Female Health Concerns: 30 के बाद महिलाओं को क्यों अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देना चाहिए?

व्यक्तिगत स्वास्थ्य, जीवन का गुणवत्ता, आर्थिक स्थिति, और सामाजिक जीवन के संतुलन को बनाए रखने के लिए, औरतों को 30 के बाद अपना ख्याल रखना बहुत जरूरी हो सकता है।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Female Health Concerns(freepik)

(Image Source: freepik)

Issues With Women Health After The Age Of 30: व्यक्तिगत स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रेशर के कारण, औरतों को उम्र के बढ़ने के साथ अपना ख्याल रखना और अपनी जरूरतों को पूरा करना अधिक महत्वपूर्ण हो सकता है। इसके अलावा, सेहत से जुड़ी समस्याऐ जैसे कि बोन्स हेल्थ, हॉर्मोनल परिवर्तन और मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण हो सकता है। इसलिए स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और लाइफस्टाइल मेन्टेन करना बहुत ज़रूरी है।

30 के बाद महिलाओं को क्यों अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देना चाहिए? 

1. मेटाबोलिज्म 

Advertisment

आमतौर पर, महिलाओं के मेटाबोलिज्म में उम्र के साथ बदलाव होता है, जिसका मुख्य कारण हार्मोनल परिवर्तन होता है। 30 के बाद, बॉडी कम प्रोटीन बनाती है, जिससे मेटाबोलिज्म स्लो हो सकता है और यह वजन बढ़ने का खतरा बढा सकता है। 

2. खराब पोषण

30 के बाद बाहर का खाना या कुछ भी अनहेल्दी खाना औरतों के शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। पोष्टिक खाने में शामिल होने वाले प्रोटीन, फल, सब्जियाँ, अनाज और संतुलित मिठास शरीर को सही मात्रा में पोषण दे सकते हैं। यह महिलाओं के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है, उनकी एनर्जी लेवल को बनाए रख सकता है और उन्हें बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।

3. बोन डेंसिटी

महिलाओं की बोन डेंसिटी 30 के बाद कम होने लगती है। यह एक नेचुरल सिचुएशन है जिसमें अधिकतम बोन मास बढ़ने की दर धीरे-धीरे कम हो जाती है। यह प्रक्रिया अक्सर ओस्टियोपोरोसिस बीमारी के लिए मैन कारण बन सकती है, जिससे बोन्स कमजोर हो जाते हैं। 

4. मानसिक स्तिथि में बदलाव

Advertisment

इसमें हार्मोनल परिवर्तन, परिवारिक दबाव, नौकरी या काम का प्रेशर और सामाजिक सिचुएशन के परिवर्तन शामिल हो सकते हैं। इन प्रकार के बदलाव मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं, जैसे कि तनाव और चिंता। महिलाओं को इन मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने के लिए सही मैनेजमेंट की आवश्यकता हो सकती है।

5. युटेरस संबंधी प्रॉब्लम

युटेरस से जुड़ी बीमारियों का खतरा महिलाओं में 30 के बाद बढ़ सकता है। इसमें शामिल हो सकते हैं युटेराइन पोलिप्स, गर्भाशय के फाइब्रॉएड्स, युटेराइन प्रोलैप्स और गर्भाशय का कैंसर। यह बीमारियाँ महिलाओं के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं और कंसीव करने, गर्भावस्था, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकती हैं।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Women health Age सेहत issues 30