Law And Her: महिलाओं के लिए विभिन्न देशों में थे ये कानून, कर देंगे हैरान

आप भारत में महिलाओं के लिए क्या कानून है इसके बारे में तो जानते होंगे लेकिन क्या आपको दुनिया के देशों में महिलाओं के किए क्या कानून है इसके बार में पता है ? आइए कुछ ऐसे ही देशों के महिला कानूनों को जानते है।

author-image
Simran Kumari
New Update
women law

Photograph: (Freepik)

Surprising Laws For Women In Different Countries: आज हमलोग फेमिनिज्म की बातें कर रहे है, आज हर देश की महिलाएं आगे आ रही है और अपनी मौजूदगी दर्ज दिखा रही है। लेकिन दुनिया के अलग अलग देशों में आज भी महिलाओं ओर पुरुषों को लेकर अलग कानून  है। दुनिया के देश अब ‘राइट फॉर विमेन’ की बात कर रहे है, महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की बात हो है। न कहीं पूरी दुनिया में ही पुरुष प्रधान समाज है। ऐसे में जहां एक तरफ महिलाएं अपने हक की आवाज उठा रही ,महिलाएं कई तरह के महिला आंदोलन कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी देश है जहां के नियम-कानून है या थे जिसे सुनकर आप हैरान हो सकते है। आइए जानते है कुछ ऐसे ही देशों ओर उनके अजीब कानून के बारे में।

Advertisment

महिलाओं के लिए विभिन्न देशों में कानून

1.साऊदी अरब 

सऊदी अरब हमेशा से महिलाओं के लिए भेदभाव करने वाला देश है। हालांकि अब वहां परिवर्तन आए है। पर 2018 से पहले वहां महिलाओं को ड्राइविंग का अधिकार नहीं था। साथ ही वहां महिलाओं को बैंक अकाउंट खोलने के लिए अभिभावक की अनुमति की जरूरत है, सऊदी महिलाओं को सार्वजानिक जगहों पर आयब (एक ढीला ढाला पोशाक) पहनना जरूरी है, महिलाएं किसी गैर पुरुष के साथ अगर पाई जाती हैं, तो उनपर सख्त कार्रवाई होती है, इस देश में महिला को गर्भपात कराने के लिए पुरुष की सहमति लेनी पड़ती है, यहां महिला खुद की मर्जी से किसी और से शादी नहीं कर सकती, इसके लिए परिवार की रजामंदी जरूरी होती है और किसी बिजनेस की शुरुआत करने के लिए भी यहां महिला को पुरुष की परमिशन लेनी पड़ती है।

Advertisment

2. अमेरिका 

अंडरगारमेंट पहनना सबके लिए ही जरूरी है। लेकिन एक अमेरिका में एक ऐसी भी जगह है जहां इस पर प्रतिबंध है। अमेरिका के मिसौरी में महिलाओं के लिए एक बहुत ही अजीबोगरीब कानून है। यहां की महिलाओं को ब्रा और पैंटी या अन्य किसी भी तरह के अंडरवेयर पहनने पर रोक है।  इस  कानून के चलते महिलाओं को कई बार बहुत ही ज्यादा शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।

3.मिस्र 

Advertisment

मिस्र में अगर कोई आदमी अपनी पत्नी को उसके किसी प्रेमी के साथ गलत स्थिति में देखता है और गुस्से में मौके पर ही मार डालता  है, तो उसे हत्या का आरोप नहीं लगेगा, बल्कि उसे केवल कुछ समय के लिए बस जेल में बंद किया जाएगा।

4. जॉर्डन

जॉर्डन में महिलाओं की हॉनर किलिंग लीगल है। ये देश महिलाओं पर सख्त प्रतिबंध लगाता है। अपने सम्मान के लिए पुरुष अपनी पत्नी,बेटी या बहन की हत्या कर सकता है। इस क्राइम के लिए यहां कोई सजा नहीं दी जाती। इसके अलावा महिलाओं को खुद से शादी करने का अधिकार इस देश में नहीं मिला है। जिस वजह से अगर महिला कहीं और शादी करना चाहे तो उसकी हत्या को अपराध नहीं माना जाता है।

Advertisment

5. ईरान 

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि ईरान में एक पिता अपनी गोद ली हुई बेटी से शादी कर सकता है। इस देश की औरतें मैदान में जाकर फुटबॉल मैच नहीं देख सकतीं, औरतें गैर मर्दों से हाथ भी नहीं मिला सकती, हिजाब को  को लेकर यहां सख्त कानून है और यहां तक कि महिलाओं को खुद से तलाक लेने का अधिकार भी इस देश में नहीं है।

Different women law