ड्रैगन बॉल की पूरी फ्रेंचाइजी इंसान को जीवन के बारे में बहुत कुछ सिखाती है। इसका मेन कैरेक्टर गोकू बचपन से ही बहुत ट्रेनिंग करता है और अपने सपनों को पाने के लिए बहुत मेहनत करता है। यह कैरेक्टर हमेशा यह सिखाता है कि अपने लिमिट्स को जितना हो सके पुश करें। हालांकि उससे आपके शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। बहुत ज्यादा बर्न आउट भी सही नहीं है। कभी-कभी जीवन में ब्रेक लेना भी जरूरी होता है।

Advertisment

2. नरूटो

नरूटो यह सिखाता है कि परिश्रम करने से आप जीवन में कुछ भी पा सकते हैं। अपने सपनों के लिए पूरी मेहनत करें। नरूटो कई प्रकार के परेशानियों से गुजरता है परंतु कभी भी हिम्मत नहीं हारता। और अपने गोल की ओर बढ़ता चला जाता है। फिर उसको कामयाबी भी जरूर हासिल होती है। यह लोगों को पर्सीवरेंस की इंपॉर्टेंस समझाता है। साथ ही साथ दोस्ती की कितनी अहमियत होती है इसके ऊपर भी रौशनी डालता है। साथ ही साथ यह लोगों को माफ़ करना और आगे बढ़ना भी सिखाता है।

3. पोकेमौन

Advertisment

बचपन में आपने पोकेमौन की सीरीज तो जरूर देखी होगी। पोकेमौन जिंदगी के कई महत्वपूर्ण चीजों को सिखाता है। यह सिखाता है कि जिंदगी में जीतना ही हमेशा सब कुछ नहीं होता है। इसका मेन कैरेक्टर ऐश हमेशा ही सबसे बड़ा पोके मास्टर बनने के सपने देखता है और सबसे बड़ा बनना चाहता है। परंतु हमेशा अपनी जर्नी में कुछ ना कुछ नया डिस्कवर करता है। वह सीखता है कि अपने गलतियों से सीखना चाहिए। वह अपने पर्सनल ग्रोथ पर फोकस करता है। वह प्रैक्टिकल गोल सेट करता है और खुद को कभी भी किसी से कंपेयर नहीं करता। पोकेमौन में समझाया गया है कि हमेशा खुद के पैशन को ढूंढना और उसे फॉलो करना आपको बड़ी ऊंचाइयों तक लेकर जा सकता है। इंसान को हमेशा सीखते रहना चाहिए और दूसरों की बातों को अच्छे से सुनना चाहिए। साथ ही साथ ज्यादा लालच भी इंसान के लिए अच्छा नहीं होता। पोकेमौन इंसान को लेट गो को करना भी सिखाता है। जिंदगी में कुछ भी परमानेंट नहीं होता। साथ ही अपने आप को प्यार करना और किसी से कम ना समझना भी बहुत जरूरी है।

4. वन पीस

वन पीस का मेन कैरेक्टर मंकी डी लफी इंसान को दोस्ती के बारे में कई सारी बातें सिखाता है। वह अपनी आजादी चाहता है। वह एक बड़ा पायरेट किंग बनना चाहता है क्योंकि उसे लगता है कि यह दुनिया का सबसे फ्री मैन होता है और उसे रोकने टोकने वाला कोई नहीं होता। वह अपनी मर्जी से जिंदगी को जीता है। अपने इस सपने की जर्नी में वह बहुत कुछ सीखता है और कई अच्छे दोस्त बनाता है।

5. वन पंच मैन

वन पंच मैन ज़िंदगी के बारे में बहुत कुछ सिखाती है। इसका मेन हीरो साईतामा एक खतरनाक इंसिडेंट के बाद खुद को सबसे स्ट्रांग बनाना चाहता है। वह अच्छी ट्रेनिंग के बाद सबसे स्ट्रांग बन भी जाता है। वह किसी को भी एक पंच मारकर धराशाही कर सकता है। परंतु बाद में यह सब अचीव करने के बाद भी उसे खुशी नहीं मिलती है। वह चाहता है कि कोई उसको चैलेंज कर सके। यह एनीमे जिंदगी की बहुत महत्वपूर्ण सीख सिखाती है। कभी भी अपने सेल्फ वर्थ को किसी गोल या एम के साथ अटैच नहीं करना चाहिए। साथ ही यह जरूरी नहीं कि आपका गोल अचीव करने के बाद आपको लॉन्ग टर्म हैप्पीनेस मिले।

Anime एनीमे
Advertisment