/hindi/media/media_files/2025/02/18/xBWKzDwiFcSTJkKiYk9x.png)
Photograph: (Freepik )
7 Important Tips To Maintain Hygiene During Periods: हर महीने एक लड़की या महिला को पीरियड्स से गुजरना पड़ता है। उनके लिए यह स्वाभाविक और अनिवार्य प्रक्रिया है। पीरियड्स आना वैसे तो हमारे मंथली रूटीन में है और इसलिए हम पीरियड्स के उन दिनों में कुछ सावधानियां रखते है और दिनचर्या में थोड़ा परिवर्तन करते है। लेकिन इसके दौरान उचित हाइजीन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। यदि इस दौरान साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए तो कई समस्याएं हो सकती है। जैसे– बैक्टीरियल इंफेक्शन, खुजली, जलन, और रैशेज आदि। यहां कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बताए जा रहे है, जिसकी मदद से आप अपने पीरियड्स के दौरान हाइजीन को बनाए रख सकती हैं।
पीरियड्स के दौरान हाइजीन को बनाए रखने के 7 टिप्स
1. पीरियड प्रोडक्ट्स को बदलते रहे
पीरियड्स के दौरान सबसे जरूरी बात यह है कि आपको हमेशा साफ और सुरक्षित पैड्स का उपयोग करना चाहिए। पैड्स को हर 4-6 घंटे में बदलते रहना चाहिए, ताकि वे अत्यधिक गीले न हो जाएं और बैक्टीरिया ज्यादा तेजी से न बढ़ने लगे। अगर आप टैम्पोन का उपयोग करते समय यह सुनिश्चित करें कि उसे 4-6 घंटे से ज्यादा न रखे और यदि आप पीरियड पैंटी या मैनेट्रुअल कप का उपयोग करती है तो इसको अपने फ्लो के अनुसार भी 10 से 12 घंटे से ज्यादा न रखे। इन प्रोडक्ट्स को हमेशा अच्छे ब्रांड से ही खरीदें, ताकि उनकी क्वालिटी सही हो।
2. हाथों को सही से धोए
किसी भी पीरियड प्रोडक्ट के इस्तेमाल के पहले और बाद में हाथों को अच्छे से धोए। गंदे या बैक्टीरिया वाले हाथ जर्म्स के खतरे को बढ़ाते है, साथ ही बैक्टीरिया के कारण संक्रमण का खतरा भी बना रहता है। इसलिए अपने हाथों को साफ रखे।
3. नहाने के बाद पानी सुखाना है जरूरी
पीरियड्स के दौरान नहाना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह शरीर को ताजगी प्रदान करता है और बैक्टीरिया को दूर रखता है। नहाने के बाद आपको अपने वेजाइनल एरिया को अच्छे से सुखाना चाहिए। गीलेपन से त्वचा पर संक्रमण हो सकता है, खासकर अगर आप लंबे समय तक गीले कपड़े पहनकर रखती हैं। एक मुलायम तौलिया का उपयोग करें और हल्के से पोंछकर यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र सूखा हो। इससे आप बैक्टीरिया से दूर रहेंगे।
4. माइल्ड साबुन का उपयोग करे
पीरियड्स के दौरान वेजाइनल क्षेत्र की स्किन संवेदनशील हो सकती है, इसलिए आपको नियमित साबुन या अन्य हार्श रासायनिक उत्पादों से बचना चाहिए। एक माइल्ड और बिना खुशबू वाला सोप या वॉश का इस्तेमाल करें जो आपकी त्वचा के लिए सुरक्षित हो। इसके अलावा हल्के गुनगुने पानी का भी उपयोग हाइजीन को बनाए रखने में उपयोगी होगा। इससे आपके वेजाइना का पीएच स्तर भी बना रहेगा और आप संक्रमण से बची रहेंगी।
5. सही कपड़े पहनें
पीरियड्स के दौरान यह महत्वपूर्ण है कि आप आरामदायक और सूती कपड़े पहनें। सिंथेटिक कपड़े पसीना और नमी को फंसा सकते हैं, जिससे बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है। कॉटन के कपड़ों में आप शरीर हल्का महसूस करते हैं पसीने से बचे रहते है। ये कपड़े नमी को सोखने में मदद करता हैं। इस दौरान पहनने के लिए ढीले और आरामदायक अंडरगार्मेंट्स का ही चयन करें। कभी भी गीले कपड़े पहनने से बचे, ये फंगल इन्फेक्शन के खतरे को बढ़ाता है। पसीना से भीगने पर कपड़ों को चेंज कर ले।
6. आहार का ध्यान रखें
पीरियड्स के दौरान आपके शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण आंतरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इस दौरान अच्छी हाइजीन बनाए रखने के लिए आहार पर ध्यान देना भी जरूरी है। अधिक फैटी, तला-भुना भोजन या जंक फूड से बचें। फाइबर, पानी, और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। इसके अलावा, पर्याप्त पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है, जो त्वचा की सेहत और हाइजीन में भी मदद करता है।
7. पीरियड प्रोडक्ट्स को सही से डिस्पोज करे
अगर आप पैड या टैम्पोन का इस्तेमाल कर रही है तो इनको सही से निपटना जरूरी है। इनको पेपर में अच्छे से लपेटे और किसी कचरा फेंकने वाली डब्बी में डाल दे। ध्यान रहे इनको इधर उधर फेंकना पर्यावरण को नुकसान पहुंचा सकता है साथ ही आपके लिए भी परेशानी खड़ा कर सकता है। पीरियड पैंटी या मेंस्ट्रुअल कप को भी अच्छे तरह से धोए और डिशइनफैक्ट करे।