Sunlight Affects: सूरज की रोशनी के प्रभाव और उससे जुड़ी कुछ बातें

blog | fitness: आजकल दिन-प्रतिदिन की व्यस्त दिनचर्या के कारण हम धूप से दूर जा रहे हैं। धूप का सेवन हम कम कर पा रहे हैं जिससे नई-नई बीमारियां शरीर में पैदा हो रही हैं।

author-image
Prabha Joshi
New Update
धूप

सुबह-सुबह थोड़ी देर धूप पर बैठना लाभदायक है

Sunlight Affects: वैसे तो अब ओजोन लेयर इतनी खतरनाक स्तर तक प्रभावित हो गई है कि सूरज की रोशनी सबके लिए नुकसानदायक है। लेकिन फिर भी विशेषज्ञों की मानें तो अर्ली मॉर्निंग क्या सुबह की सूरज की रोशनी अभी भी सेवन करने योग्य है। गर्मियों में सुबह-सुबह सूरज की रोशनी में बैठना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।

Advertisment

हाल ही में महामारी कोविड-19 का उदाहरण ले तों, सूरज की रोशनी ने हमें इस गंभीर वायरस से बहुत बचाया था। जब लोग जीवन का संघर्ष कर रहे थे तब इस सूरज की रोशनी ने लोगों को संघर्ष से लड़ना सिखाया। सूरज की रोशनी की पॉवर के चलते आज हम ही नहीं वरन् पूरा वातावरण आज सलामत है।

सूरज की रोशनी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें क्या हैं

आज आपको बताने जा रहे हैं सूरज की रोशनी से जुड़ी कुछ बातें जिनका खासतौर से आपको ध्यान रखना है। आइए जानें संक्षेप में :-

  • घर : अगर आप घर बना रहे हो या घर खरीद रहे हों, तो ध्यान रखें उस घर में पर्याप्त सूरज की रोशनी आए। घर के विशेष कमरे, जैसे–किचन, बाथरूम और बेडरूम कुछ ऐसे कमरे हैं जिनमें खासतौर से सूरज की रोशनी की मौजूदगी अनिवार्य है। ऐसे में घर बनाते या खरीदते समय इस चीज का विशेष ध्यान दें।
  • किटाणु : सूरज से निकलने वाली किरणों की इतनी पॉवर होती है कि वह हमें बीमारियों से बचाती हैं। ऐसे में रोजाना सुबह-सुबह सूरज की रोशनी में बैठने या उसका सेवन करने से शरीर से जुड़ी किसी भी बीमारी से राहत मिलती है। शरीर में अनावश्यक कीटाणु नहीं पनप पाते।
  • हड्डियों : रोजाना धूप के सेवन से शरीर में मजबूती आती है। शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होती। धूप के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं और दांतों के रोग भी नहीं होते। जोड़ मजबूत रहते हैं।
  • सूजन : बहुत से लोग शरीर में सूजन की बीमारी से जूझ रहे होते हैं। ऐसे में इन लोगों के लिए धूप का सेवन रामबाण इलाज है। शरीर में मौजूद किसी भी तरह की सूजन में धूप के सेवन से राहत मिलती है। शरीर हष्ट-पुष्ट होता है।
  • पौधों : पौधों को धूप दिखाने से पौधे जल्दी बढ़ते हैं। उनमें जल्दी फल और फूल लगते हैं। पौधों के लिए नियमित धूप जरूरी है। अगर आपके घर में पौधे हों तो उन्हें ऐसे स्थान में रखें जहां उन्हें पर्याप्त धूप मिल सके।
  • कैंसर : सुबह-सुबह धूप का सेवन शरीर में कैंसर को रोकता है। हालांकि विशेषज्ञों की मानें तो धूप का सेवन सीमित मात्रा में होना चाहिए अन्यथा इससे कैंसर ठीक होने के बजाय बढ़ने लग जाता है। दिन की तेज धूप में ज्यादा रहने से शरीर में स्किन कैंसर के खतरे बढ़ जाते हैं। लेकिन सुबह की धूप किसी भी तरह के कैंसर के लिए लाभदायक है।
Advertisment

इस तरह आप देख सकते हैं धूप का सेवन हम और हमारे वातावरण के लिए कितना जरूरी है। धूप है तो हम सब हैं। जितना कम पॉल्यूशन होगा, उतना कम ओजोन लेयर को नुकसान होगा और उतना ही हम धूप का फायदा उठा सकेंगे।

सूरज Sunlight Affects Sunlight धूप