/hindi/media/media_files/2025/05/10/1ccl12opOrgx3p4HMEe7.png)
Photograph: (Freepik)
Know about benefits of a Vegetarian diet: इस बदलती लाइफस्टाइल में लोगों का झुकाव वेजिटेरियन डाइट की तरफ तेजी से हो रहा है। जहां एक तरफ शाकाहारी भोजन सेहत के लिए फायदेमंद है वहीं दूसरी तरफ ये एनवायरनमेंट के लिए भी अच्छा है। भारत में पुराने समय से शुद्ध शाकाहारी भोजन की प्रथा रही है। लेकिन अब दुनिया भर के लोगों में वेजेटेरियन खाने का ट्रेंड बढ़ रहा है। शाकाहारी भोजन में सब्जियां, फल, अनाज, दाल मेवे के साथ डेयरी प्रोड्क्टस के अलावा भी बहुत सारे विकल्प मौजूद है। लोग इसे न सिर्फ अब इसे धार्मिक कारणों के वजह से अपना रहे बल्कि उन्हें इस डाइट में सेहत के राज दिख रहे है। आइए जानते है वेजिटेरियन डाइट के फायदे क्या है।
वेजिटेरियन डाइट के फायदे
1.हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
वेजिटेरियन डाइट में फाइबर से भरपूर फल, सब्जियां और अनाज शामिल होते है। फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। जिससे आप दिल के रोगों से बचे रह सकते है। इसके अलावा सैचुरेटेड फैट शाकाहारी भोजन में कम होता है, जो आपको हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, खनिज और विटामिन आपके हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है।
2. वजन कम करने में सहायक
आज जहां बहुत से लोग दिन प्रतिदिन मोटापे का शिकार हो रहे वहीं वेजिटेरियन डाइट आपके मोटापे को कम करने में मदद करता है। क्योंकि ये प्लांट बेस्ड होते है ऐसे में इसमें नॉनवेज के मुकाबले कम कैलोरी होती है जो वजन कम करने में सहायक है।
3.पाचन बेहतर करता है
भरपूर मात्रा में पाए जाने वाले फाइबर के कारण वेज खाना नॉनवेज के मुकाबले जल्दी डाइजेस्ट होता है। ये कब्ज जैसी बीमारियों के लिए भी फायदेमंद है।
4.डायबिटीज के रिस्क को कम करना
वेजिटेरियन डाइट आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित करके आपको डायबिटीज के खतरे से बचता है। इसमें मौजूद खनिज और विटामिन डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में मददगार है। साथ ही प्रोटीन शुगर के बैलेंसिंग का कम करता है।
5. ये डाइट है एनवायरमेंट फ्रेंडली
चूंकि वेजिटेरियन खाना बनाने में कम संसाधनों की जरूरत होती है और इससे कार्बन फुटप्रिंट भी कम होता है इसलिए ये डाइट एनवायरनमेंट फ्रेंडली है।