Memorize Fast: जानिए पढ़ा हुआ कैसे जल्दी याद करें

लाइफ़स्टाइल: हम सभी चाहते हैं कि अपने स्कूल या कॉलेज की पढ़ाई जल्दी याद कर पाएं। पर फिर भी एक बड़ा सा पैराग्राफ को याद करने में हमारा बहुत समय चला जाता हैं। इससे हमारी बाकी चीजें छूट जाती हैं। अधिक पढ़ें इस ब्लॉग में-

author-image
Ria Dey
New Update
Memorize Fast

How To Memorize Things Fast

Memorize Things Fast: हम सभी चाहते हैं कि अपने स्कूल या कॉलेज की पढ़ाई जल्दी याद कर पाएं। पर फिर भी एक बड़ा सा पैराग्राफ को याद करने में हमारा बहुत समय चला जाता है। इससे हमारी बाकी चीजें छूट जाती हैं। एग्जाम के समय इस प्रोबलम की वजह से हम अपना सिलेबस पूरा नही कर पाते हैं।

Advertisment

पढ़ा हुआ कैसे जल्दी याद करें

1. मन में तस्वीर बनाइए

हम जो देखते हैं वो हमें बहुत जल्दी याद हो जाता है। तो आप जब भी कोई पैराग्राफ या कोई प्रश्न का उत्तर याद करना चाहें तो उसे पढ़ते वक्त आप उसका एक तस्वीर बना लीजिये अपने मन में। इससे आपको कोई भी घटना याद रखने में आसानी होगी। जैसे कि अगर आप एक शेर के बारे में पढ़ रहे हैं तो उसका एक तस्वीर अपने मन में सोच लीजिए या अगर आप एक युद्ध के बारे में पढ़ रहे हैं तो एक युद्ध के बारे में सोचिए।  

2. जोर-जोर से पढ़ना

जल्दी कोई चीज याद करने का और एक उपाय है जोर-जोर से पढ़ना। जोर-जोर से पढ़ने से वो आवाज हमारे कान में जाती है और जब भी हम कुछ सुनते हैं वो हम असानी से याद कर लेते हैं। ऐसे पढ़ने से आप ज्यादा जल्दी कोई चीज याद कर पायेंगे। 

3. लिखना

लम्बे समय तक कोई चीज अगर आप याद करना चाहें तो जो आपने पढ़ा है उसको एक से दो बार जरूर लिख लीजिए। इससे आपको वो चीज याद भी हो जायेगा और आप उसे लम्बे समय तक भूलेंगे भी नही। 

Advertisment

4. मिला कर पढ़ना

अकसर हमें तारीख याद रखने में मुश्किले होती हैं। अगर आप इतिहास पढ़ रहे हैं तो उसमें बहुत सारी तारीखें आप को याद रखना होता है। इसका सबसे आसान तरीका है कि आप उन तारीखों को अपने घरवाले या दोस्तों की जन्मदिन या जन्म साल से मिला कर पढ़िए। मानिए एक साल है 1901 तो और आपका या फिर कोई आपका रिश्तेदार का जन्म साल है 2001 तो इसे 100 साल के गैप के हिसाब से याद राखिए।

Memorize Things Fast याद करें पढ़ा