Advertisment

Physical Games: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हैं खेल

blogs | फिटनेस: आमतौर शारीरिक खेल खेलने से फिटनेस और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है। खेलने से आपका शरीर भी स्वस्थ रहता है साथ ही आपका मन के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

author-image
Ayushi
New Update
png_20230326_234525_0000.png

5 Benefits of Physical Games

5 Benefits of Physical Games: आम तौर शारीरिक खेल खेलने से फिटनेस और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद मिलता है। खेलने से आपका शरीर भी स्वस्थ रहता है साथ ही आपका मन के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। खेल जैसी गतिविधियां आपके 'ब्लड सर्कुलेशन', 'मूड' और 'मानसिक स्वास्थ्य' को बेहतर बनाता हैं। इसके अलावा, आज के युग में तनाव से भरी जिंदगी में खेलने से आपको कुछ तक के लिए स्ट्रेस फ्री रहने में भी मदद मिलती है। 

Advertisment

शारीरिक खेल खेलने से क्या फ़ायदे मिलते हैं  

तो आइए जानें शारीरिक खेलों के फ़ायदे :-

Advertisment

1. तनाव को कम करने में मदद करता है

जब आप शारीरिक रूप से सक्रिय होते हैं तो आपके दिमाग को दैनिक तनावों और जीवन के तनावों से बाहर निकलने का मौका मिलता है। शारीरिक व्यायाम आपके शरीर में स्ट्रेस हार्मोन को कम करता है और एंडोर्फिन के रिलीज को उत्तेजित करता है। ये एंडोर्फिन आपको अधिक ऊर्जा दे सकते हैं और ध्यान केंद्रित करने में भी मदद करते हैं।

2. हाइपरटेंशन में कमी को कम करता है

Advertisment

खेलने से आपके हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद मिलती है। यह आपके बहुत सारे कार्यों में मदद कर सकता है। खेल से आपको 'स्ट्रेचिंग', 'रनिंग' और 'व्यायाम' होता है, जिसके कारण आपका ब्लड सर्कुलेशन भी सही होता है और ब्लड प्रेशर की कमी भी नहीं होती है।

3. इम्यूनिटी को मजबूत करता है

शारीरिक खेल रोजाना खेलने से आपके प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है। खेलने से शरीर बहुत सारी बीमारियों से भी दूर होती हैं। खेलने से आपकी 'सफेद रक्त कोशिकाओं' के प्रवाह में काफी हद‌ तक वृद्धि होती है। जैसा कि खेलते समय पसीना बहाता है, जो आपके शरीर में से टॉक्सिन्स को निकलने में मदद करता हैं।

Advertisment

4. दिल को स्वस्थ रखता है

आपके दिल एक मांसपेशी होती है जो आपको फिट और स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके लिए आपको  लगातार एक्सरसाइज करने की आवश्यकता होती है।  हेल्दी दिल आपके शरीर के चारों ओर से ब्लड पंप करने में मदद कर सकता है। खेलने से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है जिसके कारण आपका दिल स्वस्थ रहने के साथ-साथ फिट भी रहता है।

5. दिमाग तेज होता है

शारीरिक खेलों से आपके जीवन में बहुत सारे सकारात्मक दृष्टिकोण आने में मदद मिलती हैं। खेलने से आपका दिमाग भी 'तेज' और 'मजबूत' बनता है। अगर आप शारीरिक खेल में अच्छी हो जाएंगी तो यह आपके आत्मसम्मान को बढ़ाने में मदद कर सकता है। शारीरिक खेल खेलने से आपकी रणनीति बनाने की क्षमता भी बढ़ती है। खेलने से आप जल्दी अच्छे तरीके से निर्णय लेना लेते हैं। शारीरिक खेल खेलने से मन शांत रखना भी सीख सकते हैं। खेलने से व्यक्ति अनुशासित बनता है और खेल सहनशक्ति और एकाग्रता में सुधार करने में भी मदद करता है।

तनाव खेल दिमाग Physical Games शारीरिक खेल
Advertisment