Advertisment

Depression Tips: संगीत सुनना और हेल्दी डाइट निपटा सकता है डिप्रेशन

ब्लॉग | फिटनेस: हमेशा अपने तनाव के स्तर को कम करने की कोशिश करें, यदि आप अधिक से अधिक तनाव लेते हैं तो यह न केवल अवसाद का कारण बनता है बल्कि कई अन्य बड़ी बीमारियों का भी कारण बनता है। आगे पढ़िए

author-image
Debopriya
New Update
depression tips

depression tips

Depression Tips: आजकल अधिकतम संख्या में लोग अवसाद से ग्रस्त हैं, खासकर युवा पीढ़ी के लोग। क्या आप जानते हैं क्यों पहले लोग अपने परिवार, दोस्तों से अपने विचार शेयर करते थे लेकिन अब सभी की लाइफ स्टाइल इतनी व्यस्त हो गई है की लोगों के पास अपनों की बात सुनने का समय ही नहीं है। हर किसी के जीवन में समस्याएं होती हैं लेकिन उनके पास अपनी समस्याओं को किसी के साथ साझा करने वाला कोई नहीं होता है। माता-पिता के पास अपने बच्चों की समस्याओं को सुनने के लिए पर्याप्त समय नहीं है, इसलिए युवा पीढ़ी अवसाद से ग्रस्त है। दिल की बीमारी, किडनी की बीमारी बहुत खराब होती है ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं अवसाद सबसे खतरनाक बीमारी है? अवसाद से छुटकारा पाने के लिए लोग बहुत कुछ करते हैं, दवाइयों का भी सेवन करते हैं। यहां जानिए अवसाद से छुटकारा पाने के कुछ टिप्स।

Advertisment

डिप्रेशन से निपटने के उपाय क्या हैं

depression

1. तनाव कम करें

Advertisment

आजकल बहुत से लोग अवसाद के शिकार हैं, अवसाद का एक मुख्य कारण तनाव है। आजकल हर कोई बहुत मेहनत करता है, उनके पास अपने काम के जीवन, निजी जीवन में बहुत दबाव होता है लेकिन उनके पास अपनी समस्याओं या विचारों को किसी के साथ साझा करने के लिए कोई नहीं होता है, यह आपके शरीर में तनाव का स्तर बढ़ सकता है। जब आप तनाव में होते हैं, तो आपका शरीर कोर्टिसोल नामक हार्मोन का उत्पादन करता है। हमेशा अपने तनाव के स्तर को कम करने की कोशिश करें, यदि आप अधिक से अधिक तनाव लेते हैं तो यह न केवल अवसाद का कारण बनता है बल्कि कई अन्य बड़ी बीमारियों का भी कारण बनता है।

2. संगीत सुनें

आजकल हर दूसरा व्यक्ति संगीत सुनना पसंद करता है, क्या आप जानते हैं की यह आपकी चिंता और तनाव को दूर करने में आपकी बहुत मदद करेगा। संगीत को अवसाद का सबसे अच्छा इलाज माना जाता है। जब भी आप उदास या खुश महसूस करते हैं तो आप संगीत सुनते हैं। जब भी आपको लगे की आप कुछ सही नहीं कर सकते, खुद से उम्मीद खो रहे हैं तो आप संगीत सुनें इससे आपको बहुत मदद मिलेगी। संगीत आपको अपने मन को शांत करने में मदद करेगा और आपको शांति देने में मदद करेगा। तो चलिए आज से अपने दिन की शुरुआत संगीत सुनने के साथ करते हैं और अपने खूबसूरत दिन का अंत संगीत सुनने के साथ करते हैं।

Advertisment

3. हेल्दी खाएं

आप सोच सकते हैं की हेल्दी खाने का अवसाद से क्या संबंध है?क्या आप जानते हैं कि खाद्य पदार्थ हमारे जीवन में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं। हम सभी जानते हैं कि हम खाद्य पदार्थ के कारण जीवित हैं, हम सभी उचित खाद्य पदार्थ प्राप्त करने के लिए बहुत से कार्य करते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जो जब भी दुखी होते हैं तो अपना पसंदीदा खाना खाते हैं, क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों क्योंकि इससे वे खुश और संतुष्ट रहते हैं। इसलिए स्वस्थ खाद्य पदार्थ खाना शुरू करें, जब आपका पेट भर जाएगा तो आप अपने जीवन की सभी समस्याओं से लड़ने के लिए अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वस्थ खाद्य पदार्थ आपको स्वस्थ और फिट रहने में भी मदद करते हैं।

4. नकारात्मक सोच को रोकें

Advertisment

यह बहुत सामान्य है जब सभी बहुत तनाव या उदास महसूस करते हैं तो हम सभी नकारात्मक विचारों के बारे में सोचते हैं, हम सभी सकारात्मक विचार नहीं सोच पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह हमारे लिए बहुत बुरा है। बचपन से हम सभी ने सीखा है कि अगर हम सकारात्मक सोचेंगे तो सकारात्मक चीजें होंगी हमारे साथ। इसलिए नकारात्मक विचार सोचना बंद करें। आज से हमेशा सकारात्मक विचार सोचते है।

5. मेडिटेशन करें

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो अवसाद से छुटकारा पाने के लिए बहुत सारी दवाइयों का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप बहुत सारी दवाओं का सेवन आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। दवाओं के सेवन के बावजूद हर सुबह मेडिटेशन करना शुरू करें, इससे आपको अपने मन को शांत करने में मदद मिलेगी।

Depression Tips डिप्रेशन उपाय निपटने
Advertisment