/hindi/media/media_files/2025/03/29/jMuur6fdopjllTYgoP7r.png)
Photograph: (Pinterest)
Do These 5 Easy Exercises At Home To Stay Fit: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट रखना मानों एक बहुत बड़ा टास्क हो गया है जिसे पूरा करना मुश्किल सा लगता है। आज के समय खुद को फिट रखना बेहद जरूरी हो गया है, लेकिन जिम जाने का समय हर किसी के पास नहीं होता। ऐसे में घर पर की जाने वाली कुछ आसान एक्सरसाइज आपकी फिटनेस को बनाए रखने में मदद कर सकती हैं। ये एक्सरसाइज न केवल आपका वजन नियंत्रित करती हैं, बल्कि पूरे शरीर को एक्टिव और एनर्जेटिक बनाए रखती हैं। आइए जानते हैं फिट रहने के लिए 5 आसान एक्सरसाइज, जिन्हें आप आसानी से घर पर ही कर सकते हैं।
फिट रहने के लिए घर पर करें ये 5 आसान एक्सरसाइज
1. स्क्वाट्स करें
यह आपके पैरो और कमर को मजबूत बनाते है इसे करने से पैरो और जांघों की मांसपेशियों को मजबूत होती है। स्क्वाट्स आपके कमर और हिप्स की चर्बी कम करने में मदद करता है। इसे करना आसान है आप, सीधे खड़े हो जाएं और पैरों को कंधों के बराबर खोलें। फिर धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ें और नीचे बैठें, जैसे कुर्सी पर बैठ रहे हों। फिर धीरे-धीरे खड़े हो जाएं और इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।
2. प्लैंक करें
रोजाना प्लैंक करने से कोर मसल्स और बैक को मजबूत बनते है। यह पेट की चर्बी कम करने में सहायक। इससे आपके बैक, कंधे और कोर मसल्स को मजबूत बनाते है। आप इसे इस प्रकार से करें, अपने हाथों और पैरों के बल पुश-अप की पोजीशन में आ जाएं। शरीर को सीधा रखते हुए 30 सेकंड से 1 मिनट तक इसी स्थिति में रहें। फिर धीरे-धीरे समय बढ़ाएं और रोजाना 2-3 बार इसे दोहराएं।
3. पुश-अप्स करें
इससे आपका अपर बॉडी को मजबूत बनता है यह आपके कंधे, छाती और बाजुओं को टोन करता है। रोजाना पुश-अप्स आपके पूरे शरीर की स्ट्रेंथ को भी बढ़ाता है। आप इसे आसानी से कर सकते है सबसे पहले, पेट के बल लेटकर अपने हाथों को कंधों के नीचे रखें शरीर को ऊपर उठाएं और फिर नीचे लाएं, लेकिन पेट को जमीन से न लगने दें। नए लोग 10-15 बार करें और धीरे-धीरे इसे करने की संख्या बढ़ाएं।
4. लंजेस करें
लंजेस आपके पैरो और बैलेंस के लिए बेहतरीन है यह पैरो की ताकत और संतुलन को सुधारता है। इससे आपके हिप्स, जांघ और घुटने मजबूत बनाते है। इस एक्सरसाइज को इस प्रकार करें, पहले आप सीधे खड़े हो जाएं और एक पैर आगे बढ़ाएं। धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ें और नीचे झुकें, फिर वापस ऊपर आएं। इसी तरह दोनों पैरो से 10-12 बार इसे दोहराएं।
5. जंपिंग जैक्स करें
जंपिंग जैक्स करने से हमारा फुल बॉडी कार्डियो वर्कआउट हो जाता है। यह एक्सरसाइज पूरे शरीर को गर्म करता है और कैलोरी को बर्न करता है। हृदय गति को बढ़ाकर फिटनेस में सुधार करता है। आप इसे इस तरह कर सकते है, पहले सीधे खड़े हों और दोनों हाथों को साइड में रखें। एक साथ कूदते हुए हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और पैरों को फैलाएं। फिर वापस शुरुआती पोजीशन में आ जाएं और इसे लगातार 30-60 सेकंड तक करते रहें।