Advertisment

Sleepless Nights? महिलाएं कैसे अच्छी नींद ले सकती हैं?

महिलाओं में नींद को लेकर बहुत समस्याएं रहती हैं। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती तो आपको बहुत सारी हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि कैसे महिलाएं अच्छी नींद ले सकती हैं?

author-image
Rajveer Kaur
New Update
problems may occur after hair transplantation

File Image

How Women Can Prioritize Sleep for Better Health? नींद हमारी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत के लिए बहुत जरूरी है लेकिन आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में अच्छी नींद लेना कठिन हो गया है। हमारी लाइफ में स्ट्रेस बहुत बढ़ गया है जिस कारण हमारी नींद पूरी नहीं होती है। बहुत सारे लोगों को गहरी नींद नहीं आती है या फिर नींद बीच-बीच में टूट जाती है। इसके कारण उनकी बॉडी में थकावट रहती है और एनर्जेटिक महसूस नहीं होता। महिलाओं में नींद को लेकर बहुत समस्याएं रहती हैं। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती तो आपको बहुत सारी हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि कैसे महिलाएं अच्छी नींद ले सकती हैं?

Advertisment

बेड टाइम

महिलाओं को अच्छी नींद के लिए बेड टाइम रूटीन सेट करना होगा। उन्हें रोजाना एक ही समय पर सोना शुरू करना होगा। इससे उनकी सोने की एक हैबिट बन जाएगी। हमारी बॉडी कर सर्कैडियन रिदम के हिसाब से काम करती है जिसे हम बॉडी क्लॉक भी कहते हैं। अगर इसमें परेशानी हो जाती है तो आपको मानसिक समस्याओं से भी गुजरना पड़ता है। इसलिए आपको अपनी नींद का एक फिक्स टाइम रखना चाहिए और उसे निरंतर फॉलो करना चाहिए।

स्वस्थ जीवनशैली

Advertisment

अच्छी नींद के लिए स्वस्थ जीवनशैली का होना भी बहुत जरूरी है। अगर आप अपने डाइट में हेल्दी फूड शामिल करते हैं जिसमें सभी पौष्टिक तत्व मौजूद हों और रात को सोने से पहले हैवी खाना अवॉइड करते हैं तो आपको अच्छी नींद आ सकती है। इसके साथ ही अल्कोहल और कैफीन का सेवन कम करें। अपनी बॉडी को एक्टिव रखने के लिए एक्सरसाइज जरूर करें। अगर आप फिजिकली एक्टिव रहते हैं तो आपको नींद भी अच्छी आएगी। इसके साथ ही अपनी बॉडी को हाइड्रेट भी रखें।

कमरे का माहौल

नींद को बहुत सारी चीजें प्रभावित करती हैं जैसे आपके कमरे का माहौल भी आपकी नींद के ऊपर असर डाल सकता है। इसलिए सोने से पहले अपने कमरे की लाइट को डिम कर दें। आपका बेड और पिलो एकदम कंफर्टेबल होना चाहिए। आपके आसपास का माहौल बिल्कुल शांत होना चाहिए जिसमें किसी भी तरीके का डिस्टरबेंस ना हो। आपको ज्यादा गर्मी या फिर ठंड में भी नहीं सोना चाहिए। आपके कमरे की साफ-सफाई का भी आपके नींद के ऊपर प्रभाव पड़ता है। इसलिए कमरे को ऑर्गेनाइज्ड और बिल्कुल साफ रखें।

Advertisment

शारीरिक बदलाव

महिलाओं की नींद को मेंस्ट्रूअल क्रैंप्स भी प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए आपको हीटिंग पैड का इस्तेमाल करना चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाओं को भी सोने में परेशानी होती है। उन्हें रात के समय नींद नहीं आती है। इसलिए उन्हें अपने आसपास का माहौल कंफर्टेबल बनाना चाहिए। अपने स्ट्रेस को रिलीज करने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेना चाहिए। इसके साथ ही अगर आपको रात के समय हॉट फ्लैशेज का सामना करना पड़ रहा है तो आपको कमरे का माहौल ठंडा रखने चाहिए।

better sleep Adequate Sleep Benefits Of Sleeping Good Sleep improve sleep
Advertisment