Advertisment

गर्मी के दौरान पेट को स्वस्थ रखने के लिए जरुर बनाएं ये Sattu Dishes

अगर आप भारत के उत्तर दिशा के रहने वाले है तो आपने अपने जीवन में सत्तू जरुर खाया या पिया होगा। सत्तू से बेहतर पोषण से भरा ड्रिंक और कोई नहीं हैं। बल्कि गर्मियों में सत्तू आपके शरीर को ठंडा और स्वस्थ रखता है।

author-image
Khushi Jaiswal
New Update
फ़ूड).png

( Image credit : Times of india)

Sattu Dishes : अगर आप उत्तर भारत के रहने वाले हैं, तो आपने अपने जीवन में सत्तू जरुर खाया या पिया होगा। सत्तू से बेहतर पोषण से भरा ड्रिंक और कोई नहीं है। बल्कि गर्मियों में सत्तू आपके शरीर को ठंडा और स्वस्थ रखता है। इसमें कम फैट और ज्यादा प्रोटीन रहता हैं, जोकि आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। सत्तू के पाउडर को लोग ज्यादा तर पानी में घोलकर पीते है, लेकिन चलिए आज आपको इसके कुछ रेसेपी बताते हैं, जिसे आप अपने घर में जरूर बनाए।    

Advertisment

ये हैं सत्तू की कुछ रेसेपी 

1. सत्तू चीला 

ये बड़ी ही आसान सी रेसेपी है। बस आपको सत्तू का पाउडर लेना है, उसमें अपने स्वाद अनुसार नमक, हल्दी, मसाले डालने हैं। आप इसपर कटा हुआ बारीक़ प्याज, टमाटर भी डाल दे फिर छाछ या पानी डालकर इसका एक बैटर तैयार करले। फिर इसे नॉन स्टिक तवा पर डालकर इसका चीला बना ले। आप इसे किसी चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं।    

Advertisment

2. सत्तू पराठा  

अगर आप पराठे के शौक़ीन है, तो ये रेसेपी आपके लिए हैं। पहले सत्तू का पाउडर ले उसमें स्वाद अनुसार मसाले जैसे हल्दी, नमक, धनिया पाउडर, मिर्ची पाउडर, गरम मसाला डाले, फिर आप इसमें जीरा और जिंजर- गार्लिक पेस्ट भी डाले। ये सारी चीजें डालकर इसे सान ले। फिर या तो मैदा या आटा लेकर उसे भी सान ले और अपने सत्तू के बनाए फिलिंग को उसमें भर के गरमा - गरम सत्तू पराठा बना ले। ये स्वस्थ भी है और टेस्टी भी।    

3. सत्तू चोखा 

Advertisment

अगर आपको बेहद जल्दी है और कुछ समझ नहीं आ रहा की क्या बनाए तो, आप  सत्तू चोखा बनाकर चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है, सबसे पहले सत्तू का आटा ले उसमें प्याज और मिर्ची डाले, साथ ही जरुरी मसाले और नमक, हल्दी डालना न भूले। फिर पानी डालकर उसे छोटे - छोटे गोल आकर में तैयार करले। 

4. सत्तू शिकंजी 

सबसे पहले  सत्तू को पानी में घोले साथ ही उसमें बारीक़ प्याज और मिर्ची डालें। स्वाद के लिए उसमें नमक, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर डालें फिर इसे मिक्स करने के बाद आप इसपर ऊपर से निम्बू निचोड़ ले। उसके बाद आप सर्वे करते समय इसमें 2 आइस क्यूब डाल ले।    

5. सत्तू छाछ

ये भी काफी आसान भूक मिटने और ठंडक पाने की रेसेपी हैं। सबसे पहले आधा कप दही ले उसमें सत्तू पाउडर मिलाए फिर ऊपर से हींग, जीरा पाउडर, पुदीना का 3 - 4 पत्ता, धनिया का पत्ता और अदरक डालकर इसे मिक्स करले, फिर 1 कप पानी और नमक डालकर इसका छाछ बना ले। कम समय में आप इसे बड़ी ही आसानी से सत्तू छाछ बना सकते है।    

सत्तू Sattu Dishes
Advertisment