/hindi/media/media_files/Hl6ykLEAr2eKG0KvSyLc.png)
File image
Her Money Her Choice: महिलाओं को अक्सर सेविंग करते हुए देखा जाता हैं। लेकिन सिर्फ सेविंग ही आज के समय में बढ़ रही फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस के लिए पर्याप्त नहीं हैं। ट्रेडीशनल तरीके से महिलाएं पहले अपने घर में पैसे छुपा कर या सोने पर खर्च करकर फ्यूचर के लिए सेव करती थीं। लेकिन आज के समय में बैंक में भी सेविंग करना उतना फायदेमंद नहीं रहा हैं। बढ़ते समय के साथ महिलाओं को इन्वेस्टमेंट के जरिए वेल्थ क्रिएशन करने की जरूरत हैं। आज ऐसी कई महिलाएं हैं जो सही निवेश की जानकारी लेकर अपनी सेविंग हैबिट को इन्वेस्टमेंट में प्रमोट करकर अपने लिए वेल्थ क्रिएशन कर रही हैं। आइए जानते हैं, कि कैसे महिलाएं वेल्थ क्रिएशन करें।
Her Money Her Choice: इन्वेस्टमेंट से कैसे महिलाएं Wealth Creation करें?
1. म्यूचुअल फंड्स
म्यूचुअल फंड्स छोटे निवेशकों को बड़ी कंपनियों में हिस्सेदारी का मौका देता हैं। SIP के जरिए महिलाएं नियमित रूप से छोटी राशि के जरिए निवेश कर सकती हैं। यह सुरक्षित, नियमित और लांग टर्म वेल्थ क्रिएशन का method हैं। यहां जोखिम विविधता से कम होता हैं और रिटर्न स्थिरता से बढ़ता हैं।
2. शेयर बाजार (Equity Investment)
शेयर में इनवेस्टमेंट का मतलब कम्पनियों में हिस्सेदारी लेना होता हैं। सही रिसर्च और पेशेंस के साथ महिला लांग टर्म वेल्थ क्रिएशन कर सकती हैं। यह उच्च जोखिम और उच्च लाभ वाला क्षेत्र होता हैं। यहां फाइनेंशियल लिटरेर्सी और नोलेज बेहद जरूरी हैं। यह फाइनेंसियल इंडिपेंडेंस और सेल्फ इंडेपेन्डेस का मजबूत तरीका हैं।
3. डिजिटल गोल्ड और ETF
डिजिटल गोल्ड महिलाओं को बिना भौतिक जोखिम के सोने में निवेश का अवसर देता हैं। ETF (Exchange Traded Funds) diversity और कम लागत पर इनवेस्टमेंट का नया तरीका है। यह सैफ़, ट्रांसपेरेंट और आसानी से ट्रैक किया जा सकता हैं। लॉन्ग टर्म सेफ्टी और स्थिरता के लिए यह पॉपुलर ऑप्शन हैं।
4. फिनटेक ऐप्स और डिजिटल प्लेटफार्म
मोबाइल ऐप्स और डिजिटल प्लेटफार्म ने इन्वेस्टमेंट को बेहद आसान बना दिया हैं। महिलाएं घर बैठे ही म्यूचुअल फंड, गोल्ड और शेयर में निवेश कर सकती हैं। ट्रांसपेरेंसी, क्विक ट्रैकिंग और कम लागत इसकी खासियत हैं। यह ग्रामीण महिलाओं और शहरी महिलाओं दोनों के लिए इन्वेस्टमेंट का आसान और अच्छा उपाय हैं।
5. स्टार्टअप्स और एंजल इनवेस्टमेंट
महिलाऐं नए स्टार्टअप और बिजनेस मॉडल में इन्वेस्टमेंट करके हाई रिटर्न और सामाजिक प्रभाव दोनों पा सकती हैं। एंजल इनवेस्टमेंट से फाइनेशियल ऑटिनमी आती हैं बल्कि women led startup को भी सपोर्ट मिलता हैं। यह थोड़ा रिस्की लेकिन प्रेरक पूर्ण क्षेत्र हैं, यह साहस और दृष्टि की जरूरत होती हैं।
6. रियल एस्टेट Fractional Ownership
Fractional Ownership से महिलाएँ स्मॉल इन्वेस्टमेंट के ज़रिए बड़े प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स में हिस्सा ले सकती हैं। यह लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन का सेफ method हैं। किराए और मूल्य वृद्धि से स्टेबल इनकम मिलती हैं। यह उन महिलाओं के अच्छा हैं जो स्टेबल और सैफ इनकम चाहती हैं।
7. सस्टेनेबल और ग्रीन इंवेस्टमेंट्स
एनवायरमेंट फ्रेंडली कंपनियों और प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्टमेंट से महिलाएँ वित्तीय लाभ के साथ सोशल रिस्पांसिबिलिटी भी निभाती हैं। ग्रीन बॉन्ड्स और सस्टेनेबल फंड्स फ्यूचर के लिए बेहतर गाइड हैं। यह इन्वेस्टमेंट न केवल प्रॉफिट देता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण भी सुनिश्चित करता है। सस्टेबल प्रोजेक्ट आज की सरकारों की आवश्यकता और नागरिकों की जिम्मेदारी बनता जा रहा हैं।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us