Weight Loss Tips: 5 फूड्स जो वेट लॉस में हैं असरदार

अगर आप भी वजन बढ़ने की समस्या से परेशान है और रेगुलर एक्सरसाइज करने से भी कुछ असर समझ नहीं आ रहा तो आपको इसके साथ अपने डाइट में कुछ चीजों को शामिल करने की जरूरत है। आइए इस आर्टिकल में जानते है कुछ ऐसे ही वेट लॉस फुड्स के बारे में।

author-image
Simran Kumari
New Update
Helps in weight loss

5 Foods That Are Beneficial In Weight Loss : मोटापा आज दुनिया की एक बहुत बड़ी समस्या बनकर उभरी है। भारत में 10 करोड़ से ज्यादा लोग मोटापे से जूझ रहे हैं। ये एक ऐसी लाइफस्टाइल डिजीज है जो अन्य बीमारियों को भी बढ़ावा देती है। ऐसे में आजकल बढ़ते हुए वजन से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपना रहे है। स्वास्थ्य की दृष्टि से वजन का सही संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी  है। बहुत से लोग वेट लॉस को मुश्किल समझते हैं, लेकिन बस आप कुछ प्राकृतिक चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके आसानी से वजन घटा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही फूड बताए गए है , जो वजन घटाने में असरदार साबित होंगे, आइए जानते है।

फूड्स जो वेट लॉस में है असरदार

1. साग और सब्जियां

Advertisment

पत्तेदार हरी सब्जियां जैसे पालक, बथुआ, मेथी, और सरसों कम कैलोरी वाली होती हैं और इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे ज्यादा खाने की इच्छा कम होती है। इसके अलावा, इन सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं, जो शरीर की स्वस्थ कार्यप्रणाली के लिए आवश्यक होते हैं। वेट लॉस के लिए ये एक बेहतरीन विकल्प हो सकते है क्योंकि ये न सिर्फ कम कैलोरी में आते हैं, बल्कि शरीर को जरूरी फाइबर्स भी प्रदान देते हैं।

2. प्रोटीन रिच फूड्स

प्रोटीन वेट लॉस में बहुत जरूरी है क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। मूंग, मसूर अरहर और चना जैसी दालें साथ ही टोफू, सोयाबीन, मछली ,अंडे, फली और बींस जैसे प्रोटीन रिच फूड को अपनी डाइट में शामिल करे। प्रोटीन का सेवन करने से शरीर को अधिक कैलोरी बर्न कर में मदद करती है और यह भूख को भी नियंत्रित करता है, जिससे कैलोरी की खपत कम होती है।

3. अखरोट, बादाम और अलसी 

अखरोट, बादाम और अलसी के अलावा अन्य नट्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। हालांकि इनका कैलोरी कंटेंट थोड़ा अधिक होता है, फिर भी ये वजन घटाने में सहायक होते हैं, क्योंकि इनमें पोषक तत्वों की भरमार होती है और ये भूख को शांत रखते हैं। इन्हें खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है, साथ ही यह क्रेविंग को भी कम करते है।

4. डेयरी प्रोडक्ट 

Advertisment

कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट जैसे दही, पनीर आदि में प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन तंत्र को सुधारते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और पेट की समस्याओं को दूर करता है, जो वेट लॉस को प्रभावित कर सकती हैं। दही में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन वेट लॉस के दौरान मांसपेशियों को बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही पनीर में मौजूद प्रोटीन पेट भरा रखता है।

5. ग्रीन टी 

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स और कैटेचिन्स होते हैं जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और फैट बर्न करने में मदद करते हैं। यह  वेट लॉस प्रक्रिया को तेज करता है। ग्रीन टी का रोज सुबह खाली पेट पीने से ये वजन घटाने में मदद कर सकता है, खासकर पेट की चर्बी कम करने में मददगार होगा।

food weight loss वजन