Stereotypes Regarding Women: जानें महिलाओं से जुड़े कुछ स्टीरियोटाइप्स

blog | issues: हम ऐसे समय में जी रहे हैं जहां महिलाओं को न जाने कितने स्टीरियोटाइप्स के साथ जीना पड़ता है। और कुछ स्टीरियोटाइप्स तो बिल्कुल बेबुनियाद और बिना किसी मतलब के होते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टीरियोटाइप्स के बारे में

author-image
Aastha Dhillon
New Update
Gender Equality

Stereotypes Regarding Women

Stereotypes Regarding Women: "क्या आपको पता है उनकी बेटी ऐसे बोलती है? क्या आपने सुना उनकी बेटी ने उन्हें उल्टा जवाब दे दिया? हमारे जमाने में तो हम अपने पेरेंट्स से नजर भी नहीं मिला पाती थीं।" हम न जाने रोज ऐसे कितने ही किस्से सुनते हैं जहां महिलाओं को ऐसे स्टीरियोटाइप में डाल दिया जाता है जहां उन्हें खुलकर बोलने की भी छूट नहीं होती। यही कारण है कि बहुत बार हम अपने फैसले लेने से पहले ‘लोग क्या सोचेंगे और कहेंगे’, यह जरूर सोचते हैं। 

Advertisment

पर क्या सच में हमें ऐसे रहने की जरूरत है? इसका उत्तर है—नहीं। हम अपने मन के अनुसार अपने डिसीजन ले सकते हैं हमें अपने डिसीजन के लिए किसी और पर निर्भर होने की कोई आवश्यकता नहीं है। हमारे समाज में महिलाओं के लिए न जाने कितने ही स्टीरियोटाइप बना दिए हैं। आइए आज बात करते हैं ऐसे ही कुछ स्टीरियोटाइप पर :-

क्या हैं महिलाओं से जुड़े कुछ आम स्टीरियोटाइप्स

गप्पे मारना (Gossiping)

महिलाओं को गप्पे मारना पंसद हैं और उनका सिर्फ यही एक काम है? ऐसा नहीं है, इस धारणा को भी बदलें। यह गंभीर धारणा है कि केवल महिलाएं ही गप्पे मारती हैं। आप पुरुष भी अपने दोस्तों अपने पसंदीदा लोगों के साथ मिलकर अकसर गप्पे मारते देखे जा सकते हैं। पुरुष अक्सर फिल्म, राजनीति या फिर घरेलू हिंसा और कई बार खुद अपनी पत्नी या फिर महिलाओं के बारे में ऐसी अफवाह फैलाते हुए बात करते हैं।

जॉब और घर नहीं संभाल सकतीं (Career Issues)

हमारे समाज में एक ये भी अवधारणा बहुत प्रचलित है कि महिलाएं कैरियर और घर साथ नहीं संभाल सकती। ऐसा समझा जाता है की महिलाएं या तो घर संभाल सकती हैं या फिर अपने बच्चे को, परंतु यह अवधारणा बहुत गलत है। यदि महिलाओं का मौका मिले तो वह दोनों काम बखूबी निभा सकती हैं और बहुत अच्छे से अपना घर और अपने परिवार को भी संभाल सकती हैं।

Advertisment

महिलाएं होती हैं बुरी ड्राइवर (Bad driver)

महिलाएं बुरी ड्राइवर होती है, उन्हें ड्राइविंग नहीं आती। ऐसा नहीं है, सिर्फ धारणा बना ली गई है। लोग आज तक यह समझते हैं कि महिलाएं एक अच्छी ड्राइवर नहीं होती और यदि उन्हें रोड पर कोई महिला गाड़ी चलाते दिखती है तो वह उसे आश्चर्य से देखते हैं। लेकिन कई बार पुरुष या फिर कम उम्र के नौजवान बुरी ड्राइविंग करते पाए जाते हैं तो सिर्फ महिलाएं दोषी क्यों हैं? बुरी ड्राइविंग करना किसी एक जेंडर की बात नहीं, यह एक जरूरी लाइफ स्किल है जो दोनों महिला और पुरुष को आनी चाहिए।

महिलाएं करती हैं ज्यादा शॉपिंग (Shopping)

महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा शॉपिंग करती हैं। अक्सर देखा जाता है की पुरुष मजाक में भी यह बात बोलते रहते हैं कि महिलाएं कितनी शॉपिंग करती हैं, परंतु कोई इस बात पर गौर नहीं करता कि घर के पुरुष भी कितनी शॉपिंग करते हैं। इस धारणा को भी अब खत्म कर देना चाहिए क्योंकि कई रिसर्च यह बात बताती हैं कि पुरुष महिलाओं के मुकाबले ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। 

image widget
Stereotypes Career issues Shopping Bad driver स्टीरियोटाइप्स