Advertisment

Women's Fitness: महिलाओं में मोटापा कम करने के लिए 5 असरदार टिप्स

मोटापा बहुत तेजी से बढ़ रहा है और महिलाओं में भी यह बहुत आम हो चुका है। इसके साथ ही हमारा लाइफस्टाइल बहुत बिजी हो गया है और मुख्य रूप से महिलाओं को खुद के लिए समय नहीं मिलता है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Weight Loss Tips

File Image

5 Effective Tips for Women to Reduce Obesity: आज के लाइफस्टाइल में मोटापा सबसे बड़ी समस्या बन चुका है क्योंकि हमारी फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम हो गई है। पहले के समय में हम हर काम शारीरिक रूप से करते थे लेकिन अब तकनीकी युग के कारण हमारे बहुत सारे काम आसान भी हो गए हैं। ऐसे में मोटापा बहुत तेजी से बढ़ रहा है और महिलाओं में भी यह बहुत आम हो चुका है। इसके साथ ही हमारा लाइफस्टाइल बहुत बिजी हो गया है और मुख्य रूप से महिलाओं को खुद के लिए समय नहीं मिलता है। चलिए जानते हैं कि महिलाएं कैसे मोटापा कम कर सकती हैं?

Advertisment

महिलाओं में मोटापा कम करने के लिए 5 असरदार टिप्स

प्रोटीन

मोटापा कम करने में डाइट का बहुत अहम रोल होता है। इससे बहुत फर्क पड़ता है कि आप क्या खाते हैं और किस मात्रा में खाते हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में प्रोटीन को जरूर शामिल करना चाहिए। अपनी डाइट में प्रोटीन को शामिल करने के लिए आप मीट, पोल्ट्री फूड, सीफूड या फिर डेयरी प्रॉडक्ट्स को शामिल कर सकते हैं। डाइट में प्रोटीन को शामिल करने से आपकी क्रेविंग्स शांत रहती हैं, आपको ज्यादा भूख नहीं लगती और लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ रहता है। इसके साथ ही आपका मेटाबॉलिज्म भी बहुत बढ़ता है।

Advertisment

हाइड्रेशन

मोटापा कम करने के इस सफर में हाइड्रेशन भी बहुत जरूरी है। बहुत सारी महिलाएं पानी का सेवन करती ही नहीं है या फिर उन्हें प्यास ही नहीं लगती है। खूब सारा पानी पीने के बहुत सारे फायदे होते हैं। इससे आप बहुत कम एफर्ट्स में अपना वजन कम कर सकते हैं। खाना खाने से पहले अगर आप पानी पीते हैं तो इससे आपकी कैलोरीज की मात्रा कम हो जाती है। यह आपकी गट हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आपकी पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट रहता है। इसलिए आपको खूब सारा पानी पीना चाहिए।

साउंड स्लीप

Advertisment

आज के लाइफस्टाइल में स्ट्रेस इतना ज्यादा बढ़ गया है जिसके कारण हमारी नींद ही पूरी नहीं होती है। अगर हम नींद लेते भी हैं तो हम बार-बार उठते रहते हैं और साउंड स्लीप नहीं होती है। ऐसे में यह भी एक वजह है कि आपका वजन बढ़ता ही जा रहा है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको 7 से 8 घंटे नींद लेनी चाहिए। महिलाएं अगर अपनी नींद को पूरा करती हैं तो उनके वजन  पर इसका पॉजिटिव असर पड़ सकता है। इसलिए आपको अपने मन और बॉडी को रिलैक्स करना चाहिए ताकि आप साउंड स्लीप ले सके।

स्ट्रेस मैनेजमेंट

स्ट्रेस के कारण भी आपका वजन बढ़ने लग जाता है और आज के समय में यह एक आम समस्या है। बहुत सारे लोग अपना स्ट्रेस मैनेज ही नहीं कर पाते जिसके कारण उनके खाने-पीने का पैटर्न बिगड़ जाता है। उन्हें अलग-अलग चीजें खाने की क्रेविंग होती हैं। रात के समय उन्हें नींद नहीं आती। इसलिए अपने स्ट्रेस को मैनेज करना भी बहुत जरूरी है।इसके लिए आप माइंडफुल एक्टिविटी जैसे योग, मेडिटेशन या फिर ब्रीदिंग टेक्निक्स की मदद ले सकते हैं। इससे आपका मन और बॉडी दोनों रिलैक्स होंगे और आपके वजन कंट्रोल में रहेगा।

Advertisment

शारीरिक गतिविधियां

मोटापे को कम करने के लिए शारीरिक गतिविधियां भी बहुत जरूरी हैं। आप दिन में 30 मिनट के लिए मॉडरेट-इंटेंसिटी एक्सरसाइज कर सकते हैं जैसे ब्रिस्क वॉक, साइकलिंग या फिर स्विमिंग। इसके साथ ही आप हफ्ते में दो से तीन बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी कर सकते हैं। इससे आपके मसल्स में एक टोन आएगा। आप अपनी बॉडी में फ्लैक्सिबिलिटी लाने के लिए और स्ट्रेस को दूर करने के लिए योग भी कर सकते हैं। वर्कआउट का ड्यूरेशन और लेवल अपनी बॉडी के हिसाब से रखें। इसके साथ ही एक्सपर्ट की सलाह लेना बिल्कुल ना भूले। अपनी बॉडी के साथ कांइड रहें।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

fitness obesity Fitness & Health Reduce Obesity Fitness Goals
Advertisment