Advertisment

Sleeping Fitness: पावर नैप क्या है और उसके फ़ायदे

कभी-कभी लोग देर रात तक काम करते हैं और उनके पास नींद लेने का भी समय नहीं होता है। ऐसे में ज़रूरी है पावर नैप। आज आप इस फिटनेस ब्लॉग में जानेंगे क्या है पावर नैप

author-image
Amrita Kumari
New Update
पावर नैप

पावर नैप

Sleeping Fitness: सबसे पहले तो यह जानना जरूरी है कि पावर नैप होता क्या है। जैसे कि हम सभी जानते हैं आज के समय में सभी इंसान अपने कामों को लेकर इतने ज्यादा व्यस्त है कि उनके पास सोने तक का समय नहीं होता है। कभी-कभी लोग देर रात तक काम करते हैं और उनके पास नींद लेने का भी समय नहीं होता है। दिन में काम करते वक्त अगर 20 मिनट या 25 मिनट का ब्रेक ले लेना यानी की झपकी ले लेना, थोड़ी देर आराम कर लेना को ही पावर नैप कहते हैं। 

Advertisment

पावर नैप से हमारा मूड फ्रेश हो जाता है। साथ में हमारे दिमाग को भी शान्ति मिलती है और उसके साथ-साथ हमारे काम करने में बढ़ोतरी होती है और साथ में हमारे अंदर एक ऐसी एनर्जी पैदा हो जाती है जो हमें हर काम करने में मदद प्रदान करती हैं। इसलिए हमें दिन में कम से कम 20 से 25 मिनट का पावर नैप जरूर लेना चाहिए जिससे कि हमारे शरीर को आराम महसूस हो। तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे कि पावर नैप के माध्यम से हमें क्या-क्या फायदा मिल सकता है:-

1.अलर्टनेस बढ़ाने में मदद

जी हां, यह बात सत्य है कि अगर आप दिन में अपने सभी कामों को छोड़कर 15 से 20 मिनट का ब्रेक लेकर पावर नैप लेंगे तो आपको बहुत ही ज्यादा आरामदायक महसूस होगा। उसके साथ-साथ आपको अपने काम करने में अधिक मन लगेगा। अधिक रुचि के साथ आप अपने उस काम को पूरा कर सकेंगे। आपके अंदर अपने काम के प्रति अलर्टनेस और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।

Advertisment

2.एनर्जी लेवल की बढ़ोतरी

पावर नैप हमारे एनर्जी लेवल को बढ़ाने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित होता है। उसके साथ-साथ हमारे मस्तिष्क को भी शांत रखने में मदद करता है। हमारी याददाश्त को भी ताज़ा रखता है। पावर नैप लेने के बाद हमें बहुत ही आराम महसूस होता है और सभी कामों को करने में मदद मिलता है।

3.मांसपेशियों की बढ़ोतरी

अगर आप अपने मांसपेशियों की बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आपके लिए पावरनैप लेना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। आप रोजाना ज्यादा से ज्यादा 20 से 25 मिनट का पॉवर नैप जरूर ले। उससे आपकी टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बहुत ही ज्यादा मजबूत होगा और आपके मांसपेशियों को भी बहुत ही ज्यादा बढ़ोतरी होगी। इसलिए आपको कम से कम दिन में 15 से 20 मिनट तक आराम जरूर करना चाहिए।

4.क्रिएटिविटी लेवल को बढ़ाएं

यह आपको सुनने में बहुत ही ज्यादा अजीब लग रहा होगा। लेकिन यह सत्य है कि अगर आप दिन में कम से कम 15 से 20 मिनट तक  पावर नैप लेते हैं तो आपकी रचनात्मक सोच बहुत ही ज्यादा विकसित होगी और साथ में आपकी हर प्रकार के सोच में बढ़ोतरी होगी। इसलिए आपको दिन में कम से कम 15 से 20 मिनट का पॉवर नैप जरूर लेना चाहिए।

5.स्ट्रेस कम करने में मदद

जैसे कि हम बहुत लोगों को देखते हैं कि वह रात भर काम करते हैं और थोड़ा समय के लिए भी आराम नहीं ले पाते हैं तो सबसे पहले तो उन लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है कि आप 15 से 20 मिनट तक पॉवर नैप ज़रूर ले इससे आपकी काम करने की क्षमता में भी बढ़ोतरी आएगी और साथ में आपके मस्तिष्क को भी आराम महसूस होगा और आपके सोचने की क्षमता में भी बढ़ोतरी आएगी।

sleeping नींद पावर नैप Sleeping Fitness
Advertisment