Advertisment

Flowers In Summer: गोलार्डिया सहित जानें फूल जो गर्मियों में खिलते हैं

ब्लॉग | लाइफ़स्टाइल: आमतौर पर विंटर के मौसम में फूल होते हैं। लेकिन कुछ फूल मौसमी होते हैं, जो सिर्फ गर्मियों के ही मौसम में खिलते हैं। गर्मियों के मौसम में भी आप अपने बगीचे को फूलों से सुंदर बना सकते हैं। जानें अधिक इस ब्लॉग में

author-image
Sonali
New Update
Flowers

Flowers

Flowers In Summer: हम अपने घरों की सजावट के लिए फूलों का प्रयोग करते हैं। घर में फूलों की सजावट करने से घर में खूबसूरती और सुगंध बढ़ जाती है। फूलों का प्रयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है। आमतौर पर विंटर के मौसम में फूल होते हैं। लेकिन कुछ फूल मौसमी होते हैं, जो सिर्फ गर्मियों के ही मौसम में खिलते हैं। गर्मियों के मौसम में भी आप अपने बगीचे को फूलों से सुंदर बना सकते हैं। गर्मियों में फूलों के पौधों के लिए धूप विशेष रूप से फायदेमंद होती है क्योंकि यह बेहतर खिलने को बढ़ावा देती है। प्रकृति की सुंदर रचनाओं में फूल भी शामिल हैं। अपने बगीचे में फूल हमे लगाने चाहिए, यह बगीचे को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं। आइए जानते हैं कि गर्मियों के मौसम में कौन से फूल खिलते हैं

Advertisment

कौन से ऐसे 5 फूल हैं जो गर्मियों में होते हैं 

जानें ये 5 फूल जो गर्मियों में खिलते हैं :-

1. गेलार्डिया

Advertisment

गेलार्डिया फूल गर्मियों में खिलते हैं। लगभग 4 महीने तक फूल खिलने की लंबी अवधि के कारण गेलार्डिया को गर्मियों में खिलने वाले बेस्ट फूलों में कहा गया है। गेलार्डिया फूल पीले रंग के होती हैं।

2. फ्रेंच मैरीगोल्ड

फ्रेंच मैरीगोल्ड गर्मियों में खिलने वाले फूलों में एक है, ये आसानी से उगाए जाने वाला पौधा है। फ्रेंच मैरीगोल्ड के फूल कई सारे रंगों के होते हैं। 

Advertisment

3. गेंदा

ये वो फूल हैं जिसे ज्यादा देखने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह फूल बहुत गर्मी में बढ़ते रहते हैं। इस फूल को ज़्यादा छाया की जरूरत नहीं पड़ती। इन्हें उगाने के लिए सूखी मिट्टी की जरूरत होती है, बस और किसी चीज़ की जरूरत नहीं होती है।

4. गुलाब

Advertisment

गुलाब के पौधे पर हर मौसम में फूल आते हैं लेकिन इसके लिए सबसे अच्छा मौसम गर्मी होता है। इन्हें अच्छे से बढ़ने के लिए गर्म दिन, ठंडी रातें और हल्की नमी चाहिए होती है। इस पौधे पर फूल लगने में रोशनी और गर्मी चाहिए होती है और बड़े दिन की वजह से इसके फूल अच्छे से खिलते हैं। यह गुलाब के फूल दिखने में काफी खूबसूरत होते है। 

5. कोनफ्लॉवर

कोनफ्लॉवर गर्मियों में खिलती है। कोनफ्लॉवर फूल डेजी की ही तरह होती है। बैंगनी रंग की कोनफ्लॉवर सबसे लोकप्रिय है। इस फूल को धूप की बहुत जरूरत होती है।

फूल गुलाब फूलों गेंदा
Advertisment