Advertisment

How To Wake Up Early : जानें रोज सुबह जल्दी कैसे जागें

फिटनेस : सुबह के समय जल्दी उठना आमतौर पर कई लोगों की इच्छा होती है, मगर कुछ लोगों के लिए, जल्दी उठना कठिन हो सकता है। इसलिए, नींद से जल्दी उठने के कुछ तरीके हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Ayushi
New Update
Wake up early

How To Wake Up Early



How To Wake Up Early: आज के युग में बहुत से लोगों को सुबह के समय जल्दी उठने में बहुत से लोगों को आलस, दिक्कत, परेसानी होती है। इस लिए अधिकतर लोग इसका समाधान खोजते हैं। बहुत से लोगों को सुबह देर से उठने के कारण कार्य में भी दिक्कत आने लगती है। सुबह के समय जल्दी उठना आमतौर पर कई लोगों की इच्छा होती है मगर कुछ लोगों के लिए, जल्दी उठना कठिन हो सकता है। इसलिए, नींद से जल्दी उठने के कुछ तरीके हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं।

Advertisment

सुबह जल्दी कैसे जाग सकते है 

1. सोने का समय तय करें

सबसे पहले, आपको अपने मन में सोने का समय तय करना होगा। अगर आप अधिक समय तक सोते हैं, तो आपको धीरे-धीरे अपने उठने का समय बढ़ाना होगा। आप एक दिन में एक घंटा बढ़ा सकते हैं जब तक आप अपने लक्ष्य समय तक पहुंच नहीं जाते। 

Advertisment

2. समय से सोएं

जल्दी उठने का सबसे आसान तरीका है की आप समय पर सोएं। इसलिए आपको नींद लेने का समय को तय करना होगा और उसी समय को दिन में भी अपनाना होगा। इससे आपकी नींद समय पर पूरी होगी और आप समय से पहले उठ पाएंगे। जल्दी उठने के लिए आपको समय पर सोने की आदत डालनी होगी। इसके लिए रात में जल्दी खाना खाने और समय पर सोने का प्रयास करें।

3. सोने से पहले रिलैक्स करें

Advertisment

सोने से पहले अपने मन को शांत करें। आप ध्यान या मेडिटेशन करके या कुछ देर चुपचाप बैठकर आराम करके अपने मन को शांत कर सकते हैं। इससे आपकी नींद अच्छी आएगी साथ ही आपका नींद जल्दी पूरा हो जाएगा‌ जिसके कारण आप जल्दी उठ पाएंगे।

4. रोजाना नियमित रूप से योगा करें

रोजाना नियमित रूप से योगा करने से आपकी नींद अच्छी होती है और आप जल्दी उठने में भी मदद मिलती है साथ ही आपका स्वास्थ भी अच्छा होगा और आप बहुत सी बीमारियों से भी दूर रहेंगे।

5. सूर्य की किरण वाले कमरे में सोएं 

सुबह के समय सूरज की किरण चेहरे पर आने से आप जल्दी उठ पाएंगे साथ ही रिसर्च के अनुसार सूरज की किरण आंखों पर पड़ने से आंखें भी स्वस्थ रहती हैं।

How To Wake Up Early Wake Up जल्दी
Advertisment